कच्चा आंवला खाने के फायदे | आंवले के गुण और स्वास्थय लाभ | आंवला और उसके जुस के फायदे | amamla benefit |


Tittle-  कच्चा आंवला खााने के स्वास्थय लाभ -आज हम आपको आंवले के गुणों के बारे में बता रहे हैं, जिनको जानकर आप भी आंवले के फायदे उठा सकते हैं ।आंवला एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और विटामिन सी हमारे शरीर में स्टोर नहीं रह सकता। जिसको हर रोज खाना बहुत जरूरी है। विटामिन सी की कमी होने की वजह से हमारी स्किन पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ता है। स्किन का ग्लो खत्म हो जाता है और चेहरे पर झुर्रियां बहुत जल्दी आ जाती हैं। कयोंकि सवास्थय ही सबसे बड़ा धन है। आइए जानते है आंवले के विशेष गुण---------


आंवला के गुण और लाभ ---

आंवला खत्म होने की वजह से खाने में थोड़ा अच्छा नहीं लगता इसको हम चूर्ण के रूप में खा सकते हैं। आंवला का सेवन करना किसी भी उम्र के इंसान के लिए कितना फायदेमंद है ये लगभग हर कोई जनता है। लेकिन, खट्टा होने के कारण कई लोग इसे खाने से डरते हैं। अगर आप आंवला नहीं खा सकते हैं, तो इसके चूर्ण का भी सेवन कर सकते हैं। जी हां, आंवला के चूर्ण से भी आपको अनगिनत फायदे मिलते हैं। अगर आपको इसके गुणों के बारे में मालूम नहीं है, तो आज इस लेख में हम आपको आंवला चूर्ण के फायदे में बारे में बताने जा रहे हैं।
जिन्हें पढने के बाद आप भी अपनी डाइट आवले को शामिल करना पसंद करेंगी। 

आंखों की रोशनी के लिए-----

आंवला को विटामिन-सी के लिए एक बेस्ट आहार माना जाता है। कहा जाता है कि आंखों को हेल्दी और रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी का सेवन हमेशा करते रहना चाहिए। इससे आंखों से सम्बंधित अन्य प्रकार के कई अन्य बीमारी को भी आसानी से दूर किया जा सकता हैं। अगर आपको आंवला खट्टा लगता है, तो इसके स्थान पर इसके चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। आंवला आयरन के लिए भी एक बेस्ट आहार हैं, जो आंखों की परेशानी से दूर करता है और हमारी कमजोर हुई नजर को भी ठीक करता है। कई लोगों का दावा है कि ताजे आंवले के सेवन से तीन महीने चश्मा उतर गया है यह लोगों का अनुभव किया हुआ प्रयोग है।

पाचन शक्ति को बढाता है----


किसी भी इंसान के लिए पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए यह सलाह दी जाती है कि आप फाइबर युक्त आहार का ही सेवन करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला एक बेस्ट फाइबर युक्त आहार है और इसका चूर्ण भी। इसके नियमित सेवन से बिगड़े हुए पाचन क्रिया को आसानी से ठीक किया जा सकता है। अगर नियमित रूप और सही मात्रा में इसका सेवन करती हैं, तो पेट संबंधी समस्या भी ठीक रहती है और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। और यह हमारी कब्ज को ठीक करता है।

वजन को कम करने मे मदद करता है----

ऐसा माना जाता है कि आंवला चुर्ण के अंदर एथेनॉलिक पदार्थ पाया जाता है, जो वजन कम करने में काफी मदद करता है और मोटापा को बढ़ने भी नहीं देता है। अगर आप बढ़ते वजन से कुछ अधिक ही परेशान हैं और आंवला खट्टा लगता है, तो आप उसके स्थान पर इसके चूर्ण का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आप गर्म पानी में एक से दो चम्मच चूर्ण को मिक्स करके सेवन कर सकती हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में असर दिखाई देगा। वजन कम करने के लिए गरम पानी के साथ चूर्ण का सेवन करना सबसे बेहतर तरीका है।

हड्डियों की मजबूती के लिए------

कच्चा आंवला के साथ इसका चूर्ण भी कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। लगभग हर कोई जानता है कि हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम कितना जरूरी है। आज भी बड़े उम्र के लोग हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आंवले का मुरब्बा या चटनी आदि का सेवन करते हैं। आप इसके स्थान पर इसके चूर्ण का भी सेवन कर सकती हैं। आंवले को चूर्ण को विटामिन-डी का भी एक बेस्ट स्रोत मन जाता है। और विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है जिसकी कमी होने से हडियाँ कमजोर हो जाती है। 


मधुमेह के लिए गुणकारी आंवला ----
इसके अलावा कई लोग मधुमेह के लिए, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए और त्वचा की देखभाल के लिए भी इसके चूर्ण का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कई लोग बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। आवले का यह प्रयोग बहुत लोगों का अनुभव किया हुआ प्रयोग है। जो कि बहुत ही जल्दी लाभ देने वाला है। 

आवंला हमारे शरीर के लिए गुणकारी और विटामिन सी की कमी को पूरा करने वाला एक बेहतरीन फल है,इसलिए अगर आपको भी इसके लाभ उठाना चाहते हो तो जरूर इसका प्रयोग करें। अगर आपको यह उपाय अच्छे लगे हो तो आप अपने चाहने वाले और दोस्तों को जरूर शेयर करें। इस तरह की जानकारी जानने के लिए हमारी साइट से जरूर जुड़े रहे।  By-  kiran


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ