सेब के खाने के लाभ || सेब के गुण और स्वास्थय लाभ || सेब है सेहत का खजाना |

Tittle- सेब खाने के स्वास्थय लाभ-  
सेब एक ऐसा फल है जो बर्फ वाले इलाकों में पैदा होता है। इसका उत्पादन सबसे ज्यादा भारत में जम्मू कश्मीर और मनाली में उगाया जाता है। यह फल स्वादिष्ट होने के साथ ही साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। अगर आप रोजाना 1 या 2 सेब खाएँ तो बहुत सारी बिमारियों को दूर किया जा सकता है। क्योंकि सेब कई पौष्टिक पदार्थों और गुणों से भरपूर होता है। एक कहावत के अनुसार - जो एक सेब हररोज खाये वो हमेशा डाक्टर से दुर रहे।
कहने का भाव है कि एक सेब का सेवन करें तो आपको डॉक्टर की जरुरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको इस लेख में इस फल के विभिन्न लाभों के बारे में बतायेगे।

सेब में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनेरल्स, और पोटेशियम तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। दिन में एक बार सेब फल के जुस को लेने से ह्रदय के लिए सुचारु रुप से काम करना आसान हो जाता है।

बालों और त्वचा के लिए------
सेब में बाल और त्वचा को लाभ पहुंचाने के गुण काफी मात्रा में होते हैं। यह शरीर पर उम्र के असर को छुपाने में अत्यधिक कारगर होता है। सेबफल के ज्यूस को सिर की त्वचा पर लगाकर रखने से रुसी से निजात मिलती है।

दाँतों को मजबूत और सफ़ेद बनाता है--

 रोजाना एक सेब चबाने से दाँत मजबूत होते हैं क्योकि सेब मुँह में लार की मात्रा को बढ़ाता है और दाँतों से बैक्टीरिया हटाने में मदद करता है जिससे दाँत सुरक्षित रहते हैं और मजबूत होते है।

डिप्रेशन को दुर करता है---- 
सेब अन्जाइमर जैसे बहुत सारी मानसिक बिमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है। वैज्ञानिकों के अनुसार रोजाना सेब का जूस पीने से दिमाग को पोषण मिलता है और दिमाग तेज होता है।

कैंसर से बचाता है----
 एक सर्वे की अनुसार सेब रोजाना सेवन करने से कैंसर की आशंका 23% तक कम हो जाती है। सेब खाने से लिवर, पेट और स्तन को कैंसर के विरुद्ध लड़ने की शक्ति मिलती है।

* आखों की रोशनी के लिए---
सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन A होता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है साथ ही आंखों में होने वाली सफेद मोतिया जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 
सेब मे आवश्यक पोषक तत्वों की भरमार है और यही वजह है कि ज्यादातर स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक सेब खाने की सलाह देते हैं। बहुत से लोग इसे जुस के तौर पर अपनाना पंसद करते हैं। 

डायबिटीज़ से मुक्ति –
जो लोग मधुमेह के मरीज हैं उनके लिए तो सेब वरदान समान है। सेब में घुलनशील फाइबर होते हैं जो शरीर में शुगर की मात्रा को कंट्रोल रखते हैं। रोजाना अगर 2 सेब खाएं तो डाइबिटीज की आशंका कम हो जाती है और आप पहले से अच्छा महसूस करेंगे।

 * कोलेस्ट्रॉल को घटाता है---

 जो लोग ज्यादा मोटापे की वजह से परेशान रहते हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए ये खास खबर है कि सेब शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। सेब में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर मोटापे को घटाने में मदद करता है।

* हृदय स्वस्थ रहता है---- 

सेब खाना ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक है, ये दिल के रक्तचाप को नार्मल रखता है। सेब के छिलके में phenolic compound नाम का यौगिक पाया जाता है जो धमनियों में जमने वाले कचरे को साफ़ करके धमनियों में खून के प्रवाह को सुगम बनाता है। अगर धमनियों में कुछ कचरा जम जाये तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा होता है। तो सेब खाना दिल के लिए भी अच्छा है। इसलिए एक सेब हररोज खाये और डाक्टर से दुर रहे।

दस्त और कब्ज से मुक्ति---

 सेब में पाया जाने वाला फाइबर दस्त में काफी लाभदायक है। फाइबर आपके शरीर में मौजूद पानी को सोख लेता है या उसे बाहर निकाल देता है। जिससे दस्त और कब्ज जैसी बिमारियों से आसानी से मुक्ति मिलती है।

मोतियाबिंद को रोकने के सहायक--

रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग ऐसे फलों का रोज सेवन करते हैं जिनमे antioxidants पाया जाता है सेब खाने में मोतियाबिंद होने की सम्भावना 0 से 15 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

मोटापा कम करने के लिए----

सेब का सिरका मे मोटापा कम करने के लिए सबसे जयादा उपयोग मे लाया जाता है अगर आप मोटापा से परेशान है तो आप सेब के सिरके का प्रयोग सुबह खाली पेट करे। इस प्रयोग से पेट भी जल्दी साफ होता है।
सेब एक ऐसा फल है जिसके अंदर हजारों बिमारियों से लड़ने की शक्ति है। रोजाना 1 या 2 सेब का सेवन आपके इम्यून सिस्टम यानि रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।
 सेब का सेवन कितना जरुरी है उम्मीद है आप लोगों की समझ में आया होगा।
इसलिए एक सेब खाये और अपने डाक्टर खुद बन जाये। 
सवास्थय ही सबसे बड़ा धन है।

अगर आप को मेरा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने social media or friends के साथ जरूर शेयर करे। 
 Posted by-kiran




    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ