धनवान बनने के वास्तु उपाय | धन के लिए तुलसी की पुजा कैसे करें | धन के लिए हिन्दू धर्म के टोटके |


धन के  लिए तुलसी के उपाय-
तुलसी का पौधा बहुत ही उपयोगी वनस्पति हैं ।हमारी संस्कृति में तुलसी के पौधे को अति पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू धर्म में हर घर आंगन में तुलसी का एक पौधा होना घर की शोभा और संस्कारों को दर्शाता है।
हमारे हमारे शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वह घर तीर्थ के समान हैं। वहां पर व्याधिरूपी यमदूत प्रवेश नहीं कर सकते। तुलसी को हम वृंदा, वृंदावन, विश्व पूजिता, विश्वपावनी , पुष्पसारा, नंदिनी, तुलसी, कृष्ण जीवनी के नामों से भी जानते हैं। इस पोधै को जीवन में सुख-शांति प्रदान करने वाला माना गया है. हिंदू धर्म में इसकी पूजा का विधान है. इसका धार्मिक महत्व तो है ही पर साथ ही आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों के बारे में भी बताया गया है।

आज हम आपके साथ तुलसी के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप भी अपने जीवन में खुशहाली और अपनी मनोकामना को पूरी कर सकते हैं।

तुलसी से किए जाने वाले उपाय-

1. रविवार के दिन तुलसी में जल नहीं दूध चढ़ाएं. घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से घर में हमेशा लक्ष्मी जी का वास रहता है.

2. घर में वास्तु दोष है तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं. यहां नियमित रूप से जल दें. घी का दीपक जलाएं.

3. बेटी की शादी नहीं हो पा रही है तो उसके हाथ से तुलसी में नियमित रूप  तुलसी पर जल चढ़वाना आरंभ करें. जल अर्पित करने के बाद तुलसी से अपनी कामना कहे।

4. व्यापार में घाटा हो रहा है तो हर शुक्रवार तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करें. फिर मिष्ठान को भोग लगाएं. बचा प्रसाद किसी सुहागन को दान दें.

5.पीतल का लोटा लें. इसमें जल भरें. तुलसी की 4 या 5 पत्तियां लें. इसे लोटे में डाल दें. इसे एक पूरे दिन-रात यानी 24 घंटे के रख दें. अगले दिन स्नान के बाद इस जल को मुख्य द्वार पर छिड़क दें. जल को पूरे घर में छिड़कें. इससे मनोकामना पूरी होने में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी.

6. बस पति वार को तुलसी में दूध देने से धन संबंधित सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

7. भगवान श्री कृष्ण को तुलसी बेहद प्रिय है। उनका भोजन तुलसी के बिना अधूरा है। अगर आप अपने घर में लड्डू गोपाल की सेवा करते हैं तो उनके भोजन में तुलसी पत्र जरूर रखें और तुलसी पत्र रखते समय अपने मन की मनोकामना जरूर बोले बहुत ही जल्द आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।

8. शनिवार के दिन गेहूं में 100 ग्राम काले चने, 11 तुलसी के पत्ते और दो दाने केसर के मिला लें और इनको पिसवाने के लिए दे आएं। ऐसा करने से आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी, साथ ही घर परिवार में सुख-शांति का वास होगा। साथ ही सुबह-शाम दीपक जलाने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

9. हमारे शास्त्रों के अनुसार, तुलसी मंगल ग्रह के साथ जुड़ी हुई है। इसलिए आप अपने पर्स या फिर अलमारी में तुलसी का एक पत्ता रख लें। यह पैसे को अपनी ओर आकर्षित करता है। साथ ही आप जहां पैसों का लेखा-जोखा लिखते हों, वहां तुलसी का पत्ता रख दें। ऐसा करने से आपके पास कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।


इस प्रकार आप भी तुलसी की पूजा करके अपने मन की मुराद पूरी कर सकते हैं। तुलसी के पौधे को कभी भी साधारण पौधा ना माने। इसके अंदर मां लक्ष्मी का वास होता है। यह श्री कृष्ण की बेहद प्रिय है इसलिए आपका अगर कोई भी काम ना बन रहा हो तो तुलसी की पूजा जरूर शुरू करें।

By kiran

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ