Best Life & Relationship Quotes in Hindi | love ,sad and breakup quotes in hindi


ज़िंदगी और रिश्तों पर कोट्स

प्रेम दुनिया की सबसे खूबसूरत भावना है, जिसे शब्दों में पिरोना आसान नहीं होता। प्रेम भावनाओं से समझने का खेल है  लेकिन कई महान लेखकों, कवियों और विचारकों ने प्रेम को खूबसूरत शब्दों में ढाला है। उनके विचार हमें प्रेम का गहरा अर्थ समझाते हैं और हमें इससे जुड़ी भावनाओं को महसूस करने में मदद करते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपके साथ कुछ ऐसे quotes share कर रहे हैं अगर आपको आप अपने दोस्तों और चाहने वालों को ज़रूर शेयर करें.

यह भी पढ़े- motivationl quotes for success in hindi

यह भी पढ़े- जिंदगी को सकारात्मक बनाने वाले विचार

All types quotes in Hindi-

  1. ज़िंदगी के सफ़र में कुछ ऐसे किरदार मिले, जो अपने तो नहीं थे, पर अपनों से कम भी नहीं थे।

  2. हमें आदत नहीं थी किसी को मुड़कर देखने की, पर तुम्हें देखकर हम ख़ुद को रोक न पाए।

  3. बड़ा अजीब खेल रही है ज़िंदगी, कभी खुश, कभी उदास हूँ, क्योंकि आज भी किसी के इंतज़ार में हूँ।

  4. नींद भी नीलाम हो गई है किसी के इंतज़ार में, क्योंकि किसी को भूल कर सो जाना इतना आसान नहीं होता साहब।

  5. सच्चे प्रेम की एक ही शर्त है, कि गलतियाँ माफ़ हो सकती हैं, पर दूसरी औरत नहीं।

  6. कलयुग के इस दौर में, अब भावनाओं को समझाने के लिए, भाव लगाना पड़ता है।

  7. दुःख, दर्द, तन्हाई सब कुछ है मेरे पास, कहीं तमाशा न बन जाए मेरी ज़िंदगी का, इसलिए हँसी का मुखौटा पहन लेती हूँ।

  8. शादी के बाद कुछ लड़कियों की ज़िंदगी एक्वेरियम में रखी उस मछली की तरह हो जाती है, जो खूबसूरती की वजह से घर में क़ैद हो जाती है।

  9. बुढ़ापा का संबंध मन से है, आयु से नहीं।

  10. तू खुद की खोज में निकल, तू किस लिए हताश है? तू चल, तेरे वजूद की, समय को भी तलाश है।

  11. मुझे छोड़ने की वजह तो बता जाते, तुम मुझसे बेज़ार थे, या हम जैसे हज़ार थे?

Love and breakup quotes-

  1. मोहब्बत अधूरी रह जाए तो ग़म न कर, ख़ामोशियों में भी इश्क़ की आवाज़ होती है।


  1. किसी को बेइंतहा चाहना और फिर उसे खो देना, ज़िंदगी का सबसे मुश्किल इम्तिहान होता है।

  2. सच्चा प्यार वही होता है जो हर हाल में आपका साथ दे, बिना किसी शर्त के।

  3. मोहब्बत अगर सच्ची हो तो उसे किसी सबूत की जरूरत नहीं होती।

  4. सच्चे प्यार में कभी ‘अलविदा’ नहीं होता, क्योंकि दिलों के रिश्ते जुदा नहीं होते।

  5. प्यार वो नहीं जो दुनिया को दिखाया जाए, बल्कि वो है जो दिल से निभाया जाए।

  6. सच्चा प्यार वह है जो दूर रहकर भी हर पल महसूस हो।

  7. जब कोई बिना किसी स्वार्थ के आपकी खुशी के लिए दुआ करे, वही सच्चा प्यार है।

  8. सच्चा प्यार सिर्फ़ लफ्ज़ों में नहीं, बल्कि आँखों और एहसासों में दिखता है।

  9. जिसे पाकर भी खोने का डर ना हो, वही सच्चा प्यार होता है।

  10. सच्चे प्यार की खूबसूरती यही है कि वह कभी खत्म नहीं होता।

  11. अगर प्यार सच्चा हो, तो वो वक्त और दूरियों से कभी कमजोर नहीं पड़ता।

Sad and betrayal quotes in hindi-

  1. तन्हाई भी एक अजीब सौगात देती है, खुद से मिलने की मुलाकात देती है।

  2. कुछ दर्द ऐसे होते हैं जो अकेले में ही रोते हैं, क्योंकि भीड़ में हर कोई तमाशा देखता है।

  3. तन्हाई में अक्सर वो बातें याद आती हैं, जो भीड़ में नजरअंदाज कर दी थीं।

  4. अकेले चलना सीख लो, क्योंकि यहां लोग हाल पूछते हैं, साथ नहीं देते।

  5. जो तन्हाई से डरते हैं, वो खुद से कभी रूबरू नहीं हुए।

  6. कभी-कभी तन्हाई बेहतर होती है, कम से कम इसमें फरेब तो नहीं होता।

  7. तन्हाई में भी एक सुकून है, जब शोर अपने ही ख्यालों का हो।

  8. किसी के साथ होते हुए भी तन्हा महसूस करना, सबसे दर्दनाक एहसास होता है।

  9. तन्हाई एक ऐसी दोस्त है, जो कभी शिकायत नहीं करती।

  10. भीड़ में रहकर भी जो तन्हा हो जाए, वो खुद से बेइंतहा मोहब्बत करता है।

Betrayal quotes in hindi-

  1. धोखा वही देता है, जिस पर आप सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं।

  2. बेवफाई की सबसे बड़ी सज़ा यह है कि इंसान फिर किसी पर भरोसा नहीं कर पाता।

  3. कभी-कभी अपने ही जख्मों पर हंसना पड़ता है, क्योंकि जिनसे उम्मीद थी, वही धोखा दे गए।

  4. जिस इंसान से बेइंतहा मोहब्बत करो, अगर वही धोखा दे जाए, तो दुनिया से भरोसा उठ जाता है।

  5. धोखा देने वाले यह भूल जाते हैं कि यह ठीक कुछ वक्त हर किसी का आता है।

  6. मुझे तजुर्बा उसी ने दिया, जिसे मैंने अपना समझा था।

  7. प्यार में मिले धोखे के बाद इंसान सिर्फ मुस्कुराना सीखता है, खुश रहना नहीं।

  8. दिल को तोड़ने वाले ये भूल जाते हैं कि उनका भी दिल होता है।

  9. बेवफाई की सबसे दर्दनाक बात यह होती है कि वो हमेशा अपनों से ही मिलती है।

  10. जो आज मेरे बिना खुश है, उसने मुझे कभी सच्चे दिल से चाहा ही नहीं था।

  11. धोखा खाने के बाद इंसान प्यार करना नहीं छोड़ता, बस भरोसा करना छोड़ देता है।

  12. झूठे लोगों का सबसे बड़ा हथियार होता है मीठी बातें करना।

  13. बेवफाई की तकलीफ वही समझ सकता है, जिसने सच्चे दिल से प्यार किया हो।

  14. कभी-कभी दर्द इतना गहरा होता है कि आंसू भी निकलने से इनकार कर देते हैं।

  15. धोखा खाने के बाद इंसान बदलता नहीं, बस संभल जाता है।

निष्कर्ष-

ज़िंदगी और रिश्ते, दोनों ही अनमोल होते हैं। रिश्ते हमें भावनाओं का असली अर्थ सिखाते हैं—चाहे वो प्रेम हो, दोस्ती हो, या विश्वासघात। सच्चा प्यार बिना शर्तों के होता है, और अगर कोई रिश्ता सच्चा हो, तो वह हर मुश्किल को पार कर जाता है।

धोखा और तन्हाई ज़िंदगी के कटु अनुभव हैं, लेकिन ये हमें मजबूत बनाते हैं और हमें सिखाते हैं कि सही लोगों की कद्र कैसे करनी चाहिए। रिश्तों में सच्चाई और वफादारी सबसे महत्वपूर्ण होती है, और अगर हम इन्हें निभा सकें, तो ज़िंदगी खूबसूरत बन जाती है।

आशा है कि ये कोट्स आपको ज़िंदगी और रिश्तों के गहरे अर्थ को समझने में मदद करेंगे। अगर ये शब्द आपके दिल को छू गए हों, तो इन्हें अपने प्रियजनों के साथ ज़रूर साझा करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ