राष्ट्र गान की अर्थ कया है | राष्ट्रीय ज्ञान की पुरी जानकारी | independent day celebration |

 हमारे ( भारत ) राष्ट्रीय चिन्ह और राष्ट्रीय गान का महत्व-
हम सब हर साल 15 अगस्त को अपने देश की आजादी का जशन मनाते हैं। और इस समय हम सब मिलकर राष्ट्रीय गान गाते हैं और पूरे देश में इस दिन 15 अगस्त को जश्न मनाया जाता है। यह त्यौहार हम सब भारतियों के लिए दिवाली से कम नहीं है। आइए जानते हैं हम अपने राष्ट्रीय चिन्ह और राष्ट्रीय गान के बारे में विस्तार से।

हमारा गौरवमय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, उसके तीनों रंग समान अनुपात मे है। उसकी तीन रगं की आडी पटिया हैं। सबसे ऊपर केसरिया रंग, बीच में सफेद, और नीचे हरा रंग है।उसके बाद बीच वाली सफेद रंग की पट्टी के ठीक बीच में सारनाथ के सिंह सत्मभ वाला चक्कर गहरे नीले रंग में है।हमारे झंडे की लंबाई चौड़ाई का अनुपात 3/2 है।
26 जनवरी और 15 अगस्त को प्रत्येक भारतीय को अपने घर और प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराना चाहिए, और सूर्यास्त के पहले झंडे को उतार भी लेना चाहिए।

हमारा राष्ट्रीय चिन्ह ( प्रतीक) महान सम्राट अशोक की राजधानी "सारनाथ का शेर' धर्म चक्र जिसके नीचे- 'सत्यमेव जयते' देवनागरी लिपि में लिखा हुआ है। इसका मतलब है कि सत्य ही विजय होती है।
* हमारा राष्ट्रीय गीत के रचयिता श्री बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखा गया है।
वंदे मातरम है।

राष्ट्रीय गान----
* गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित जन गण मन नायक है।

* हमारा राष्ट्रीय कैलेंडर शक संवत पर आधारित है, जो चैत्र से फाल्गुन तक माना जाता है।

* हमारा राष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र है।

* नागरिक सम्मान- भारत रत्न है।

* हमारा राष्ट्रीय सर्वोच्च खेल- हॉकी है।

* हमारा राष्ट्रीय पशु- बाघ( चिता) है।

* हमारा राष्ट्रीय पक्षी- मोर है।

* हमारा राष्ट्रीय पुष्प- कमल है।

हमारा राष्ट्रीय फल - आम ( mango)  है ।

प्रत्येक भारतीय नागरिक का धर्म है कि हम सभी राष्ट्रीय चिन्हों को पूरा पूरा सम्मान और इज्जत दे, और अपने बच्चों को इसके बारे में शिक्षा दे। कुछ ही दिनों में 15 अगस्त आने वाला है इसलिए अपने बच्चों को इस प्रकार की शिक्षा अवश्य दें कि हमारा झंडा हमारा राष्ट्रीय गान और हमारा राष्ट्रीय चिन्ह कौन-कौन से हैं।

राष्ट्रगान का अर्थ-------

हमारे देश का राष्ट्रगान ना केवल हमारी पहचान है बल्कि हम सब भारतीय संस्कृति की आन-बान-शान का प्रतीक भी है। पंडित रविंद्रनाथ टैगोर की कलम से लिखे राष्ट्रगान जनगणमन को यूनेस्को की ओर से विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रगान करार दिया गया, जो बहुत गौरव की बात है। आपको बता दें कि भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' मूलतः बांग्ला भाषा में लिखा गया था, जिसे भारत सरकार द्वारा 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया था। इसके गायन की समय लगभग 52 सेकेण्ड निर्धारित है और जब राष्‍ट्रगान गाया जाता है तो श्रोताओं को सावधान की मुद्रा में खड़े होना जरूरी है।

लेकिन हममें से बहुत कम लोगों को पता है कि राष्ट्रगान में लिखे एक-एक शब्द का मतलब क्या है। आज हम आपको गुरूदेव की कलम से लिखे गये राष्ट्रगान के एक-एक शब्द का मतलब बता रहे हैं, ताकि इसे पढ़ने के बाद आप जब भी अपना राष्ट्रगान गायें तो उसके एक-एक शब्द को महसूस करते हुए सही उच्चारण से बोले और अपने अन्दर जोश से भरकर गा सके।
राष्ट्रीय गान को सबसे पहले 1912 में ‘तत्वबोधिनी’ नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया था, और इसका शीर्षक “भारत विधाता” रखा गया था।

जानिए क्या है जन गण मन का सही अर्थ-----

शब्द =अंग्रेजी अर्थ= हिंदी पर्यायवाची

जन= People= लोग
गण= Group= समूह
मन= Mind = दिमाग
अधिनायक= Leader= नेता
जय हे= Victory= जीत
भारत= India= भारत
भाग्य= Destiny= किस्मत
जय हे= Victory= जीत
भारत= India= भारत
भाग्य= Destiny= किस्मत
विधाता= Disposer= ऊपरवाला
पंजाब= Punjab= पंजाब
सिंधु= Sindhu =सिंधु
गुजरात= Gujarat= गुजरात
मराठा= Maratha= मराठा (महाराष्ट्र)
द्रविण= South= दक्षिण
उत्कल= Orissa= उड़िसा
बंगा= Bengal= बंगाल
विंध्य= Vindhyas= विन्धयाचल
हिमाचल= Himalay= हिमालय
यमुना= Yamuna = यमुना
गंगा= Ganges = गंगा
उच्छलय= Moving= गतिमान
जलधि= Ocean = समुद्र
तरंगा= Waves = लहरें ( धाराएं)
तब = Your = तुम्हारा
शुभ = Auspicious = मंगल
नामे = name = नाम
जागे= Awaken = जागो
तब = Your = तुम्हारा
शुभ = Auspicious = मंगल
आशीष= Blessings = आशीर्वाद
मांगे = Ask = पूछो
गाहे = Gaahe = गाओ
तब = Your = तुम्हारी
जय = Victory = जीत
गाथा = Song = गीत
जन = People = लोग
गण = Group = समूह
मंगल = Fortune = भाग्य
दायक = Giver = दाता
जय हे = Victory Be = जीत
भारत = India = हिंदुस्तान
भाग्य = Destiny = किस्मत
विधाता = Dispenser= ऊपरवाला
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे.= Victory, Victory, Victory, Victory Forever =
विजय, विजय, विजय, विजय हमेशा के लिए ...

जय हिंद = JAIHIND

स्वतन्त्रा दिवस पर अपने बच्चों को यह सब जानकारी शेयर करे और उनकों अपने तिरंगे को किस प्रकार drawing की जाती है वो सिखायें कयोंकि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। मैं आपके साथ अपने घर के छोटे बच्चों के द्वारा बनाई हुई तस्वीर शेयर कर रही हुँ ।

made by Sara and digvijy 

अगर आप को अच्छी लगें तो आप भी अपने बच्चों को प्रेरित करें कयोंकि covid की वजह से सभी बच्चे घर बैठे है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ