धार्मिक सथान और रोचक तथ्य | unknown facts about tamales | तीर्थ स्थान के बारे में रोचक तथ्य |

हमारे भारत देश में कुछ ऐसे धार्मिक और तीर्थ स्थान है जिन पर जाने का अपना एक अलग महत्व है और ऐसा माना जाता है कि यहां जाने मात्र से या शिवलिंग के दर्शन करने से आपकी मनोकामना पूरी होती हैं।
आज मैं आपके साथ कुछ भारत के ऐसे स्थान स्थानों के बारे में बताने जा रही हूं जिनके दर्शन मात्र से ही आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है और  कुछ घर्म स्थानो की अपनी खास विशेषता है,
 आईये जानते है इसके बारे में । 


1. अयोध्या में सरयू स्थान पर जाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है.
2. जगन्नाथपुरी में भगवान का प्रसाद लेना अपने आप में भगवान के दर्शन करने के सामान है।

3. बद्रीनाथ तीर्थ में नर तथा नारायण का पर्वत का दर्शन करना बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है.


5. वृंदावन में ग्रहण के दर्शन करना अति शुभ माना जाता है.

6. मथुरा में राधा कुन्ड में स्नान करने से संतान की प्राप्ति बहुत जल्दी मनोकामना पूरी होती है।

7. रामेश्वर में गंगा जल से शिव को स्नान करना बहुत ही फलदाई और जल्दी ही मनोकामना को पूर्ण करने वाला माना गया है.

8. बालाजी में बच्चों और बड़ों के बाल कटवाना इन सभी तीर्थों का सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।

9. भगवान शिव की पूजा में केतकी का फूल चढ़ाना वर्जित है.

इस फूल को चुराने वाले को भी दोष लगेगा और पूजा विफल हो जाती है केतकी पुष्प ने भगवान शिव के सामने झूठी गवाही दी थी ऐसा हमारे शास्त्रों में बताया गया है।

10. हमारे शास्त्रों में 84 लाख योनियों बतलाई गई हैं, इन योनियों को भोगने के बाद ही मनुष्य की योनि प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है भगवान ब्रह्मा जी का समय 2 सेकंड हमारे 1 वर्ष के बराबर होता है।

11. खिला हुआ कमल पुष्प सूर्य भगवान के अस्त हो जाने के साथ-साथ बंद हो जाता है और दूसरे दिन फिर सूर्य भगवान के उदय होने के साथ फिर से खिल जाता है यह एक बहुत ही अचंभित और हैरान कर देने वाली घटना है यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है.

12. माता लक्ष्मी जी को कमल का फूल बेहद पसंद है और भोले बाबा भगवान शंकर जी को कमल का पुष्प अति प्रिय है। लालच वश भंवरा कमल के फूल को रस चूसते रहने का आनंद की वजह से उसे छोड़ नही सकता और इसी लालच की वजह से कमल के फूल में बंद हो जाता है, जहां उसकी जीवन लीला समाप्त हो जाती है।

13. वृंदावन का एक मंदिर अपने आप ही खुलता और बंद हो जाता है। कहते हैं कि निधिवन परिसर में स्थापित रंगमहल में भगवान कृष्ण रात में शयन करते हैं। रंगमहल में आज भी प्रसाद के तौर पर माखन-मिश्री रोजाना रखा जाता है। सोने के लिए पलंग भी लगाया जाता है। सुबह जब आप इन बिस्तरों को देखें, तो साफ पता चलेगा कि रात में यहां जरूर कोई सोया था और प्रसाद भी ग्रहण कर चुका है। इतना ही नहीं, अंधेरा होते ही इस मंदिर के दरवाजे अपने आप बंद हो जाते हैं इसलिए मंदिर के पुजारी अंधेरा होने से पहले ही मंदिर में पलंग और प्रसाद की व्यवस्था कर देते हैं।
मान्यता के अनुसार, यहां रात के समय कोई नहीं रहता है। इंसान छोड़िए, पशु-पक्षी भी नहीं। ऐसा बरसों से लोग देखते आए हैं, लेकिन रहस्य के पीछे का सच धार्मिक मान्यताओं के सामने छुप-सा गया है। यहां के लोगों का मानना है कि अगर कोई व्यक्ति इस परिसर में रात में रुक जाता है तो वह तमाम सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।

भारतीय संस्कृति में इस तरह बहुत अदभुत रहस्य है जिनके बारे में जानना आम आम इंसान के बारे में जानना संभव नहीं है। भारत के बहुत सारे  मंदिर, मस्जिद, और गुरुद्वारे सभी में कुछ ना कुछ रहस्य भरे पड़े हैं।

अगर आप को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपनेदोस्तों और चाहने वालों को जरूर शेयर करे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ