दुनिया के रोचक तथ्य | unknown facts about world | दुनिया के अजूबे के बारे रोचक तथ्य |


दुुनिया के बाारे में रोचक तथ्य-
दुनिया के monuments के बारे में अजीबोगरीब तथ्य जिनको पढ़कर आप भी हैरान रह जाओगे
दुनिया भर ऐसे monuments मौजूद हैं, जिनके बारे में आप ने सुना जरूर होगा उनकी हूबहू कोपी भी मौजूद है, यह बहुत कम लोगों को पता होता है। आज मैं आपके साथ ऐसी ही जानकारी शेयर करने जा रही हूं। दुनिया में बहुत सारे फेमस स्मारक है और उन्ही की ही तरह दिखने वाले दूसरे स्मारक भी हैं। हर स्मारक का अपना अलग महत्व है और इसलिए इनकी कोपी भी विभिन्न स्थानों पर बनाई गई है। आईये जानते इन सबके बारे में अदभुत facts.

दुनियाभर में बीते हुए समय से कई अजूबे हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। भारत में सिथ्त आगरा शहर के ताजमहल से लेकर पेरिस के एफिल टावर जैसे फेमस मान्यूमेंट्स को देखने की इच्छा हर इन्सान की होती है। लेकिन हो सकता है कि आपने अभी तक इन खूबसूरत और बेहतरीन मान्यूमेंट्स को ना देखा हो। क्या आपको पता है कि दुनियाभर के फेमस मान्यूमेंट्स की रेप्लिका को भी विभिन्न स्थानों पर बनाया गया है, जो ओरिजिनल जितने ही खूबसूरत हैं और इसलिए इतने ही फेमस भी है।
अगर आप इन असली मॉन्यूमेंट्स को अभी तक नहीं देख पाये हैं तो आज हम आपको इनकी रेप्लिका के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप बहुत हैरान और अचंभित हो जाएंगे जो आपने अभी तक नहीं सुना होगा ।

 फ्रांस के एफिल टॉवर की रेप्लिका-

दुनिया के सबसे प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक एफिल टॉवर एक बहुत प्रसिद्ध मील का पत्थर है जो फ्रांसीसी शहर पेरिस में स्थित है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। वहीं अगर एफिल टॉवर की रेप्लिका की बात हो तो इसे कई बार हूबहू बनाने की कोशिश की गई, लेकिन उनमें से कोई भी उतना आकर्षक नहीं है जितना कि 2007 में मैक्सिको के डुरंगो में आया था। टोरे एफिल के रूप में जाना जाता है, यह लगभग 60 मीटर ऊंचा स्मारक मूल का लगभग 1/ 6 है, लेकिन फिर भी इसकी भव्यता से कोई इनकार नहीं कर सकता है।


 यूएसए के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका -
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी एक बहुत बड़ा पर्यटक आकर्षण है। साथ ही यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया भर में इसकी लगभग सौ से अधिक प्रतिकृतियां हैं। भारत से लेकर फ्रांस, पाकिस्तान, नार्वे, चीन जैसे कई देशों ने इसकी रेप्लिका बनाई है। अगर फ्रांस में स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका के बारे में बात की जाए तो यह छोटे मानव निर्मित द्वीप पर ग्रेनेले ब्रिज से कुछ ही दूर है जिसे आइल ऑक्स सिग्नेस कहा जाता है। वैसे तो न्यूयॉर्क में लिबर्टी फ्रांसीसियों की ओर से एक उपहार था, पेरिस में यह प्रतिमा अमेरिकियों की ओर से एक उपहार थी। वैसे फ्रांस में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की एक नहीं, बल्कि आठ रेप्लिका मौजूद हैं।


ताजमहल की रेप्लिका-


भारत के आगरा शहर युपी राज्य में स्थित ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है। इसकी रेप्लिका भी भारत से लेकर अन्य कई देशों में स्थित है। लेकिन बांग्लादेश के ढाका में स्थित है। बांग्लादेश में इस रेप्लिका को बनाने का श्रेय फिल्म डायरेक्‍टर असनुल्‍ला को जाता है। कहा जाता है कि जब वह इंडिया घूमने आए थे, तो ताजमहल को देखकर व उसके पीछे की कहानी जानकर बेहद प्रभावित हुए थे और उन्होंने इसकी रेप्लिका अपने देश में बनाने का फैसला कर लिया था। वैसे बांग्लादेश की रेप्लिका के अलावा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित बीबी का मकबरा को भी ताजमहल की रेप्लिका के रूप में देखा जाता है, क्योंकि बीबी का मकबरा का मूल डिजाइन ताजमहल जैसा दिखता है। इसलिए, इसे दक्षिण का ताज भी कहा जाता है। बीबी का मकबरा से जुड़ा एक दिलचस्प तथ्य यह है कि इसे बनाने वाले प्रमुख वास्तुकार अता-उल्लाह ताजमहल के वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी के पुत्र थे।

 लंदन के बिग बेन की रेप्लिका-


लंदन के बिग बेन की रेप्लिका भारत में ही स्थित है। 
यह संरचना कोलकाता शहर में बनाई गई थी, और लंदन में मूल की एक आश्चर्यजनक रेप्लिका है। इतना ही नहीं, मूल बिग बेन की तरह, यह भी दिन के विभिन्न समयों पर बजता है, और राहगीर लगभग हमेशा आश्चर्यचकित होते हैं।
इस प्रकार दुनिया भर में बहुत सारे अचंभित और हैरान कर देने वाले facts भरे पड़े हैं. अगर आप को मौका मिले तो इनको देखने जरूर जाएं क्योंकि इनको बनाने वाले हाथ किसी जादूगर से कम नहीं होंगे।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो प्लीज अपने चाहने वाले और दोस्तों को जरुर शेयर करें।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ