Top ten health fitness apps | हेल्थ के लिए apps | Top health care apps |

Top ten health fitness apps- 
 के इस दौर में हमारी जीवनशैली पुराने दौर से बिलकुल अलग है। आज हमारा काम करने का तरीका बिलकुल बदल गया है। ऐसी सिथ्ती में हमें अपने सवास्थय के प्रति सचेत रहना बहुत जरूरी है।
हमारा सवास्थय ही सबसे बड़ा धन है। आज के टेकनिक युग में बहुत ऐसी ऐपस आ रही है, जो हमें हमारे सवास्थय के प्रति हमे समय समय पर हमें एलर्ट करती रहती है। आज हम आप के साथ कुछ ऐसी app के बारे में जरूरी बातें शेयर कर रहे है। जिनको आप फोलो करके अपनी जीवनशैली को बेहतर बना सकते हैं।
Covid-19 के चलते ये ऐपस आपकी हर तरह से बेहतरीन साबित होगी।


यहां हम आपको टोप 6 मेडिटेशन और सवास्थय से समबन्धित ऐसी  ऐप्स की एक लिस्ट है जिनसे आप अपने तनाव को कम करने और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य की कोशिश कर सकते हैं:

हेडस्पेस (Headspace)
हेडस्पेस भी एक लोकप्रिय मेडिटेशन ऐप है जो एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस दोनों के लिए उपलब्ध है। ऐप आपको माइंडफुलनेस और मेडिटेशन की मूल बातें सिखाता है और इसके साउंडट्रैक की लाइब्रेरी से आपको बेहतर नींद लेने में मदद मिलेगी। हेडस्पेस में लिमिटेड फ्री कंटेंट है और तनाव, नींद, चिंता, शारीरिक स्वास्थ्य, और व्यक्तिगत विकास के अधिकांश सत्रों को हेडस्पेस प्लस नामक सशुल्क संस्करण में शामिल किया गया है।


सत्व (Sattva):----

सत्त्व एक लोकप्रिय मेडिटेशन ऐप है जो एंड्रॉइड और आईओएस दोनों डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है। ऐप मेडिटेशन के वैदिक सिद्धांतों से आकर्षित करने का दावा करता है। इसमें मेडिटेशन संगीत, टाइमर और ट्रैकर के साथ-साथ मेडिटेशन करने के निर्देश और मंत्र शामिल हैं। ऐप्लीकेशन में आपके आराम, मेडिटेशन, नींद या आराम करने में मदद करने के लिए प्लेलिस्ट को क्यूरेट किया गया है। इसमें इन-ऐप शॉपिंग भी शामिल है। मेडीटैशन हमारे जीवन के लिए बहुत जरुरी है
जिसकी वज़ह हम अपने तनाव को कम कर सकते हैं।

काम (Calm):----

काम (Calm) एक और लोकप्रिय मेडिटेशन ऐप है। यह Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है। इस अवार्ड-विनिंग ऐप में शांत व्यायाम (calming exercises), साँस लेने की तकनीक और आपको आराम करने में मदद करने के लिए एक लंबी लिस्ट है। एक स्लीप स्टोरीज़ सेक्शन भी है जो आपको बेहतर नींद देने में मदद करता है।

Sleep monitor :------

ज्यादातर औरतें देर रात तक जागती रहती हैं, और सुबह जल्दी उठ जाती हैं.। ऐसे में पर्याप्त नींद नहीं ले पाती जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ता है। यह एक ऐसी ऐप है जो आपकी नींद पर नजर रखेगा और अच्छी नींद लेने में मदद करेगा। आप कैसी नींद ले रही हैं कितने घंटे सो रही हैं, और आपको सोने के तरीके को रिकॉर्ड कर उसकी हिसाब से काम करेगा ।इस ऐप में का मधुर संगीत और कहानियां भी हैं जिन्हें सुनकर हमें अच्छी नींद ले सकते हैं। अच्छी नींद के लिए किस तरह सोना है इसकी जानकारी भी हमें बहुत अच्छी तरह देता है। यह नींद के लिए बेहतर ऐप है।

वाटर रिमाइंडर:---

स्वस्थ रहने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है पर कई बार हम काम के चलते पानी पीना याद नहीं रहता और इस की लापरवाही से बचने के लिए मोबाइल में वार्ड रिमाइंडर एक ऐसी ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं यह आप हमें समय-समय पर पानी पीने की याद दिलाता रहेगा आप कितना पानी पिया और कितना नहीं पीना है इस पर नजर रखेगा आप चाहे तो इसको लक्ष्य भी तय कर सकती हैं। प्ले स्टोर में वाटर ट्रैक्टर के तौर पर कई तरह के ऐप्स है जो वाटर ड्रिंक वाटर आदि के नाम से प्रचलित हैं।

Calorie counter :-----
यह एक ऐसी ऐप है आप क्या खा रहे हैं और कितनी कैलोरी ले रहे हैं। इस पर यह ऐप आपके ऊपर नजर रखती है और लंबाई के अनुसार आपको कितना वजन कम करना है इसकी जानकारी यहां आपको बहुत आसानी से और अच्छी तरीके से मिलेगी। आमतौर पर औरतें अपने खान-पान का ध्यान नहीं रखती वजन कम है या ज्यादा इसका ख्याल नहीं रहता ऐसे में कब क्या खाना है क्या नहीं खाना है, कितना चलना है आदि जरूरी बातें यह आपको याद दिलाता रहेगा।आप चाहे तो वजन कम करने के लिए डाइट प्लान भी ले सकते हैं। आहार और सेहत से संबंधित कई तरह की जानकारी यहां पर आपको बहुत आसानी से मिलोगी।

Flo:----

यह एक ऐसी ऐप है जो औरतों के लिए पीरियड्स ट्रैकर (मासिक धर्म) एप्लीकेशन है। मासिक धर्म शुरू होने की तारीख सेव करने के बाद आने वाले महीनों की पीरियड साइकिल की जानकारी है। यह ऐप आपको बेहतर तरीके से जानकारी देगी। मासिक धर्म की तारीख पास है यह एक नोटिफिकेशन के ज़रिए आप जान सकते हैं। महीने की कौन सी तारीख गर्भधारण के लिए उपयुक्त है इसकी जानकारी भी आपको बहुत आसानी से मिल जाएगी। महिलाओं के स्वास्थय से जुड़ी सभी जुड़ी बातें इस ऐप की मदद से आप जान सकते हैं। अपने सवाल भी आप अपने हिसाब से पुछ सकते हैं। यह ऐप आपके पीरियड्स के दौरान होने वाली आम समस्याओं का हल भी इस ऐप से आपको बहुत आसानी से मिल जाएगा।
इस तरह यह सारी ऐप हमारे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं आप इनको डाउनलोड करके अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रख सकते हो ज्यादातर यह ऐप महिलाओं के लिए सबसे बेहतर हैं, क्योंकि महिलाएं घर और बाहर का काम होने की वजह से अपने स्वास्थ्य पर इतना ध्यान नहीं दे पाती जितनी उनको जरूरत होती है ।आज के इस तकनीक के युग में इस तरह की बहुत सारे ऐप्स आ रही हैं जिनकी मदद से हम अपने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। मेरा यह मानना है कि सबसे बड़ा हमारे लिए अमूल्य धन हमारा स्वास्थ्य है, स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है, इसलिए अपने सवास्थय के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ ना करे।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस टॉपिक को अपने चाहने वाले और दोस्तों को जरूर शेयर करें प्लीज subscribe and follow me.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ