घर पर बनाएं दानेदार पेड़े रेसीपी | Instant Khoya Peda Recipe

घर पर बनाएं दानेदार पेड़े रेसीपी  | Instant Khoya Peda Recipe


त्योहारों का सीज़न शुरू हो चुका है! इस धनतेरस (या किसी भी त्योहार) के मौके पर, झटपट बनाएं मुंह में घुल जाने वाले पारंपरिक खोया पेड़े। यह रेसिपी इतनी आसान है कि कोई भी इसे आसानी से बना सकता है।

इस recipe को बनाने के लिए आम मेरी वीडियो k  डिस्क्रिप्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं 

सामग्री (Ingredients):

• खोया (मावा) - 1 कटोरी

• देसी घी - (खोया भूनने के लिए)

• पिसी हुई चीनी (बूरा/तगार) - 2 कटोरी

पेड़े बनाने की विधि (Peda Recipe):

1. खोया भूनना: सबसे पहले एक कड़ाही या पैन में थोड़ा सा देसी घी लें और उसमें 1 कटोरी खोया डालकर भूनें। इसे तब तक भूनना है जब तक इसका रंग हल्का गुलाबी न हो जाए और इसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे।

2. ठंडा करना: खोया अच्छी तरह भून जाने के बाद इसे किसी बर्तन में निकालकर पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें। अगर आपको जल्दी है, तो आप इसे कुछ देर के लिए फ्रीजर में भी रख सकते हैं। पेड़े बनाने के लिए खोया का ठंडा होना बहुत ज़रूरी है।

3. मिश्रण तैयार करना: जब खोया पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तब इसमें 2 कटोरी पिसी हुई चीनी (बूरा) डालें। (ध्यान दें: मीठा आप अपनी पसंद के अनुसार थोड़ा कम या ज़्यादा कर सकते हैं।)

4. मैश करना: अब दोनों हाथों की मदद से खोया और बुरे को अच्छी तरह से मैश करें। इसे इतना मिलाएं कि यह बिल्कुल आटे की तरह नरम और चिकना (soft and smooth) मिश्रण बन जाए।

5. पेड़े बनाना: इस मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लें और दोनों हथेलियों के बीच दबाते हुए गोल या अंडाकार पेड़े का आकार दें।

6. आपके स्वादिष्ट पेड़े तैयार हैं! इन्हें प्लेट में सजाएं ख़ुद भी खाए और अपना को भी खिलाए ।

यह स्वादिष्ट और आसान रेसिपी आप भी बनाएं और अपने परिवार व दोस्तों के साथ त्योहारों का आनंद le

#पेड़े #खोयापेड़े #देसीमिठाई #PedaRecipe #EasyRecipe #HomemadeSweets


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ