सफलता कैसे हासिल करें | सफल लोगों की आदतें | सफल होने के लिए कया करें | success tips in hindi |

सफलता का मन्त्र-
अपने काम को लेकर हर कोई सफल होना चाहता है, लेकिन सफल होने के लिए इंसान के अंदर जीद, जुनून और मेहनत बहुत जरूरी है। तभी आप अपने काम में सफल हो सकते हो। सफलता का एक ही मंत्र है जो भी काम करो नियम से करो। आपको सफलता मिलनी संभव है दुनिया में ऐसा कोई भी काम नहीं है जो असंभव हो। अगर इंसान ठान ले तो वह असंभव को भी संमभव कर सकता है। इतिहास में ऐसे बहुत सारे उदाहरण देखने को मिल जाएंगे कि कुछ लोगों ने असंभव को संभव कर के बहुत सारी खोजे इसी बलबुते पर की है।
सफलता का रहस्य .....?

आज हम आपको कुछ सफल लोगो की ऐसी आदतों के बारे में बता रहे है जो उनके जीवन की दिनचर्या की आदते है। जिन्हें वो हररोज करते है और जिनकी मदद से वो एक सफल आदमी बने है।
अगर हम अपने काम में सफल होना चाहते है तो इन सफल लोगो को follow करके भी सफल बन सकते है।यह एक रहस्य है सफल लोगो कि आदतों में ही उनकी सफलता का राज छिपा होता है। इसलिए आज हम आपको सफल लोगो की आदत बता रहै है।

जिस तरह हमारे टीचर हमे पढना लिखना सिखाते है ठीक उसी तरह अगर हम कोशिश करे तो इन सफल लोगो से सीखकर सफलता प्राप्त कर सकते है।
हर किसी को किस चीज की नौलेज होती है या फिर वह किसी एक काम के एक्सपर्ट है। अगर हम जीवन में कुछ नया सबसे अलग करना चाहते है तो हमे एक दुसरे से सीखना होगा। सहयोग देने और लेने से हम बहुत कुछ सिख सकते है और किसी को सिखा भी सकते हैंऔर हम सिख भी सकते है।
सफल होने के लिए कोई भी काम किसी उम्र का मोहताज नहीं है। इसलिए कभी भी कुछ भी सीखने के लिए किसी भी तरह की शर्म महसूस ना करें क्योंकि काम करने में कोई शर्म नहीं है निठला बैठने में बहुत ज्यादा शर्म है ,इसलिए कभी भी किसी काम को सीखने में झिझक महसूस ना करें ।अगर आप अपनी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं।

यह भी पढ़े- सफलता के लिए सुविचार
सफल लोगों की आदतें.....!!

अगर आप हररोज सफल बनने कि की कोशिश करते होंगे पर क्या आपने गौर किया है किसी सफल आदमी पर की वो एक सफल आदमी कैसे बना....
उसकी सफलता का राज क्या है...? 
उसकी क्या आदते है...?
वो किस तरह अपने काम निपटाता हैं....!!
आज हम आपको कुछ ऐसे सफल लोगों की आदतें और उनके बारे में ऐसी बातें बताएंगे जिन को फॉलो करके आप भी सफल हो सकते हो जिंदगी में कुछ नियम और जनून होना बहुत जरूरी है तभी आप सफल हो सकते हैं।

सफल लोगों की आदतें....?

सफल लोग एक काम में सिर्फ एक बार गलती करते है वो अपनी गलतियों से भी सीखना चाहते है। वह गलती होने पर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते। सफल लोग हर समय हर पल कुछ ना कुछ सिखने की कोशिश करते रहते है वो हर काम को पूरा करते है।और तब तक करते है जब तक सफलता हासिल ना हो जाये। सफल लोग अपना हर पल, हर घड़ी बहुत कीमती समझते है। वह अपने काम को दूसरों के भरोसे नही खुद की देख रेख से काम मे ही करते है। इतना ही नहीं वो एक काम करते समय उसी के साथ दुसरे काम के बारे में पहले से ही सोच लेते हैं।

सफल लोग परेशानी आने से पहले ही परेशानियो का सामना करने के लिए एक साफ मैदान बना लेते है जिस मैदान में वो उन परेशानियों का जमकर सामना कर सकते हैं।वो ऐसा दिपक बन जाते है जो तुफानो से नहीं डरते।

सफल लोग किसी के बारे में कभी बुरा नहीं सोचते कयोंकि वो किसी के बारे में बुरा सोचने की बात को समय की बर्बादी समझते है,और जो दुसरो का बुरा सोचते हैं वो कभी कामयाब नहीं होते।

सफल लोग अपना हर काम उसी के अवसर आने पर ही करते है और उन्हें अपने आप पर यकीन होता है की वो उस अवसर का सबसे अच्छा लाभ उठा सकते हैं।सफल लोग अपने से बड़े और छोटे आदमी का सम्मान करते हैं।

सफल लोग सिर्फ अपना एक ही लक्ष्य याद रखते है की उन्हें हर काम में सफलता प्राप्त करनी है, चाहे कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ें पर वो कभी पीछे नहीं हटते।

सफल लोग हर काम समय पर करते है वो किसी भी काम को कल पर भरोसा कर के अधुरा नहीं छोड़ते।

सफल लोग कल पर भरोसा नहीं करते है वो जो भी करना चाहते है आज ही करना चाहते है।

सफल लोग अपने बीते हुए समय को याद कर अफसोस नहीं जताते वो सिर्फ वर्तमान में जीते हैं। उनके लिए हर सुबह एक नया जुनून और जोश से भरा होता है।

सफल लोग कभी भी किसी के आगे अपनी  प्रशंसा खुद नहीं करते है ,वो अपने आप को बेहतर नहीं बताते बल्कि और बेहतर बनने की कोशिश करते हैं।


सफल लोग जब हम जागते है तब वो सोते है और जब हम सोते है तब वो जागते है ....!!

इसका मतलब है वो आम लोगों से विपरीत है ...!
सफल लोग कभी गुस्सा नहीं करते है और गुस्सा आने पर वो मौन रहना उचित समझते हैं।

सफल लोग कभी किसी को परेशान नहीं करते वो उस व्यक्ति कि भी मदद करते है जिसे उन्होंने जिन्दगी में पहली बार देखा हों।

सफल लोग हर तरह के काम को करने का अपने आप पर भरोसा रखते है वो कितने भी कठिन काम हो उसके लिए भी मना नहीं करते है।

सफल लोग हर काम इतने चुपके से करते है की बाजु में बैठे आदमी को भी पता नहीं चलता की वो क्या कर रहा है...!!

सफल लोग एक साथ कई काम कर सकते है उनका बस एक मकसद होता है हर काम को उसके अंत तक अंजाम देना।

सफल लोग हर पल औरो से अलग और नया करने की सोचते है वो जो भी करना चाहते है वो किसी ने अभी तक इस दुनिया में नहीं किया हों।

सफल लोग अपने काम को दुसरे के लिए नहीं छोड़ते वो सिर्फ अपने आप पर निर्भर रहते हैं।

सच कहू तो सफल लोग असफल लोगो के बिलकुल विपरीत होते है अगर हमे सफलता प्राप्त करनी है तो हमे अपने आप को बदलना पड़ेगा।

किसी महान पुरुष की एक कहावत, मेहनत करने से आपको सफलता मिले या ना मिले पर एक नई सिख जरूर मिलेगी।

ये सही बात है हमे हर काम में सिर्फ 2 चीजों की जरुरत होती है ताकत और दिमाग, अगर आपके पास ये 2 गुण है तो आप यकीनन एक सफल आदमी बन सकते है।

सफल लोग कभी भी असफलता से नहीं डरते उन्हें हर काम में अपनी सफलता नजर आती है, भले ही वह असफल हो जाएं पर वह असफल होने के बाद भी फिर से एक नए जुनून के साथ लग जाते हैं, और एक दिन सफलता हासिल ही कर जाते हैं।

तो पूरी लगन से मेहनत कीजिए और सफल लोगो कि आदतों को अपने आप पर आजमाए आपको सफलता जरुर मिलेगी क्योंकि वो सफल लोग भी कुछ दिन पहले हमारी तरह थे।
वह भी हमारी तरह जन्म लिया है वो कोई अवतार नहीं लेते। बस उनके अन्दर एक ही जनुन है की वो अपने काम के प्रति लापरवाही नहीं बरतते।
तो दोस्तों मैं आपसे यही कहना चाहूँगी की अगर हमे success बनना है तो सफल लोगो से सीखना होगा उनकी आदतों को फॉलो करना पड़ेगा।
क्योकि जिस तरह बुरे लोगो की संगत में रहकर कुछ ही दिनों में एक बुरी आदत का शिकार बन जाते है। ठीक उसी तरह अगर हम चाहे तो एक अच्छे और सफल आदमी कि आदतों को follow करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं और उनसे हम बहुत कुछ सिख सकते हैं।

सफल आदमी बनने के लिए ये 5 गुण जरूर होने चाहिए:-----

1. सकारात्मक सोचिए
अपने आप को एक अच्छा और सफल आदमी बनाने के लिए ये एक सबसे बड़ा रास्ता है। सकारात्मक को अर्थ सही और अच्छी सोच। अगर आप एक सफल और सबकी पसंद का आदमी बनना चाहते है तो सबसे पहले अपनी सोच सकारात्मक बनाए।

अगर आप किसी के बारे में या उसके काम करने के तरीके या उसके व्यवहार के बारे में बुरा सोचते है तो वो अच्छा ही क्यू न हो आपको बुरा ही लगेगा और अगर आप किसी को अच्छी नजर से देखोगे तो वो बुरा ही क्यू न हो आपके लिए अच्छा बन जायेगा।ये गुण आपके अन्दर already हो सकता है कि आप किसी के बारे में उल्टा सोचते हो या सुलटा आप खुद महसूस कर सकते है। सफल बनने के लिए आपके अन्दर सबसे पहले ये गुण होना चाहिए।

2. विश्वास करना सीखिए

दूसरा गुण भी कोई रहस्य से कम नहीं है अगर ये गुण आपके अन्दर है तो आप खुद भी अपने आप को एक अच्छा और सफल आदमी बनने से नहीं रोक पाओगे।

विश्वास एक ऐसी चीज है जिससे आप सारी दुनिया जीत सकते हो और अगर आप सफल बनना चाहते है तो अपने दोस्तों कि बजाए अपने सबसे बुरे दुश्मन पर भी विश्वास करना होगा।

ख़ुशी देना सीखिए:------

मैंने पढ़ा और सुना है ज्यादातर लोग यही कहते है अगर एक सफल आदमी बनना है तो अपने आपको खुश बनाओ पर मैं आपसे कहना चाहूँगा कि खुद से पहले दुसरो को ख़ुशी देना सीखो।
खुद दुखी रहो पर इस दुनिया के हर आदमी को ख़ुशी देना सीखो। लोगो को वो ख़ुशी देने कि कोशिश करो जो आपको ना मिली हों। ऐसा करने से आप वो ख़ुशी पा सकते है जो आज तक किसी को ना मिली हों। साथ ही आप खुश रहना भी सिख जाओगे। ये गुण 100% वर्क करेगा। अगर आपके अन्दर नहीं है तो ये गुण लीजिए और देखिए आप एक सफल आदमी कैसे बन सकते हैं।

3. ईमानदार रहिये :-------

ईमानदारी एक खुर्शी के जैसी है। अगर आप इस पर जमकर बैठे जायेंगे तो राजा बन जायेंगे और नहीं बैठेंगे तो फकीर बन जायेंगे। ईमानदारी में वो सब गुण होते है जो एक अच्छे आदमी में होते हैं।
इस पर बैठेने से एक सफल आदमी बनने में आपको समय लगेगा पर अगर आप बैठे गए तो आप ऐसे राजा बन सकते है जिसे प्रजा भुलाने पर भी बुला नहीं पायेगी।
मैं आपसे कहना चाहता हु कि अगर आप एक सच्चा, अच्छा, सफल और एक महान आदमी बनना चाहते है तो पहले ईमानदार बनिए। सच मैं सफलता का रहस्य छिपा हुआ हैं।

4.  इंतजार करना सीखिए
जिस तरह मौत हमारा सालो तक इंतजार करती है उसी तरह आप भी उस अवसर का इंतजार कीजिए जो आपको एक सफल और अच्छा आदमी बना सकता हैं।
हर चीज में वक्त लगता है और अगर आप किसी चीज के लिए इंतजार कर रहे है तो वो आपको मिलेगी चाहे उस आपको कोई भी दे। अगर किसी को कुछ दे रहे है तो इंतजार कीजिए वो भी आपको कुछ जरुर देगा।
मेरे कहने का भाव है जल्दबाजी मत कीजिए कही ऐसा न हो सफलता रास्ते में आपके लिए आ रही हो और आप उसके आने से पहले ही वो रास्ता छोड़ कर कोई और रास्ता अपना लो सफलता आने तक इंतजार करो।

जिस प्रकार हम कोई पौधा या बीज जमीन में डालते हैं तो उसको उगने में टाइम लगता है और फिर वह हमें कुछ सालों बाद फल देता है। उसी तरह जिंदगी में सफलता का भी यही राज है। किसी भी काम में 1 दिन में सफलता मिलने वाली नहीं है आपको इंतजार अवश्य करना पड़ेगा तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं।

5. जिद और जनून होना चाहिए:------
किसी काम में सफलता हासिल करने के लिए जिद और जनून का होना बहुत जरूरी है। तभी आप सफल हो सकते हो।

6. हार ना माने:-----
अपने काम को लेकर हारने के बाद निराश ना हो गिरकर दोबारा उठकर चलना इन्सान की फितरत है, इसलिए गिरकर उठे और फिर अपनी दौड शुरू करे आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

7. समय का पाबंद :-----
हमारा इतिहास गवाह है सफल इन्सान हमेशा समय के पाबंद रहे हैं तभी वो सफलता हासिल कर पाये, इसलिए जो भी काम करो नियम के साथ करो। इस मन्त्र को हमेशा याद रखो। तब आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

Last thoughts:--------
आज के इस लेख में मैंने आपके साथ सफलता के कुछ ऐसे रहस्य शेयर किए हैं जिनको फॉलो करके आप भी अपने काम में जिद और जुनून के साथ लग सकते हो, और अपने काम में सफलता हासिल कर सकते हो। अगर आपको यह टॉपिक अच्छा लगा हो तो प्लीज इसको share जरूर करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ