अध्यात्मिक ओशो गुरु के सर्वश्रेष्ठ सुविचार | Osho guru hindi quotes | जीवन पर ओशो के विचार |

ओशो गुरु के सुविचार-
ओशो जी ने हमें अपने विचारों के माध्यम से जिंदगी जीने का मकसद सिखाया है। वह खुलें विचारों वाले अध्यात्मिक गुरु थे। वह अपने बातो और विचारों को खुलकर प्रकट करते थे। ओशो के  विचार हमें खुल कर जीना सिखाते हैं।
उनका मानना था की जिंदगी को
ऐसे जिए जैसे यह आखरी पल हो। जिंदगी के हर लमहे को आजादी से जिए, क्योंकि जिंदगी आज है कल हो ना हो बस यही सोचकर जिंदगी का हर पल पूरी आजादी के साथ जिए। आज हम आपके साथ कुछ ऐसे quotes लेकर आ रहे हैं जिन्हें पढ़कर आप भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे।
ओशो जी का प्रत्येक विचार जिंदगी को खुलकर जीने का उपदेश देता है। ऐसा कहा जाता है उनके बारे में कि वह सेक्स करने को भी बुरा नहीं मानते थे, उनका मानना था कि जिंदगी में जितना हमारे लिए खाना जरूरी है, उतना ही सेक्स करना भी जरूरी है। वह अपने विचारों को लेकर कई बार विवादों के घेरे में रहे पर उनहोंने अपने विचार कभी नही बदले। 

Motivational Quotes
 by osho 
अध्यातिम्क गुरु ओशो के सुविचार 
(Quotes) in Hindi 

1. किसी से किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता नहीं हैं। आप स्वयं में जैसे हैं, एकदम सही हैं, ख़ुद को स्वीकारिये...!! OSHO 

2. जितना आदमी प्रेमपूर्ण होता है , उतनी तृप्ति , एक कंटेंटमेंट , एक गहरा संतोष , एक आनंद का भाव , एक उपलब्धि का भाव उसके प्राणों के रग - रग में बहने लगता है,
 उसके सारे शरीर से एक रस झलकने लगता है , जो तृप्ति का रस है , जो आनंद का रस है । वैसा तृप्त आदमी सेक्स की दिशाओं में नहीं जाता । जाने के लिए , रोकने के लिए चेष्टा नहीं करनी पड़ती ; वह जाता ही नहीं । क्योंकि यही तृप्ति क्षण भर को सेक्स से मिलती थी, प्रेम से यह तृप्ति चौबीस घंटे को मिल जाती है ..!! 


3. जब तक आदमी सृजन की कला नहीं जानता तब तक अस्तित्व का अंश नहीं बनता..!!  osho


4. जिंदगी कोई मुसीबत नही है, बल्कि ये तो एक खुबसूरत तोहफा है...!!

यह भी पढ़े - बच्चों के शिक्षा देने वाली motivationl story
5. तुम चाहे लाख दिये और मोमबत्तिया जलाओ , इनसे तुम्हारे जीवन में रौशनी होने वाली नहीं है । असली दीवाली तो उस दिन ही समझना जिस दिन तुम्हारे भीतर का दिया जले , उससे पहले तो सब अंधकार ही समझो और राम के घर लौटने से तुम्हारा क्या लेना देना , बात तो उस दिन बनेगी जब तुम अपने घर अपने भीतर लौटोगे तो बाहर की रौशनी और त्योहारो में मत उलझना भीतर की रोशनी को जगाने के उपाय खोजो घर के द्वार खोलने से धन नहीं मिलेगा , मन के दरवाजे खोलो जिनके खुलते ही खजाने प्रगट हो जाते है । बाहर तो भटकाव है भीतर है समाधान ,बाहर तो सिर्फ हार है असली त्यौहार तो भीतर से है..!!

6. मुर्ख दुसरों पर हसंते हैं,
 बुद्धिमान ख़ुद पर..!!

7. जीवन का कोई महत्त्व नही है, खुश रहो! फिर भी जीवन का कोई महत्त्व नही होंगा। नाचो, गाओ, झुमो, फिर भी जीवन का कोई महत्त्व नही होंगा,आपको विचारशील बनने की जरुरत है, ये एक बहोत बड़ा मजाक होंगा..!!

8. आधे-अधूरे ज्ञान के साथ कभी आगे ना बढे। ऐसा करने पर आपको लगेंगा की आप अज्ञानी हो, और अंत तक अज्ञानी ही बने रहोंगे।

9. प्यार की सर्वश्रेष्ट सीमा आज़ादी है, पूरी आज़ादी। किसी भी रिश्ते के खत्म होने का मुख्य कारण आज़ादी का ना होना ही है...!!

10. मेरे ज्ञान ने मुझे सभी चीजो से मुक्ति दिलवाई जिसमे स्वय ज्ञान भी शामिल है...!!

11. जीवन में और जगत में सेक्स से बड़ा न कोई रहस्य नही है और न कोई गुप्त और गहरी बात है । अभी हमने अणु को खोज निकाला है, जिस दिन हम सेक्स के अणु को भी पूरी तरह जान सकेंगे , उस दिन मनुष्य - जाति ज्ञान के एक बिलकुल नये जगत में प्रविष्ट हो जाएगी....!!

12. यंहा कोई भी आपका सपना पूरा करने के लिए नहीं हैं, हर कोई अपनी तक़दीर और अपनी हक़ीकत बनाने में लगा हैं..!!

13. अज्ञानी बने रहना अच्छा है, कम से कम अज्ञान तो इसमें आपका होता है। ये प्रामाणिक है, यही सच, वास्तविकता और इमानदारी है...!!

14. यदि आप प्यार से रहते हो, प्यार के साथ रहते हो, तो आप एक महान जिंदगी जी रहे हो, क्योकि प्यार ही जिंदगी को महान बनाता है...!!

15. प्यार तभी सच्चा होता है जब कोई एक दुसरे के व्यक्तिगत मामलो में दखल ना दे। प्यार में दोनों को एक-दुसरे का सम्मान करना चाहिये....!!

16. घर को मंदिर बनाओ ,यही मेरी सारी शिक्षा का सार है, घर को मंदिर बनाओ क्योंकि वह प्रेम का स्थल है..!!

17. जब मै ये कहता हु की तुम ही भगवान हो तुम ही देवी हो तो मेरा मतलब यह होता है की तुम्हारी संभावनाये अनंत है और तुम्हारी क्षमता भी अनंत है...!!

18. प्यार एक पक्षी है जिसे आज़ाद रहना पसंद है, जिसे बढ़ने के लिए पुरे आकाश की जरुरत होती है...!!

20. कर्म नहीं बांधते, करता बांध लेता है, कर्म नहीं छोड़ता है, करता छुट जाये तो छुटना हो जाता है..!!

21. जो विचार को गर्भाधान के विज्ञान को समझ लेता है वह उससे मुक्त होने का मार्ग सहज ही पा जाता है...!!


22. एक बार जब मै यात्रा कर रहा था तभी किसी ने मुझसे पूछा की इंसानी शब्दकोश में सबसे महत्वपूर्ण शब्द कोनसा है, मैंने नम्रता से जवाब दिया, “प्यार”....!!


23. प्रेम कभी व्यक्ति से नहीं होता , व्यक्तित्व से होता है , प्यार कभी शरीर से नहीं होता , वो तो आत्माओं का विषय है , और आत्मा की तरह ही , प्रेम कभी नहीं मरता ,जो मरता है  
नीसंदेह वो प्रेम नहीं , प्रेम का भ्रम है ..!!


24. दोस्ती ही सबसे शुद निर्मल प्यार है। प्यार करने का ये सबसे ऊँचा स्तर है जहा किसी भी परिस्थिती के लिए किसे से नही पूछा जाता, सिर्फ और सिर्फ एक दुसरे को खुशी दी जाती है...!!

25. समर्पण तो वह करता है, जो कहता है की मेरे पास तो कुछ भी नहीं है, मै तो कुछ भी नहीं हु, जो दावा कर सकू की मुझे मिलना चाहिए, मै तो सिर्फ प्रार्थना कर सकता हु, मै तो सिर्फ चरणों में सिर रख सकता हु,मेरे पास देने को कुछ भी नहीं है...!!

26. यदि आप खुद अपनी कंपनी का आनंद नही लेते हो, तो कोई और उस से आनंदित कैसे हो सकता है...!!

27. आपके जैसा इंसान दुनिया में कभी नही होंगा, दुनिया में अभी आपके जैसा दूसरा इंसान कही नही है, और ना ही आपके जैसा कभी भविष्य में कोई होंगा....!!

28. जाया ना कर अपने अल्फाज हर किसी के लिए ... बस खामोश रह कर देख तुझे समझता कौन है ..!!


29. अगर आप सच देखना चाहते हैं, तो ना सहमती और ना असहमति में राय रखिये...!!

30. वह इंसान जो अकेले रहकर भी खुश है असल में वही इंसान कहलाने योग्य है। यदि आपकी ख़ुशी दूसरो पर निर्भर करती है तो आप एक गुलाम हो। अभी आप पूरी तरह से मुक्त नही हुए हो अभी आप बंधन में बंधे हो...!!

31. आत्महत्या आपको कही नही ले जाती, साधारणतः यह हमें हमारी चेतना में छोटे रूप में ले जाती है। क्यू की आत्महत्या से ये साबित होता है की हम बड़े रूप में जीने के काबिल नही है...!!

32. मुझे आज्ञाकारी लोगो जैसे अनुयायी नही चाहिये। मुझे बुद्धिमान दोस्त चाहिये, जो यात्रा के समय मेरे सहयोगी हो...!!

33.  पुरुष प्रेम खोजता है स्त्री प्रेम में डूबती है, खोजना महत्वपूर्ण नही है डूबना महत्वपूर्ण है...!! 



34. जीवन ठहराव और गति के बीच का संतुलन हैं...!!

35. श्रेष्टता से सोचने वाला हमेशा तुच्छ कहलाता है, क्योकि ये एक ही सिक्के के दो पहलु है...!!

36. वह इंसान जो भरोसा करता है वह जिंदगी में आराम करता है। और वह इंसान जो भरोसा नही करता वह परेशान, डरा हुआ और कमजोर रहता है...!!

37. बुद्धि कभी भी एक सीमा में रहने से नही बढती, बुद्धि तो प्रयोगों से बढती है। बुद्धि हमेशा चुनौतियों को अपनाने से ही बढती है...!!

38. ये कोई मायने नही रखता है की आप किसे प्यार करते हो, कहा प्यार करते हो, क्यों प्यार करते हो, कब प्यार करते हो और कैसे प्यार करते हो, मायने केवल यही रखता है की आप प्यार करते हो...!!

39. प्रेम का कोई कारण होता है .... प्रेम तो सदा ही अकारण होता है । यही इसकी रहस्यता है , यही इसकी पवित्रता है । अकारण होने के कारण ही प्रेम दिव्य है , ईश्वर का प्रसाद है । सभी प्रार्थनाओ का सार प्रेम ही है । बूंद जैसे स्वयं को सागर में विलीन कर देती है , वैसे ही किसी के लिए स्वयं को समर्पित कर देना प्रेम है...!! ओशो

40. स्त्री के कारण मन में विकार नहीं होता ,मन में विकार है इसलिए स्त्री में विकार दिखाई पड़ता है....!!



41. मर्द और औरत के बीच का रिश्ता इतना उलझा हुआ क्यों है ? क्योंकि मर्द ने औरत के साथ सोना ही सीखा है, जागना नहीं....!!
:- ओशो



42. असली सवाल यह है की भीतर तुम क्या हो ? अगर भीतर गलत हो, तो तुम जो भी करगे, उससे गलत फलित होगा। अगर तुम भीतर सही हो, तो तुम जो भी करोगे, वह सही फलित होगा..!!

43. हमेशा सावधान रहे, अपने अंतकरण में झांके, आप पओंगे की आप नकारात्मक विचारो से जुड़े हो और ये नकारात्मक विचार आपका अहंकार ही है...!!

44. प्यार एक शराब है,आपने उसका स्वाद लेना चाहिये, उसे पीना चाहिये, उसमे पूरी तरह से डूब जाना चाहिये। तभी आपको पता चल पायेगा की वह क्या है....? ओशो 

45. जिस समय आपको आपके प्यार और आपके सच में से किसी एक को चुनना पड़ता है तब आपका सच ही आपके लिए निर्णायक साबित हो सकता है....!!


46.अपने भूतकाल का अनावश्यक बोझ ना रखे। केवल उन्ही विषयो के नजदीक जाए जिसे आपने पढ़ा हो, ऐसा करने से कभी आपको बार-बार पीछे मुड़ने की जरुरत नही होंगी....!!

47. जिंदगी एक आइना है, जो हमारे ही चेहरे की प्रतिकृति दिखाता है...!!



48. जिंदगी में हमेशा दोस्ती से रहे तब तभी आपके जीवन में मित्रता बनी रहेंगी...!!

49. प्रश्न ये नही है की क्या मृत्यु के बाद भी जिंदगी रहेंगी, प्रश्न तो ये है की क्या आप मृत्यु से पहले जिंदगी जी सकोंगे...!!

50. परिणाम पाने के लिए आसानी से आगे बढ़ते रहे, भगवान के आदेश से ही सारे काम संपन्न होते है...!!


51.आपका दिल ही आपका सबसे बड़ा शिक्षक है, आपको उसी की सुननी चाहिये। लेकिन जीवन की यात्रा में आपका अंतर्ज्ञान ही आपका शिक्षक होता है..!!

52. एक बच्चे को विशाल एकांतता की जरुरत होती है, उसे ज्यादा से ज्यादा एकांतता में रहने देना चाहिये, ताकि वह अपनेआप को विकसित कर सके...!!

53. यदि आप तुलना करना छोडो तो जिंदगी निश्चित ही बहुत सुन्दर है। यदि आप तुलना करना छोड़ दो तो आपकी जिंदगी खुशियों से भरी होंगी...!!

54. ये दुनिया एक खेल है जहा आज भी जितने वाले हारने के समान है और हारने वाले जितने के समान है, इसी तरह जिंदगी भी एक खेल है। जहा कुछ कहते है की वे नही जानते और कुछ जानते है की वे नहीं कहते...!!

55. जो लोग ये पूछते है की जीवन का क्या महत्त्व है? असल में ऐसे लोगो ने जीवन को ही खो दिया है। वे सिर्फ अपनी सांस लेने के वजह से ही जिंदा है बाकी अंदर से तो वो कब के मर चुके होते है...!!

56. अपने रिश्ते में हमेशा सुखद रहे, तन्हाई में हमेशा सतर्क रहे। ये दोनों बातो आपके लिए हमेशा मददगार साबित होंगी क्योकि ये बाते एक पक्षी के दो पंखो के समान है...!!

57. सिर्फ आपके पाप ही आपको दुखी कर सकते है। जो आपको अपने आप से दूर ले जाने की कोशिश करते है, ऐसी चीजो को अनदेखा करना ही बेहतर होंगा...!!

58. प्यार जब सहज, अचानक, बिना अभ्यास किया हुआ, असंस्कृत, और बिना सोचे होता है तभी वह सच्चा कहलाता है...!!

59.आपके अलावा कोई कोई आपकी परिस्थिती के लिए जिम्मेदार नही है। कोई आपको गुस्सा नही दिला सकता और कोई आपको खुश भी नही कर सकता...!!

60. जिंदगी अपने आप में ही बहुत सुन्दर है, इसीलिए जीवन के महत्त्व को पूछना ही सबसे बड़ी मुर्खता होंगी...!!

61.एक महिला विश्व की सबसे सुन्दर कृति है, उसकी किसी से भी तुलना ना करे, भगवान द्वारा की गयी यह एक उत्कृष्ट कृति है...!!



 आज के इस लेख में ओशो के विचार अगर  आपको अच्छे लगे हैं तो आप  अपने चाहनेे वालों को जरूर शेयर करे।  ओशो के विचार हमें जीवन की प्रेरणा और खुल कर जीना सिखाते हैं. Thankyou everyone please follow me 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ