Abraham lincoln Quotes in hindi | अब्राहम लिंकन के अनमोल विचार | best motivationl quotes by abraham Lincoln |

Success quotes By Abraham Lincon in hindi-  
सफलता की हर कहानी के पिछे असफलताओं की भी एक कहानी छुपी होती है।अगर हम इतिहास उठाकर देखें तो पाएंगे कि सफलता की हर कहानी के साथ महान असफलताएं भी जुड़ी हुई हैं।
 लेकिन लोग उन असफलता पर ध्यान नहीं देते जो सफल व्यक्ति ने देखी हैं ।केवल सफल नतीजों को देखते हैं। और सोचते हैं कि इस इन्सान ने क्या किस्मत पाई है, पर वह सही वक्त पर सही जगह जा रहा होगा ये नहीं देखते वह किस्मत पाई नहीं गई है मेहनत कर कर बलबूते पर हासिल की गई है ।

एक आदमी की जिंदगी की  कहानी बड़ी मशहूर है,यह आदमी 21 साल की उम्र में व्यापार में नाकामयाब हो गया और फिर 22 साल की उम्र में चुनाव हार गया ,24 साल की उम्र में उसे व्यापार में फिर असफलता मिली, 26 साल की उम्र में उसकी पत्नी मर गई ,28 साल की उम्र में उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया,
 29 साल की उम्र में वह कांग्रेस का चुनाव हार गया, 45 साल की आयु में उसने सीनेट के चुनाव में हार का फिर से  सामना करना पड़ा।
 47 साल की उम्र में वह उपराष्ट्रपति बनने में असफल रहा। 49 साल की आयु में उसे सीनेट के एक और बार फिर चुनाव में नाकामयाबी मिली
 और वही आदमी 52 साल की उम्र में अमरीका का राष्ट्रपति चुना गया। वह आदमी और कोई नहीं 
अब्राहम लिंकन था। 
क्या आप लिंकन को असफल मानेंगे ? वह शर्म से सिर झुका कर मैदान से हट सकते थे और अपनी वकालत फिर शुरू कर सकते थे। लेकिन लिंकन के लिए हार केवल एक भटकाव थी मगर का सफर का अंत नहीं ।

इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है, असफलताएं से हम मात खा सकते हैं पर हमें हरा नहीं सकती। अगर हम हारते हैं तो हम अपने मनोबल से जिस दिन हमारा मनोबल हार गया तो मानो हम खुद हार गए
और इस कहानी से ये सिख मिलती है जो भी काम करो लगातार और नियम से करो तभी सफल होना संभव है. 

 अब्राहम लिंकन - quotes 

1. साधारण दिखने वाले लोग दुनिया में सबसे अच्छे लोग होते हैं, यही वजह है कि भगवान ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते हैं- अब्राहम लिंकन  


2. मैं धीमा चलता हूं पर मैं कभी वापस नहीं आता -अब्राहम लिंकन  

3. कार्य की अधिकता से उक्तआने वाले व्यक्ति, कभी कोई बड़ा कार्य नहीं कर सकते- अब्राहम लिंकन  

4 .बोल कर सभी संदेह को दूर करने से अच्छा है कि चुप रहकर लोगों द्वारा मूर्ख समझा जाए- अब्राहम लिंकन 

5.यदि आप एक बार अपने नागरिक साथियों का भरोसा तोड़ देंगे, तो कभी आप उनका  सत्कार और सम्मान नहीं पा सकोगे- अब्राहम लिंकन 

6. यह मेरा अनुभव रहा है कि जिन लोगों के पास कोई दोष नहीं है उन लोगों में बहुत ही कम गुण होते हैं- अब्राहम लिंकन 

7. अगर हम पहले यह जान ले हम कहां पर हैं ,और हम किस दिशा में जा रहे हैं तो हमें क्या और कैसे करना चाहिए तो बेहतर निर्णय कर सकते हैं-अब्राहम लिंकन 

8. ज्यादातर लोग उतना ही खुश रहते हैं जितने के लिए अपना मन बना लेते हैं-,अब्राहम लिंकन 

9. आप जो कोई भी हो ,लेेकिन एक अच्छे इंसान बनो-अब्राहम लिंकन 

10.  प्रजातंत्र लोगों की लोगों के द्वारा और लोगों के लिए बनाई गई सरकार है-अब्राहम लिंकन 

11.  मैं जो भी हूं या होने की आशा करता हूं उसका श्रेय मेरी मां को जाता है-अब्राहम लिंकन 

12. हमेशा ध्यान रखिए कि आपका सफल होने का संकल्प किसी और संकल्प से महत्वपूर्ण है- अब्राहम लिंकन 

13. अगर आप शांति चाहते हैं तो अपनी लोकप्रियता बढाइये- अब्राहम लिंकन 

14. जब मैं अच्छा करता हूं ,अच्छा महसूस करता हूँ ,जब मैं बुरा करता हूं बुरा महसूस करता है ,यही मेरा धर्म है-अब्राहम लिंकन 


15. अगर कोई भी काम कोई व्यक्ति अच्छे से कर सकता है,तो मैं कहूंगा उसे करने दीजिए उसे मौका दीजिए- अब्राहम लिंकन 

16.  क्या मैं दुश्मनों से दोस्ती करके अपने दुश्मनों को खत्म नहीं कर रहा हूं- अब्राहम लिंकन 

17. शत्रु को खत्म करने का सबसे आसान तरीका है,उनको अपना दोस्त बना लो- अब्राहम लिंकन 

 

18. दुनिया में किसी भी व्यक्ति के पास सफल झूठ बोलने, वाला होने के लिए समरण शक्ति नहीं है- अब्राहम लिंकन 
 
19. मैं यह नहीं सोचता ईशवर हमारी तरफ है या नहीं हमारा ईश्वर की तरफ होना मेरे लिए सबसे बड़ी बात है
 ईश्वर हमेशा सही होता है-अब्राहम लिंकन 

20.  जीतने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो लेकिन वैसे ही और सच्चा होने के लिए प्रतिबद्ध हो - अब्राहम लिंकन 

21. जो दूसरों में बुराई ढूंढते हैं, उन्हें निश्चित तौर पर बुराई मिल भी जाती है- अब्राहम लिंकन 

22. मैंने यह हमेशा यह पाया है,कि कड़ी सजा या न्याय की तुलना में, दया ज्यादा मीठे फल देती है- अब्राहम लिंकन 
••••••••••••••••••••••••••••••••••••
उम्मीद करती हूं आपको पसंद आए हो और आप सब से ये उम्मीद करती हूं कि आप मेरे दिल के अल्फाज अपने Facebook ,WhatsApp, Instagram or status और अपने friends के साथ जरूर शेयर करें. अगर आपको मेरे शब्दों में कहीं कोई कमी लगती हो. प्लीज comment में जरूर लिखें .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ