सफलता के सुविचार | success tips in hindi | सफलता का मन्त्र |

सफलता  हासिल करने के लिए  कया  करें-
सफलता हमारी उन्नति का मार्ग तैयार  करती है।  असफलता हमारे लिए असहनीय और दुखदाई है। हमें अपनी हर असफलता से कुछ  सीखने को मिलता है। अगर दृढ़ संकल्प लेने के बाद लक्ष्य को पा जाना एक साधारण सी बात है। दृढ़ निश्चय करना ही सफलता की पहली और अंतिम सीढ़ी है।
 जब भी हमारे ऊपर संकट के बादल बुरी तरह से मंडरा रहे हो तो सफलता मिलने की, संकटों के कटने की कोई भी उम्मीद रही नहीं हो तब भी हमें धैर्य को नहीं छोड़ना चाहिए। धैर्यवान व्यक्ति को विषम परिस्थितियों में भी विजय मिलती है।इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण देखने को मिल जाएंगे जो इन बातों से भरे पड़े हैं। यदि उद्देश्य पवित्र हो मन में दृढ़ विश्वास हो तो , उत्साह पुरा हो,  लग्न, धैर्य साहस पूरा पूरा हो तो प्रभु राम की कृपा से सफलता अवश्य मिलती है,नहीं मिलने का तो सवाल ही नहीं उठता।आप  जो भी बोलते हो और जो भी करते हो आत्मविश्वास के साथ बोलो और करो  काम अवश्य पूरा होगा। अनावश्यक मत बोलो अनावश्यक बोलने से आपकी शक्ति  व्यय  होती है।  शक्ति को हमेशा बचा कर रखो।
 दृढ़ संकल्प एक महान शक्ति है इस बात में 100% विशवास करो। दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने से 100% सफलता मिलेगी ही मिलेगी हमारा इतिहास साक्षी है। अनेक साधारण मनुष्य ने चौकाने वाले अद्भुत और बड़े-बड़े कार्य किए हैं। दृढ़ संकल्प  करने से भगवान्  भी सहायता करनी शुरू कर देते हैं।
 जो समय को सम्मान देते हैं जो समय का सदुपयोग करते हैं समय के महत्व को समझते हैं वह हमेशा ही सफल होते हैं। संसार के सुप्रसिद्ध मनोविज्ञान को ठोस वैज्ञानिक सिद्धांतों के आधार पर यह स्वीकार किया है कि आत्मविश्वास एक अद्भुत और महान सकती है ।इसी शक्ति के द्वारा में मनुष्य  कभी भी हार नहीं सकता वह 100% सफलता और जीत प्राप्त करता है। 
 वह अपनी बीमारियों को दूर भगा सकते हैं। महान से महान सफलता प्राप्त कर वह उचित स्थान प्राप्त कर सकता है। रात्रि को सोते समय और प्रातः उठने के साथ अपने एक दृढ़ संकल्प को मन में दोहराते हुए  कि मुझे मेरे काम में पूरी पूरी सफलता मिलेगी, या मैं जाना चाहता हूँ, मैं वहां  जरूर जाऊंगा। इस कार्य में मेरी जीत अवश्य होगी।आज से मैंने अपने क्रोध पर बुरी आदत पर आज से पूरा नियंत्रण पा लिया है। यह पूर्ण विश्वास के साथ  बार-बार दोहराया जाएगा तो वह कार्य अवश्य ही पूरा हो जाएगा। ऐसी सफलता के हजारों प्रमाण हैं।
नकारात्मक सोच एक क्षण के लिए भी मत सोचो। नकारात्मक सोच आपको अवश्य नुकसान पहुंचा देगी। प्रत्येक बुराई में एक अच्छाई जरूर होती है, उसी को ढूंढो और उसी सच्चाई का अच्छाई का सोच करो। जो भी करना है पूरा तन्मय होकर और दृढ़ विश्वास से करो। हिन भावना को नजदीक मत आने दो यह कभी मत सोचो मैं यह नहीं कर सकता या मेरे अंदर ऐसी कोई कमी है यह मुझसे नहीं होगा। विश्वास की एक महान शक्ति से क्या संभव नहीं हो सकता। दृढ़ विश्वास है तो प्रभु से जो मांगे वह हाल में मिलेगा। हमारा शरीर विचारों का प्रतिबंध है विचारों का प्रभाव सिर्फ शरीर पर ही नहीं होता बल्कि सारे ब्रह्मांड पर भी होता है। प्रत्येक मनुष्य के भीतर कोई ऐसी अकाश शक्ति विद्यमान है जो प्रत्येक सभी कामों को करवाने में समर्थ है। मंन की अचेतन शक्ति बाहरी भौतिक विद्या की तुलना में अधिक सफल है। यजुर्वेद में कहा गया हैं  कि तन्मे मन: शिव संकल्पमस्तु। अर्थात  हे प्रभु मेरे मन के संकल्प सुबह कल्याण मय हो।
 इस प्रकार अपनी सोच को पॉजिटिव रखकर आप अपने हर काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। यह मेरा अपना निजी अनुभव है। अगर इंसान ठान ले तो वह कुछ भी कर सकता है। इतिहास में तो कुछ ऐसे उदाहरण भी भरे हुए हैं जिन्होंने भगवान के भी साक्षात दर्शन करें हैं।  एक आम इंसान के लिए भगवान् को देखना संभव नहीं है पर कुछ सन्तो ने अपने ज्ञान और नियम को पालन करते हुए भगवान को भी दर्शन देने के लिए मजबूर किया हुआ है।
 यही एक सफलता का मंत्र है ।सफलता के इस मंत्र को हमेशा याद रखो जो भी काम करो नियम से करो नियम से करने से सफलता अवश्य ही मिलेगी।

Motivational quotes for success in hindi----------
.सफलता पाने के लिए हमें पहले विश्वास करना होगा, की हम वो सब कर सकते हैं, जो सोच सकते हैं ..!!


इंतजार कर उस राह का जिस राह पर तेरी उम्‍मीद तेरे साथ खड़ी होगी, उस राह के अंतिम छोर पर मंजिल भी तेरा बेशब्री से इंतजार कर रही होगी...!!

. सफलता की कहानियां मत पढ़ो उससे आपको केवल एक संदेश मिलेगा, असफलता की कहानियां  पढ़ो… उससे आपको सफल होने के लिए  नये सुझाव मिलेंगे :–
डाक्टर  ऐ पी जे अब्दुल कलाम

. मँजिले बड़ी जिद्दी होती हैँ, हासिल कहाँ नसीब से होती हैं! मगर वहाँ तूफान भी हार जाते हैं, जहाँ कश्तियाँ जिद पर होती हैँ! भरोसा ‘‘ईश्वर’’ कर,  जो लिखा है तकदीर में, वो ही पाओगे! मगर, भरोसा अगर ‘‘खुद’’ पर है, तो ईश्वर वही लिखेगा, जो आप चाहोगे...!!

. जब आप जीवन में सफल होते हैं, तब आप के दोस्तों को पता चलता है, कि आप कौन हैं...! जब आप जीवन में असफल होते हैं, तब आपको पता चलता है, कि आप के दोस्त कौन हैं..!!

. सफलता तभी सभंव है, जब आप के अन्दर कुछ पाने का जुनून है ...!!

जिसने कुछ करने की ठान ली उसके आगे कुदरत ने भी हार मान ली ...!! 

. जिद है तो जित है...!!

. कुछ पाने के लिए कुछ करना पडता है, जिद और जुनून के आगे खुदा को भी झुकना पड़ता है ....!!

Last alfaaz  :---
अगर आप भी अपने जिंदगी में सफल होना चाहते हैं तो आपके अंदर जीद और जनुन जरूर होने चाहिए। जिसके बलबूते पर आप कुछ भी हासिल कर सकते हो, बस जरूरत है जिद और जुनून की और यही हमारी सफलता का असली रहस्य है। अगर आपको यह  टोपिक अच्छा लगे तो आप अपने चाहने वालों दोस्तों को जरूर शेयर करें....।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ