Motivational quotes in hindi | anti drugs quotes | inspirational quotes |



Title- anti drugs quotes in hindi (नशा मुक्ति के लिए सुविचार )
आज का मेरा यह  topic
नशे के खिलाफ एक आवाज मेरे दिल से है , हो सकता है   मेरे यह motivational quotes पढकर शायद आपकी या किसी बहुत करीबी की जिंदगी बदल जाये , कयोंकि कभी-कभी किसी के लिए एक एक अच्छा विचार भी जिन्दगी बदल देता है। 
  अगर मेरा यह लेख पढकर किसी एक व्यक्ति पर भी असर होता है, तो मै खुद को भाग्यशाली समझुंगी।
 नशा किसी भी प्रकार का हो वह हर तरह से नुकसान करता है, चाहे शराब हो या कोई और नशा।
नशा यानी नाश करने वाला अगर कोई घर कोई भी इन्सान नशा करता है तो पुरे घर का माहोल खराब हो जाता है। परिवार वाले परेशान ही नहीं बल्कि रोटी खाना तक भूल जाते हैं।
 नशा परिवार के लिए ही नहीं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। 
नशा परिवार के साथ आपके शरीर को भी बर्बाद कर देता है, क्योंकि शरीर से बड़ा कोई धन नहीं। 
अगर स्वास्थ्य ठीक है तो दुनिया की हर चीज अच्छी लगती है,और अगर स्वास्थ्य ही नहीं ठीक तो दुनिया में हीरे , मोती और महल भी अच्छे नहीं लग सकते,  इसलिए कभी भी भूल कर नशे की लत में ना पड़े क्योंकि नशा की लत लगाना तो आसान है पर छुडवाना  बहुत मुश्किल हो जाता है।

 लेकीन अगर इंसान कोशिश करें तो अपनी इच्छा से इन्सान किसी भी बुरी आदत को छोड़ सकता है। पर उसके लिए इच्छा होनी बहुत जरूरी है। 

अपनी विल पावर बढ़ाए और नशे को हमेशा के लिए त्याग दें। इंसान चाहे तो किसी भी बुरी आदत को एक पल में छोड़ सकता है इसके लिए है इच्छा शक्ति होनी जरूरी है। वह हमारे अंदर से ही हो सकती है किसी दवाई या डॉक्टर से नहीं। 
डॉक्टर सिर्फ हमारी मदद कर सकते हैं।
 नशे को छुड़वाने में पर असली ताकत हमारे अंदर हैं। किसी भी बुरी लत छोड़ने के लिए अगर अंदर से ठान लो तो 1दिन मे क्या एक पल में नशा करने की आदत छूट सकती है। 

बस उसके लिए जुनून चाहिए आज कुछ ऐसे quotes or motivational story हैं जो आपको नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इन विचारों को अपने चाहने वालों को जरूर शेयर करें शायद किसी की पढ़ने के बाद कुछ ऐसी प्रेरणा मिले और जिंदगी बर्बाद होने से बच जाये। 
 •••••••••••••••••••••••••••••••••••
Anti alcohol and motivational quotes in hindi-
Quotes-
* शराब से नफ़रत करो, शराबी से नही ..!!

Quotes-
शराबी वयक्ति की बातों का कभी भी बुरा मत मानो कयोंकि उसके द्वारा बोले गए शब्द हमारे लिए ऐसे है जैसे दुसरे देश की भाषा हमारी समझ में नहीं आती ..!!

Quotes-
शराबी व्यक्ति हमारी 
दया का पात्र है, 
नफ़रत का नही...!!

Quotes-
शराब का नशा
 तो उतर सकता, 
पर शराबी का कलंक नही ...

Quotes-
शराब को छोडो और अपनों को गले लगाऔ फिर जीवन का हर सुख पाऔ ...!!

Quotes-
शराब मयखाने जा जाकर
जो दो पल में उतर जायेगी
हमने तो पी है अपने महबूब की आँखों से जो उम्र भर ना उतर पाएगी..!!

Read more-

Motivational quotes in hindi [ anti drugs quotes ] [inspirational quotes ]

Self confidence quotes in hindi [motivational quotes] [आत्मविश्वास सुविचार]आत्मविश्वास कैसे बढाये]

Quotes-
शराब कयो पीते हो?
बसी हुई गृहस्थी को क्यो खोते हो।

Quotes-
शराब मत पीओ –
कोई तुम्हें अपनी जान से ज्यादा प्यार करता है!

Quotes-
नशे को हर हाल में छोड दो ,
इस रंगीन काँच की बोतल को तोड़ दो

Quotes-
थोड़ी-थोड़ी व्हिस्की, जीवन के लिये है बहुत रिस्की।

Quotes-
खुद भी होश में आ जाऔ
, औरों को भी जगा दो ,नशे को अब तहेदिल से भगा दो।

 Quotes- 
शराब मौत का दूसरा नाम है ..!!


1.एक इच्छा से कुछ नहीं बदलता एक निर्णय से थोड़ा कुछ बदलता है,और एक दृढ़ निश्चय से सब कुछ बदल जाता है...!


2. हमें किसी भी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने हर समय को खास बनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए...!!

3.
रिश्ते मौके के नहीं भरोसे के मोहताज होते हैं..साहब 
पीने पिलाने वाले बहुत मिल जायेंगे पर सभालने वाले बहुत कम...!!


4.शराबी व्यक्ति का ना तो 
भविष्य होता है, ना ही वर्तमान..!!

5.कमाई छोटी हो या बड़ी पर रोटी का साइज लगभग सबके घर में एक जैसा ही होता है...!!

6.भीड़ में सब लोग अच्छे नहीं होते और अच्छे लोगों की भीड़ नहीं होती..!

7.इज्जत हमेशा इज्जतदार लोग ही करते हैं, जिनके पास खुद इज्जत नहीं होती वह किसी दूसरे को इज्जत क्या देंगे...!



8.मनुष्य में शक्ति की कमी नहीं होती बस थोड़े से संकल्प की कमी होती है...!! 

9. मनुष्य को किसी को मतलबी कहने का हक नहीं होता ,मैं तो खुद अपने खुदा को मुसीबत में याद करता हूं..!!


10. जो धैर्य और मेहनत से नहीं घबराता एक दिन सफलता उसके घर अपने आप ही आ जाती है ..!!

11.सफलता मन की शीतलता से उत्पन्न होती है ,ठंडा लोहा ही गर्म लोहे को काटता और मोड़ सकता है..!!


12. नशे को छोड़ो और अपने रिश्तो को जोड़ो...!!

13. नशा जो करता है इंसान,उसका नहीं होता कभी भी कल्याण, बहुत जल्दी ही मिल जाता है उसको शमशान...!!

14.ना कोई उम्मीद है, ना कोई आशा चारों और है तुम्हारे निराशा बर्बाद तुम्हे कर देगा ये नशा, यही है इसकी सही परिभाषा...!!



15.दिल और दिमाग में अगर है नशा, तो सबसे बड़ी बीमारी है नशा...!!

16. भारत की संस्कृति बचाओ अब तो हर नशे पर रोक लगाओ...!!

17. देश से नशा भगाओ, 
नशड़ियों को नहीं...!!



18. खुद बिगड़े हो तुम ,तो अब  अपने बच्चों को क्या खिलाओगे खुद को जो करने लगे नशा हो उनको कैसे समझा पाओगे...!!

 19. जो चाहते हो वो ही होगा यहां कुछ भी असंभव नहीं मंजिल भी बहुत दूर नहीं, बस मन में थोड़ी सी लगन हो खुदा भी नजर आ  सकता है ...!!

20.जो असम्भव था वो आज संभव बन गया ,एक अजनबी सा रिश्ता आज अपना बन गया ..!!

21. कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, इन्सान से गलती हो सकती है लेकिन कभी भी वो सुधारी जा सकती है ..!!

22. जिसने अगर कुछ करने की ठान ली, फिर  उसके लिए नामुमकिन कुछ भी नही ..!!
••••••••••••••••••••••••••••••••••
Last alfaaz-

 अगर आपको यह अल्फाज अच्छे लगे हैं तो प्लीज इसे अपने चाहने वाले दोस्तों में जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ