गाय का घी खाने के फायदे | गाय के घी के औषधीय गुण || benefits of cow's Ghee ||

Tittle गाय के देशी घी खाने के फायदे-
हम सब गाय के घी के बारे में बहुत अच्छे से जानते हैं। गाय के घी को आयुर्वेद में अमृत कहा गया है। इसमें किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है, क्योंकि इससे आयुर्वेद की बहुत सारी औषधियां बनाई जाती हैं। जो हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। गाय के घी में बहुत सारे गुण पाय जाते है। आज मैं आपके साथ गाय के घी के कुछ ऐसे गुण शेयर करने जा रही हूं जिनको पढ़कर आप भी गाय का घी खाने में जरूर प्रयोग कर सकते हैं।

गाय के देशी  घी के गुण- 

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है-
 गाय के घी को आयुर्वेद में अमृत कहा गया है इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है ।यह पीत वर्ण का होता है और खाने में सुपाच्य होता हैं। हार्ट के मरीज के लिए यह बहुत ही लाभदायक औषधि है। जिन लोगों को हार्ट की समस्या होने पर देसी घी खाने से मना किया जाता है। वह थोड़ी कम मात्रा में गाय के देसी घी का प्रयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह बहुत ही बहुत ही हल्का होता है।

जलन के लिए उपयोगी-
 गाय का घी खाने से भारीपन नहीं होता अगर हाथ पैर के तलवों में जलन होती है, तो गाय का घी लगाना चाहिए। ऐसा करने से तुरंत आराम मिल जाएगा। 

सिर दर्द के लिए लाभदायक-
सिर दर्द में गाय का घी या मक्खन  सिर पर मलें इससे बहुत जल्दी सिर दर्द में राहत मिलती है।

आखों के लिए लाभदायक- 
 यदि आंखें कमजोर हो तो अंधेरा छा जाता हो तो गाय के घी के साथ काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर खाने से इससे अवश्य लाभ मिलेगा। गाय का घी भुरी मिर्च के साथ प्रतिदिन सेवन करने से हर प्रकार का नेत्र विकार दूर हो जाता है, और आंखों की कमजोरी रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।

वजन कम करने के लिए- 

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए घी  का इस्तेमाल किया जाता है।
घी से कई लोग इसलिए परहेज करते हैं क्योंकि घी से वजन बढ़ने  का डर होता है, लेकिन गाय का घी कभी वजन नहीं बढ़ाता है, बल्कि यह वजन कम करने में सहायक होता है। गाय के घी में विटामिन ए, डी, के, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही नहीं गाय का घी कई एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भी भरपूर होता है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 व ओमेगा-9 जैसे फैटी एसिड भी पाए जाते हैं।
 
माइग्रेन के लिए-
माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या में गाय का घी काफी फायदेमंद होता है. यदि सुबह-शाम खाने से आधे घंटे पहले गाय के घी की दो बूंदे नाक में डाली जाए, तो इससे माइग्रेन से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है. इस नुस्खे को नियमित आजमाने से सिरदर्द, बाल झड़ने की समस्या, आंखों की रोशनी की समस्या आदि ठीक हो सकती है।

कमजोरी को ठीक करने के लिए-
यदि शरीर में कमजोरी बने रहने की शिकायत है तो इसके लिए भी गाय का घी गुणकारी है. एक गिलास दूध में आधा चम्मच घी और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसके सेवन से थकान में कमी दुर हो जाती है। 

गठिया रोग के लिए-
जोड़ों की समस्या में गाय का घी एक अचूक औषधि है। गठिया के मरीज यदि प्रतिदिन  गाय के घी से जोड़ों की मालिश करें, तो दर्द की समस्या दूर हो सकती है।जिन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या है, उनके लिए भी यह एक बेहतरीन नुस्खा है। इसके अलावा मालिश से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
 
कफ के लिए उपयोगी-
गाय के घी में थोड़ा सा नमक डालकर इसे हल्का गर्म कर लें. इसके बाद छाती पर इससे मालिश करें, इससे कफ पिघलकर बाहर आ सकता है। बच्चों में कफ की समस्या में भी यह असरदारी नुस्खा है।

 स्फूर्ति के लिए उपयोगी-
गाय का घी शरीर में स्फूर्ति बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है. गाय के घी में सभी प्रकार के फैटी एसिड के साथ विटामिन्स भी होते हैं, जिसकी वजह से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।

कैंसर के लिए उपयोगी-

गाय के घी में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. गाय के घी से किसी भी तरह के कैंसर से बचाव में मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका भोजन करने से शरीर को स्वस्थ बने रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा जिन लोगों में कोलेस्ट्रोल बढ़ा हुआ है, उनके लिए भी गाय के घी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन ठीक करने के साथ साथ ब्लड प्रेशर को संतुलित कर सकता है।
एलर्जी के लिए लाभदायक-
जिन लोगों को साइनस या छिंके आने की प्रॉब्लम है, उनके लिए गाय का घी बहुत ही गुणकारी माना जाता है। रात को सोते समय गाय का घी को हल्का गर्म करके  दोनों नाक के छिद्रों मे दो-दो बूंद टपका कर सोए। ऐसा करने से इस समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा मिल सकता है।

हिचकी रोकने के लिए-
 अगर आपको बार बार हिचकी आ रही है और कुछ भी करने से रूक नही  रही है तो इस समय हिचकी को रोकने के लिए गाय के घी का आधा चम्मच खाएं ऐसा करने से तुरंत हिचकी रुक जायेगी। 

कब्ज को ठीक करने के लिए-
अगर आप कब्ज की समस्या से ग्रस्त हैं तो इसके लिए आप नियमित रूप से एक चम्मच घी को दूध में डालकर सेवन करें इससे आपको एसिडिटी व कब्ज की शिकायत दोनों ही खत्म हो जाएंगी।

याददाश्त बढ़ाने के लिए-
गाय के घी को याददाश्त बढ़ाने के लिए सबसे उत्तम औषधि माना जाता है। यादाश्त बढ़ाने के लिए गाय के घी को नाक में डालते हैं और रात को एक चम्मच दूध में मिलाकर पीने से यादयाशत  में बढ़ोतरी होती है, और हमारा मन शांत होता है ,और साथ इस घी से सिर पर मालिश करने से हमारी बुद्धि शांत और स्थिर रहती है। 

 नाभी मे लगाने के लाभ -
गाय का घी रात को सोने से पहले नाभि में लगाने से हमारी त्वचा पर ग्लो आता है और साथ में फटे होंठ स्वस्थ और सुंदर बन जाते हैं। प्रतिदिन रात को सोने से पहले कुछ बूंदे अपनी नाभि पर लगाकर सोए और फिर इसके चमत्कार देखें। ऐसा करने से आपका चेहरा एकदम चमकदार और दाग धब्बे रहित हो जाएगा।

Last alfaaz- 
हमारे हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है, इसलिए इसके घी को भी हर तरह से औषधि  और धार्मिक कामों में प्रयोग किया जाता है।  गाय के घी को सबसे ज्यादा शुभ और शुद्ध  माना जाता है।  हमारे धार्मिक कार्यों में हिंदी रीति-रिवाजों के अनुसार भोजन में गाय के घी का ही प्रयोग किया जाता है। इस घी का प्रयोग हवन यज्ञ में भी सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है।
इसलिए जितना हो सके अपने घर के धार्मिक कार्यों और खाने में गाय के देसी घी का ही प्रयोग करें यह हर तरह से गुणकारी और लाभकारी माना  जाता है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ