धनवान बनने के लिए फेंगशुई उपाय | फेंगशुई के टोटके | धनवान बनने के टोटके ||

 Tittle- फेंगशुई के उपाय - 
घर में सुख शांति और सुख समृद्धि के लिए कुछ लोग फेगंसुई के टिप्स अपनाकर अपने घर की तरफ की और कारोबार की वृद्धि के लिए यह कुछ उपाय काफी फेमस हैं। जिन्हें अपनाकर आप भी अपने घर में सुख समृद्धि पा सकते हो।
हर व्यक्ति जीवन में सुख और धन को पाने के लिए उपाय और टोटके करते रहते है। आज हम आपके साथ चाइनीज फेंगशुई टोटके अपनाकर आप भी खुशियाँ बटोर सकते हो।
कई बार बहुत मेहनत करने पर भी मेहनत का फल नहीं मिलता है। सफलता के करीब आने के बाद भी असफल होना, नए अवसरों का न मिलना या फिर धन का नहीं टिकना यह वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है। ऐसे में लोग वास्तु दोष के लिए कुछ खास तरह के उपाय करते हैं। जिनको अजमाने से जीवन में आर्थिक उन्नति के रास्ते खुल जाते हैं। आईये जानते है कि चीनी शास्त्र फेंगशुई के इन खास उपायों के बारे में।
यें भी पढ़े- व्यापार में तरक्की पाने के लिए चमत्कारी टोटके
1. फेंगशुई शास्त्र में तीन टांगों वाले मेंढक को बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि तीन टांगों वाले मेंढक जिसके मुंह में सिक्के लगे हों, उसे घर लाने से आर्थिक उन्नति होती है। इस दौरान एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि मेंढक का मुंह घर के अंदर की ओर होना चाहिए और ना की बाहर। कहते हैं कि ऐसा करने से आपके कार्य धीरे-धीरे बनने लगते हैं।

2. तीन चीनी सिक्कों को फेंगशुई में आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि इन सिक्कों को लाल डोरी में बांधकर अपने घर या दुकान के मेनगेट में बांधना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगता है।


3. तरक्की पाने के लिए और जीवन में खुशियों से भरने के लिए भी फेंगशुई शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। कहा जाता है कि घर में सुनहरे रंग का लॉफिंग बुद्धा रखना शुभ होता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व कोण में 30 डिग्री की ऊंचाई पर स्थापित करना चाहिए। लॉफिंग बुद्धा को भूलकर भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि घर में लॉफिंग बुद्धा रखने से खुशहाली आती है और करियर में तरक्की मिलती है। और र लाफिंग बुददा अगर कोई गिफ्ट करे तो जयादा अच्छा माना जाता है।

4. फेंगशुई के अनुसार, घर या ऑफिस में उत्तर दिशा की ओर कछुआ रखना शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि इसका मुंह हमेशा अंदर की ओर होना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से नौकरी और व्यापार संबंधी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इसके साथ ही शत्रुओं से भी मुक्ति मिलती है।


5.फेंगसुई के अनुसार कछुआ की पीठ पर कछुए के बच्चे बैठे हुए एक दूसरे के ऊपर बैठे हुए संतान के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं। जिन लोगों को आसानी से संतान प्राप्ति नहीं होती उनके लिए इस कछुए को घर में रखना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है ।अगर इस कछुए को कोई रिश्तेदार या आपका दोस्त गिफ्ट करें तो है ज्यादा बेहतर माना जाता है।

6. घर या ऑफिस में झाडू को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां पर किसी दूसरे की नजर न पड़े। कहते हैं कि कहीं भी झाडू रख देने से समृद्धि में भी कमी आती है। इसलिए हमेशा झाड़ू को संभालकर रखना चाहिए। 

7. फेंगशुई के मुताबिक बटुए में क्रिस्टल रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक विकास होता है। इसके लिए आप पायराइट, कारनेलेन और सिट्रीन क्रिस्टल को पर्स में रख सकते हैं।

8. चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के अनुसार घोड़े को तरक्की और सुख-समृद्धि का रूप माना जाता है। ऐसे मे अगर आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की चाहिए तो घोड़े की मूर्ति को घर रख सकते हैं।


9. फेंगशुई में घर पर लटकती हुई घंटी का विशेष महत्व होता है। घर पर खुशनुमा वातावरण बनाने के लिए आप अपने घर में मुख्य द्वार या खिड़की के पास बेल्स या घंटी को टांग दें। इससे जो आवाज पैदा होती है उससे घर का माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है।

10. फेंगशुई में घर पर बांस के पौधे रखने पर विशेष लाभ मिलता है। बांस के पौधे को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना हैं। इनसे परिवार के सदस्यों को पूर्ण आयु व अच्छी सेहत मिलती है। बांस का पौधा वहां लगाना चाहिए जहां पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठते हों। बांस के पौधे को पूर्वी कोने में रखना चाहिए।


11. लव बर्ड जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं ऐसे में पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बनाए रखने के लिए लव बर्ड पक्षी की मूर्ति के जोड़े को बेडरूम में रखना शुभ होगा

12. घर पर पैसे की आवक बनाए रखने के लिए और आर्थिक सम्पन्नता पाने के लिए पिरामिड का रखना शुभ होता है। फेंगशुई पिरामिड को घर के पूर्वी दिशा में रखने पर आर्थिक संपन्नता आती है।


13. घर पर चीनी ड्रैगन की मूर्ति को रखने पर बाहर से कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नही हो पाता।

इस प्रकार आप यह छोटे छोटे उपाय अपनाकर अपने घर में सुख समृद्धि पा सकते हो।  

Last alfaaz- 
अगर आप यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने चाहने वाले और दोस्तों को जरूर शेयर करे जरूर शेयर करे। इस लेख में दी गई जानकारी पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्ण रूप से सत्य एवं सटीक हैं।इनको अपनाने से पहले इस क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह कर लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ