Paneer Do Pyaza Recipe | घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर दो प्याज़ा

. Paneer Do Pyaza Recipe | घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर दो प्याज़ा आज के वीडियो में हम बनाएंगे एकदम रेस्टोरेंट जैसा पनीर दो प्याज़ा। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब है और इसे बनाना बहुत आसान है। यह रेसिपी रोटी, नान या पराठे के साथ बहुत अच्छी लगती है। वीडियो को अंत तक देखें और घर पर जरूर ट्राई करें!
सामग्री- • पनीर: 200 ग्राम (हल्का फ्राई किया हुआ) • प्याज़: 1 बड़ा (चौकोर टुकड़ों में/Petals) और 2 बारीक कटे हुए • खड़े मसाले: 4 लौंग, जीरा, दालचीनी • सूखे मसाले: हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक (स्वादानुसार) • दही: 1 कटोरी • गरम मसाला: 1 चम्मच • घर की मलाई/क्रीम: 1 बड़ा चम्मच • हरी मिर्च: 3 • पानी: 1/2 कप • तेल: आवश्यकतानुसार बनाने की विधि (Method): 1. सबसे पहले कढ़ाही में तेल गर्म करके 200 ग्राम पनीर को हल्का फ्राई कर लें। 2. उसी तेल में एक प्याज़ के मोटे टुकड़े (petals) करके हल्का फ्राई करके निकाल लें। 3. अब बचे हुए तेल में 4 लौंग, जीरा और दालचीनी का तड़का लगाएं। 4. फिर 2 बारीक कटे हुए प्याज़ डालें और सुनहरा होने तक भूनें और फिर दो बारीक कटे हुए टमाटर पिसकर fry kr le . 5. अब सभी सूखे मसाले (हल्दी, मिर्च, धनिया, नमक) डालकर मसाले की बुनाई करें। 6. मसाला भूनने के बाद 1 कटोरी दही और गरम मसाला डालकर तेल छूटने तक पकाएं। 7. ग्रेवी में रिचनेस के लिए 1 चम्मच घर की बनी मलाई (Cream) डालें। 8. अंत में फ्राई किया हुआ पनीर, प्याज़ के टुकड़े और 3 हरी मिर्च डालें। 9. आधा कप पानी डालकर ढक दें और कुछ देर पकने दें। 10. लीजिए, आपका गरमा-गरम पनीर दो प्याज़ा बनकर तैयार है! पसंद आये तो Like और Subscribe जरूर करें! #PaneerDoPyaza #PaneerRecipe #IndianFood #DhabaStyle #LunchRecipe #DinnerIdeas #Cooking #HomeCooking

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ