धनवान बनने के लिए वास्तु उपाय | vastu tips for money | धनवान बनने के लिए कया करें |

Tittle -धनवान बनने के लिए कया करें -
धन कमाना हर इंसान की चाहत होती है। इसके लिए हम सब बहुत सारे उपाय और टोटके करते हैं, ताकि हमें धन की प्राप्ति हो। हमारे शास्त्रों में और वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे टिप्स हैं जिनको हम फॉलो करके अपने घर में धन की वृद्धि कर सकते हैं । आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय और टोटके जिनको करने के बाद हमे लक्ष्मी की प्राप्ति हो सकती है। हमारे शास्त्रों के अनुसार घर के पूजा स्थान पर कुछ ऐसी वस्तुओं को रखना बहुत जरूरी है जिससे मां लक्ष्मी की कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है।


लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय:-----

घर के अंदर पूजा स्थान या पूजा घर का विशेष महत्व होता है। यह सकारात्मकता का केंद्र होता है। यहां से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। यहां से ही आपकी मानसिक शांति संतुष्टी और आर्थिक साधन और तरक्की के रासते खुलते हैं। हमारे धर्म के अनुसार आप अपने पूजा घर या पूजा स्थान पर शुभता प्रदान करने वाली कुछ वस्तुओं को रखते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज हम ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.गणेश पुजन ----
पूजा घर में गणेश की मूर्ति का होना सबसे ज्यादा अनिवार्य है इसलिए पूजा करने से पहले सबसे पहले गणेश की पूजा करनी ही पुजा का नियम है। उसके बाद ही अपने इष्ट देव की पुजा शुरू करें।

2. शंख ------
पूजा घर या पूजा स्थान पर आपको शंख रखना चाहिए। यदि यह दक्षिणावर्ती शंख है, तो उत्तम होगा क्योंकि दक्षिणावर्ती शंख को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। सागर मंथन से शंख भी निकला था और माता लक्ष्मी भी। ऐसे में शंख माता लक्ष्मी के भ्राता भी हुए। शंख रखने से घर की सुख, समृद्धि और धन में वृद्धि होती है।

3 गंगाजल---

पूजा घर में आपको किसी पीतल या फिर चांदी के पात्र में गंगाजल भरकर रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। और एक सप्ताह में शुक्रवार के दिन आपको अपने गर में गगाजल का छिड़काव जरूर करना चाहिए।

4. शालीग्राम-

शालीग्राम भगवान विष्णु के ही स्वरुप हैं। पूजा स्थान पर शालीग्राम रखकर नित्य तुलसी दल से पूजा करने एवं पवित्र जल से अभिषेक करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों ही प्रसन्न होते हैं। आपके घर में सुख समृद्धि आएगी और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

5. मोरपंख-

पूजा घर या पूजा स्थल पर आपने मोरपंख देखा होगा। मोरपंख रखने से नकारात्मकता दूर होती है। वास्तु में इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण भी अपने माथे पर मोरपंख धारण करते हैं।

6. लक्ष्मी यंत्र-

पूजा घर में लक्ष्मी यंत्र का रखना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्रतिदिन और शुक्रवार को विशेष रुप से लक्ष्मी यंत्र की पूजा करने से भी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, उनकी कृपा से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। घर में आर्थिक तंगी नहीं होती है।

7.जल का लोटा----
अगर आप अपने घर में धन को स्थाई रखना चाहते हो एक छोटी लुटिया जल की प्रतिदिन मंदिर में जरूर रखें और सुबह उठते ही उस जल को किसी पौधे की जड़ में डाल दें और यह जल हर रोज बदलना बहुत जरूरी है।

8. बाँसुरी----
बांसुरी एक ऐसा म्यूजिक यंत्र है जो भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय है अगर आप भी अपने धनवान बनना चाहते हो तब मैं मंदिर में किसी भी प्रकार की एक बांसुरी जरूर रखें चाहे वह है लकड़ी की हो या फिर आप चांदी की भी रख सकते हो। यह भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है।

9.लाल रगं के फुल---
अपने पूजा घर में लाल रंग के फूल जरूर रखें अगर संभव हो तो हर रोज ताजा फूल रखें। अगर यह आपके लिए संभव ना हो तो चाहे आप लाल रंग के बाजार से बिकने वाले फुल भी रख सकते हो। मां लक्ष्मी को लाल रंग बेहद प्रिय है। इसलिए अगर आप अपने घर में धन को स्थाई रखना चाहते हो तो किसी भी प्रकार के लाल रंग के फूल जरूर रखें।

10..मां लक्ष्मी को कमल का फूल भी बेहद पसंद है.अगर संभव हो सके तो मां लक्ष्मी को प्रतिदिन कमल का फूल भेंट करें। अगर यह संभव ना हो तो मैं अपने घर के मंदिर में बाजार से कमल का फूल खरीद कर जरूर रखें।
 
11.अगर आपने घर में तुलसी का पौधा लगा रखा है तो उसके नीचे प्रतिदिन देसी घी का दीपक अवश्य जलाएं.

12.धनवान बनने के लिए तुलसी के गमले में बृहस्पतिवार को दूध मिला हुआ जल अवश्य दें ऐसा करने से आपके घर में धन की वृद्धि होगी। 

13. अगर आपने घर में लड्डू गोपाल को अपने मंदिर में रखा हुआ है तो उनको कभी भी बिना तुलसी के भोग ना लगाएं. अगर तुलसी का पत्ता ना संभव हो मिलना तो तुलसी की माला उनके भोग के साथ रखें.

14. घर के मंदिर में मोर पंख और बांसुरी जरूर रखें.

15. धन की प्राप्ति करने के लिए अपने घर के मंदिर में मां कामधेनु की मूर्ति अवश्य रखें.

Last alfaaz- 

अगर आपको यह उपाय अच्छे लगे हो तो आप अपने उपायों को अपने चाहने वालों को जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ