भारत के बारे में रोचक तथ्य | amazing facts about India in hindi | रोचक तथ्य |

Tittle -भारत के बारे में रोचक तथ्य- भारत देश अलग-अलग प्रकार की भाषा और अलग-अलग तरह की वेशभूषा पहनने वाले लोग यहाँ रहते है। यहां पर उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक अलग कल्चर,  खानपान  और वेशभूषा में सभी का अन्तर  पाया जाता है।  आज हम आपके साथ कुछ ऐसी रोचक तथ्य शेयर करने जा रहे हैं जिनको पढ़कर आप भी हराम रह जाओगे क्योंकि भारत में बहुत सारे ऐसे धर्म पवित्र स्थान है जो अपने आप में एक अद्भुत और अचंभित करने वाले हैं जिनका एक इंसान के बारे में सोचना भी संभव नहीं है। भारत को भरत, हिन्दूस्तान , इंडिया ,इडंस के नाम से भी जाना जाता है। भारत में बहुत सारी भाषाएं बोली जाती हैं ।


* भारत के बारे में  रोचक तथ्य-

1.भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है इससे पहले नंबर पर चीन आता था अब भारत  पहले नंबर पर आता है।


2. भारत में सबसे ज्यादा संख्या डाकघरो की बताई जाती है बल्कि श्रीनगर में डल झील पर इसका अपना तैरता हुआ एक डाकघर भी है अब इसे एक हाउस बोट में परिवर्तित कर दिया गया है और डाक टिकट संग्रहालय भी शामिल है।

यह भी पढ़े- YouTube के बारे में रोचक तथ्य

3. मेघालय के एक शहर में जो बंगाल की खाड़ी की बहुत नजदीक है  इसलिए सबसे अधिक वर्षा होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है भारत देश का है।


4.भारत वैसे तो बहुत सारे मंदिरों के लिए फेमस है और इनमें कई  मन्दिरों में बहुत ज्यादा सोना पाया जाता है,  पर अमृतसर का स्वर्ण मंदिर दुनिया की सबसे अधिक देखी जाने वाली एक ऐसा पर्यटन स्थल है जिस पर प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं और यह है स्वर्ण मंदिर बाहर से पूरा सोने का बना हुआ है।

 

5. ऐसा माना जाता है हिमालय पर्वत के पास कैलाश पर्वत पर जो भी भक्त जान जाते हैं उनको सुबह की 3:00 से लेकर 4:00 बजे तक ओम की ध्वनि प्रतिदिन सुनाई देती है आज तक इस ध्वनि को कोई समझ नहीं पाया कि वह कहां से आती है और ऊ की धवनी का समय  तीन से चार ही बताया जाता है। धार्मिक लोगों का मानना है कि इस समय कैलाश पर्वत पर जो झील बनी हुई है शिव और पार्वती माता स्नान करने के लिए प्रतिदिन यहां पर आते हैं और जैसे ही सूर्य की किरणें पर्वत पर पड़ती है उसे समय ओम नाम की छवि पर्वत पर दिखाई देने लग जाती है जो बहुत लोगों का आंखों देखा अनुभव है।



6. युद्ध कलाओं का विकास सबसे पहले भारत में किया गया और ये बौद्ध धर्म प्रचारकों द्वारा पूरे एशिया में फैलाई गई।

 

7 योग कला का उद्भव भारत में हुआ है और यह 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद है।

 

8.संख्या प्रणाली भारत द्वारा आविष्कार किया गया था। आर्यभट्ट नामक वैज्ञानिक ने अंक शून्य का आविष्कार किया था।

    

9* संस्कृत सभी उच्च भाषाओं की जननी माना जाता है क्योंकि यह कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के लिए सबसे सटीक है और इसलिए उपयुक्त भाषा है। 


10. इस्‍लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है और भारत देश में मस्जिदे भी सबसे अधिक पाई जाती है।


11.भारत में 3,00,000 मस्जिदें हैं जो किसी अन्‍य देश से अधिक हैं, यहां तक कि मुस्लिम देशों से भी अधिक।

 

12.भारत में सबसे पुराना यूरोपियन चर्च और सिनागोग कोचीन शहर में है। इनका निर्माण क्रमश: 1503 और 1568 में किया गया था।


 13 विश्‍व में सबसे बड़ा धार्मिक भवन अंगकोरवाट, का हिन्‍दू मंदिर है जो कम्‍बोडिया में 11वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था।

 

14. तिरुपति शहर में बना विष्‍णु मंदिर 10वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था, यह विश्‍व का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है। रोम या मक्‍का धार्मिक स्‍थलों से भी बड़े इस स्‍थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति दिन चढ़ावा आता है।

 

15. सिख धर्म का उद्भव पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में हुआ था। यहां प्रसिद्ध स्‍वर्ण मंदिर की स्‍थापना 1577 में गई थी।

 

16. वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बीसी में यहां आगमन किया और यह आज विश्‍व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।

 

17.भारत द्वारा श्रीलंका, तिब्‍बत, भूटान, अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश के 3,00,000 से अधिक शरणार्थियों को सुरक्षा दी जाती है, जो धार्मिक और राजनैतिक अभियोजन के फलस्‍वरूप वहां से निकाले गए हैं


18. भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा 'पाई' का मूल्‍य ज्ञात किया गया था और उन्‍होंने जिस संकल्‍पना को समझाया उसे पाइथागोरस का प्रमेय करते हैं। उन्‍होंने इसकी खोज छठवीं शताब्‍दी में की, जो यूरोपीय गणितज्ञों से काफी पहले की गई थी।

 

19.भारत उत्तराखंड राज्य में रूपकुंड  झील के ताल के आसपास के क्षेत्र में पाए जाने वाले सैकड़ो मानवो कंकाल पाये जाते है । इस स्थान को रहस्यमयंक या कंकाल झील के रूप में जाना जाता है। आज तक किसी को समझ में नहीं आया कि यहां पर आने के बाद किसी की मृत्यु कैसे हो जाती  है। 


20. वर्ष 1896 तक भारत विश्‍व में हीरे का एक मात्र स्रोत था। (स्रोत: जेमोलॉजिकल इंस्‍टी‍ट्यूट ऑफ अमेरिका)


21.  बेलीपुल विश्‍व‍ में सबसे ऊंचा पुल है। यह हिमाचल पर्वत में द्रास और सुरु नदियों के बीच लद्दाख घाटी में स्थित है। इसका निर्माण अगस्‍त 1982 में भारतीय सेना द्वारा किया गया था।

 

22. महर्षि सुश्रुत को शल्‍य चिकित्‍सा का जनक माना जाता है। लगभग 2600 वर्ष पहले सुश्रुत और उनके सहयोगियों ने मोतियाबिंद, कृत्रिम अंगों को लगना, शल्‍य क्रिया द्वारा प्रसव, अस्थिभंग जोड़ना, मूत्राशय की पथरी, प्‍लास्टिक सर्जरी और मस्तिष्‍क की शल्‍य क्रियाएं आदि कीं।

 

23.  निश्‍चेतक का उपयोग भारतीय प्राचीन चिकित्‍सा विज्ञान में भली भांति ज्ञात था। शारीरिकी, भ्रूण विज्ञान, पाचन, चयापचय, शरीर क्रिया विज्ञान, इटियोलॉजी, आनुवांशिकी और प्रतिरक्षा विज्ञान आदि विषय भी प्राचीन भारतीय ग्रंथों में पाए जाते हैं।


24.  भारत से 90 देशों को सॉफ्टवेयर का निर्यात किया जाता है।

 

25. भारत में 4 धर्मों का जन्‍म हुआ - हिन्दू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म और जिनका पालन दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्‍सा करता है।

 

26.जैन धर्म और बौद्ध धर्म की स्‍थापना भारत में क्रमश: 600 बीसी और 500 बीसी में हुई थी



27. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चैहल नामक स्‍थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।

 

28.भारतीय रेल देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है। यह दस लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

 

29.विश्‍व का सबसे प्रथम विश्‍वविद्यालय 700 बीसी में तक्षशिला में स्‍थापित किया गया था। इसमें 60 से अधिक विषयों में 10,500 से अधिक छात्र दुनियाभर से आकर अध्‍ययन करते थे। नालंदा विश्‍वविद्यालय चौथी शताब्‍दी में स्‍थापित किया गया था, जो शिक्षा के क्षेत्र में प्राचीन भारत की महानतम उपलब्धियों में से एक है।

 

30. आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे आरंभिक चिकित्‍सा शाखा है। शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक ने 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।

 

31.भारत 17वीं शताब्‍दी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्‍य आने से पहले सबसे सम्‍पन्‍न देश था। क्रिस्‍टोफर कोलम्‍बस भारत की सम्‍पन्‍नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।

 

32. नौवहन की कला और नौवहन का जन्‍म 6000 वर्ष पहले सिंधु नदी में हुआ था। दुनिया का सबसे पहला नौवहन संस्‍कृ‍त शब्‍द नावा गाठी से उत्‍पन्‍न हुआ है। शब्‍द नौसेना भी संस्‍कृत शब्‍द नोउ से हुआ।

 

 33.भास्‍कराचार्य ने खगोलशास्‍त्र के जन्म लेने से कई सौ साल पहले पृथ्‍वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्‍कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्‍वी को 365.258756484 दिन का समय


34.भारत ने अपने आखिरी 100000 वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।

 

35. जब कई संस्कृतियों में 5000 साल पहले लोग घुमंतू वनवासी थे, तब भारतीयों ने सिंधु घाटी (सिंधु घाटी सभ्यता) में हड़प्पा संस्कृति की स्थापना की।

 

36.भारत का अंग्रेजी में नाम ‘इंडिया’ इं‍डस नदी से बना है, जिसके आसपास की घाटी में आरंभिक सभ्‍यताएं निवास करती थीं। आर्य पूजकों में इस इंडस नदी को सिंधु नाम दिया था।

 

37. ईरान से आए आक्रमणकारियों ने सिंधु को हिन्दू की तरह प्रयोग किया। ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदु का संयोजन है, जो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।

 

 38.शतरंज की खोज भारत में की गई थी।

 

39.बीज गणित, त्रिकोणमिति और कलन (कैलकुलस) का अध्‍ययन भारत में ही आरंभ हुआ था।


40.‘स्‍थान मूल्‍य प्रणाली’ और 'दशमलव प्रणाली' का विकास भारत में 100 बीसी में हुआ था।

 

41. विश्‍व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्‍वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं। यह भव्‍य मंदिर राजाराज चोल के राज्‍य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में (1004 एडी और 1009 एडी के दौरान) निर्मित किया गया था।

 

.42 भारत विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्‍व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्‍यताओं में से एक है।

 

43. सांप सीढ़ी का खेल तेरहवीं शताब्‍दी में कवि संत ज्ञानदेव द्वारा तैयार किया गया था इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढ़ियां वरदानों का प्रतिनिधित्‍व करती थीं जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इस खेल को कौड़ियों तथा पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए इस खेल को धर्म के साथ जोड़कर भी देखा जाता है जिस प्रकार अच्छे या बुरे कर्मों को इंसान को सहना पड़ता है, यह खेल हमें धर्म से भी जोड़ता है।


44 . मणिकरण गुरूद्वारा हिमाचल प्रदेश  कूललू मनाली के आसपास एक ऐसी पवित्र स्थान है जहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और यहां पर एक तरफ गुरुद्वारा है दूसरी तरफ से  शिक मंदिर है। नदी में हर समय पानी इतना उबलता हुआ होता है कि उसमें एक व्यक्ति अपने खाने के लिए चावल पका सकता है।


45. लेह लद्दाख की पहाड़ियां मैं इतना अधिक  चुंबक पाया जाता है कि वह गाड़ियों को अपनी तरफ खींच लेती हैं इसलिए वहां पर जगह-जगह वार्निंग के पोस्टर लगाए हुए हैं ताकि कोई व्यक्ति पहले ही संभल जाए नहीं तो पहाड़ीया  अपनी तरफ कार को  खींच लेती है।


46.उत्तर प्रदेश में आगरा शहर में स्थित ताजमहल विश्व के सात अजूबों में शामिल है। इस अजूबे को आगरा के मुगल शासक ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था जिसे लगभग 22 वर्षों में तैयार किया गया था।



47. भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के सम्मान में 26 मई  को स्विट्जरलैंड में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत के राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने स्विट्जरलैंड का दौरा किया था।


48.भारत देश में कुंभ मेले का जमाना इतनी बड़ी संख्या में होता है कि इसे आप अंतरिक्ष से भी देख सकते हो।


49.भारत देश के केरल राज्य में एक ऐसा गांव है जहां पर हर साल जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं । यह केरल के मलपुरम गांव के सभी परिवारों में जुड़वा बच्चे पैदा हैं। ऐसा क्यों होता है इसे लेकर कोई वैज्ञानिक अभी तक साफ नहीं बता पाया लेकिन लोग इसे ईश्वर का उपहार मानते हैं। इस गांव में लगभग 400 जुड़वा बच्चे अभी तक पैदा हुए हैं। इस शहर को लैंड ऑफ़ ट्विंस के नाम से भी जाना जाता है।


50.असम में मां कामाख्या देवी की मूर्ति से मासिक धर्म का होना अपने आप में एक बहुत ही अद्भुत घटना  है जिसे आज तक कोई नहीं समझ पाया क्योंकि हर महीने मां कामाख्या की महिलाओं की तरक मासिक धर्म होता है और तीन दिन तक मंदिर को बंद रखा जाता है, और यह प्रक्रिया हर महीने होती है आज तक इस बात को कोई भी समझ नहीं पाया।

निष्कर्ष -एक लेख के माध्यम से भारत के  रोचक तथ्यों को लिखना संभव नहीं है हमने भरपूर प्रयास किया जो भी हम लिख पाए अगर आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने चाहने वाले दोस्तों में जरूर शेयर करें। भारत देश में और भी बहुत सारे अद्भुत जगह और रहस्य से भरा हुआ  है जिनको एक आर्टिकल में लिखना संभव नहीं है इस प्रकार के रहस्य  पढ़ने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए और हमें फॉलो कीजिए




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ