जिंदगी को बदलने के लिए अनमोल वचन |motivational quotes in hindi |सफलता के लिए प्रेरणादायक सुविचार |


Tittle- अनमोल वचन  जो आपके सोचने का नजरिया बदल दें। अगर आपके अन्दर जुनून और विश्वास है और मेहनत के लिए तैयार हैं, तब आप दुनिया में कोई भी काम कर सकते हो,और कुछ भी हासील कर सकते हो friends ज़िन्दगीं में किसी भी मंज़िल या मुकाम को पाने के लिए सबसे आवश्यक चीज़ आपकी मेहनत और आपका धैर्य है. अगर आप ईमानदारी से मेहनत करते हुए और कभी भी धैर्य ना खोते हुए अपने मंज़िल की तरफ़ कदम बढ़ाते है तो दुनिया की कोई भी ताकत कोई भी अड़चन आपको सफ़ल होने से नहीं रोक सकती. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब हमें लगातार मेहनत करने के बाद भी सफलता नही मिलती है तो हम निराश होकर प्रयास करना छोड़ देते है. लेकिन friends आपको कभी भी निराश नहीं होना चाहिए बल्कि ऐसे समय पर आपको एक बार और पूरी ताकत के साथ प्रयास करने की ज़रूरत होती है.

Friends कई बार ऐसा देखा गया है कि हम सही मार्गदर्शन ना मिलने के कारण भी सफलता के मार्ग से भटक जाते है ऐसे समय मे हमे जरूरत होती है, किसी ऐसे व्यक्ति या कोई हमें motivate करे जो हमे सफलता के लिए प्रेरित करते हुए ऊर्जा और उत्साह से भर दे ताकि हम दोबारा से और अधिक जोश तथा जुनून के साथ अपने मंज़िल को हासिल करने के लिए जुट जाएं.

इसी क्रम में आपको प्रेरित करने के लिए तथा सफलता के मार्ग में आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए आज हम आपके लिए बेस्ट हिंदी क़ोट्स [Best Hindi Quotes] ले कर आयी हूँ आप इन कोट्स को हिन्दी में पढ़कर निश्चित रूप से खुद को प्रेरित महसूस करेंगे. ये सभी बेस्ट हिंदी क़ोट्स हम आपके लिए ही खास चुनकर लाये है, आशा करती हूँ कि आपको ये सभी क़ोट्स जरूर पसंद करोगे...
मेरी इस पोस्ट में आपको बेहतरीन नये और लेटेस्ट सफल जीवन के लिए अनमोल वचन कोट्स मिलेंगे जिनको आप पढ़कर खुद को उत्साहित कर सकते हो ।

यह भी पढ़े- ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी के सुविचार 

Quotes-
* कर्म करते रहिये नदी की तरह मंजिल अपने आप मिल जायेगी ।

Quotes- 
* जिस प्रकार पेड़ पर पतझड़ हुए बीना नए पत्ते नहीं आते, उसी प्रकार जिंदगी में भी संघर्ष के बिना अच्छे दिन नहीं आते।

Quotes-
पैसा तो विरासत में भी पा सकते हो पर इज्जत और पहचान खुद ही बनानी पड़ती है।"

Quotes-
जीवन का सबसे बड़ा गुरु वक्त होता है क्योंकि जो वक्त सिखाता है, वह कोई नहीं सिखा सकता।"

Quotes-
दुनियादारी से रूबरू हुआ तो यह पता चला जिसमें जमीर हो ना उतना जरुरी नहीं जितना जेब में पैसा होना जरूरी है।"

Quotes-
समुद्र से डरकर कश्ती पार नहीं होती। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।"

• अगर ये पांच देवियाँ दुनिया में ना होती ,माँ ,बहन ,बहु , बेटी ,और पत्नी..तो ये दुुनिया ना चलती...!!


• जरूरी नहीं है पढ़ा लिखा इंसान ही बुद्धिमान हो अनपढ़ आदमी भी बुद्धिमान हो सकता है...!!


• मैंने समय से पूछा तो किसका है समय हंसकर बोला जिसने मेरी कदर कि मैं उसका हूं ....!!

• पहचान महंगे लिबास से नहीं ,अच्छे कर्मों से मिलती है....!!

 
• खुश रहने का एक ही मंत्र....
औरो को खुश करने की कभी 
कोशिश मत करो। 

• अनजाने में कोई गलती हो जाए तो कोई बात नहीं जानबूझकर की गई गलती की खुदा के दरबार में कोई माफी नहीं..!!

• बुरी परिस्थिति से भागते नहीं ,उन्हें भगाया जाता है...!!

• हमेशा भगवान से डरो लोगों से नहीं लोगों की मार सहन कर सकते हो पर उसकी नहीं....!!


•  ये दौलत ,ये कुर्सी,ये शोहरत कुछ टाइम की है साहब ,समय बदलते देर नहीं लगती..!!


•  समय सबका बदलता है,
 एक दिन मेरा भी आएगा....!!


• दोस्त वह मेडिसन है जब जख्म बहुत गहरे होते हैं तो वह मरहम बनकर काम आते हैं.....!!


•  बांसुरी से सीखा हमने एक नया सबक  ऐ जिन्दगी सीने में कितने भी जख्म हो, लेकिन फिर भी वह गुनगुनाती रहती है !


 • जाति चाहे कोई भी हो, हमेशा अच्छे इंसान बनो हिसाब कर्मों का होगा जात पात का नहीं....!!
 

• यह कलयुग का दौर है साहब,
यहां इंसान गिरे तो हंसी निकलती है और फोन गिरे तो जान निकलती है...!! 


• दूध से भरे पीतल के बर्तन का दर्जा जहर से भरे सोने के बर्तन से अधिक  होता है इसी प्रकार मनुष्य की बाहरी सुंदरता से अधिक अंदर के संस्कारों का मूल्य अधिक होता है....!!

• चेहरे के रंग देखकर दोस्त ना बनाना दोस्त काला रगं का चलेगा...लेकिन मन का काला नहीं.....!!


•  पेड़ पर जरूरत से ज्यादा फल लग जाए तो उसकी टहनियां टूट जाती हैं और इंसान को औकात से ज्यादा मिल जाए तो रिश्ते टुट जाते है...!!

• जरूरी नहीं है कि सुंदर लोग हमेशा अच्छे होते हैं ,और अच्छे लोग हमेशा सुन्दर नहीं होते...!! 


• अपने सफलता का रोब माता पिता को मत दिखाओ क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी हार कर आप को जिताया है....!!

 • बीज की यात्रा जमीन तक,
 नदी की यात्रा सागर तक और मनुष्य की यात्रा परमात्मा तक, संसार में जो कुछ भी हो रहा है वो परमात्मा का विधान है हम और आप केवल निमित्त मात्र है इसलिए कभी भी इस भ्रम में ना रहे कि मैं ना होता तो क्या होता...!! 

• जो व्यक्ति दूर होते हुए भी हमारे आसपास लगे तो समझ लेना उस व्यक्ति का संबंध हमारी आत्मा से जुड़ा है...!! 


• जब कोई हाथ और साथ दोनों ही छोड़ देता है तो ऊपर वाला कोई ना कोई उंगली पकड़ने वाला भेज ही  देता है...!!

• आग की भट्टी में तपकर जो चलते हैं दुनिया के बाजार में वही सिक्के सबसे जयादा चलते हैं...!!


• सच्चे रिश्ते पुराने किताब जैसे होते हैं कितनी भी पुरानी हो जाए फिर भी शब्द नहीं बदलते....!!


•  परमात्मा ऑक्सीजन की तरह होता है ,हम उसे देख भी नहीं सकते और उसके बिना रह भी नहीं सकते....!!

•  पिता कहता है काश खुशियों की कोई दुकान होती और हमे उस दुकान की पहचान होती सारी खुशियां खरीद कर बेटी की झोली में डाल देते चाहे फिर खुशियों की कीमत हमारी जान होती...!!

•  जिसने संसार बदलने की कोशिश की वह हार गया जिसने खुद को बदलने की कोशिश की वह जीत गया...!!

• जिंदगी बहुत छोटी है जो आपके साथ अच्छे हैं उनको धन्यवाद कहो
 जो आपके साथ अच्छे नहीं उन्हें मुस्कुरा कर माफ करो दो...!!

• सुंदरता का महत्व गुणो से कम होता है, क्योंकि सुंदरता तो कुछ समय के लिए प्रभावित कर सकती है लेकिन गुणी इंसान के लिए सारी उम्र कम पड़ जाती है...


•  इंसान के जिस्म का सबसे खूबसूरत हिस्सा दिल है अगर वह साफ नहीं तो चमकता चेहरा किसी काम का नहीं...!! 

 • लोगों पर अधंविश्वास करना दुख देता है, लेकिन परमात्मा पर अंधविश्वास करना हमेशा सुख देता है....!!
 

• गाड़ी में अगर ब्रेक ना हो तो दुर्घटना होना संभव है, लेकिन अगर जीवन में संस्कार व मर्यादा ना हो तो पतन भी निश्चित है...!! 


• स्वार्थी रिश्ते बनाने की कितनी भी कोशिश करो वह बनेंगे नहीं और
 प्यार से बने रिश्तो को तोड़ने की अगर कोशिश करोगे तो वह टूटेंगे नहीं...!!


• आप दूसरों के दर्द मिटाने वाले बन जाऔ ऊपरवाला आपका हमदर्द बनकर आप के घर तक आ जाएगा..!!


• कोई आप को समझे या ना समझे निराश मत होना क्योंकि परमात्मा से बड़ा हमसफ़र कोई नहीं...!!


• किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए कसमें और वादों की जरूरत नहीं
 बस उसे निभाने के लिए दो खूबसूरत लोग चाहिए एक जो भरोसा कर सके दूसरा जो उसे समझ सके....!!
 

• यदि आप सुख चाहते हो तो दूसरों को बदलने की उपेक्षा कभी मत करो अपने अपने आप को बदलो जैसे कंकड़ से बचने के लिए जूता पहनना जरूरी है ना की पूरी सड़क को ठीक करना....!!

मेरे दिल के अल्फाज ....☆☆☆
किरण की कलम से.. उम्मीद करती हूं आपको पसंद आए हो और आप सब से ये उम्मीद करती हूं कि आप मेरे दिल के अल्फाज अपने friends और व्हाट्सएप, स्टेटस और फेसबुक पर जरूर शेयर करें. अगर आपको मेरे अल्फाजों में कहीं कोई कमी लगती हो. प्लीज कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें .मैं उन कमियों को दूर करने की कोशिश करूंगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ