राम नाम जप के चमत्कार || राम नाम जाप का महात्मा गांधी जी का अनुभव || राम नाम जप कैसे करें |



Tittle- राम नाम महामन्त्र जाप के चमत्कार-
हमारे धर्म शास्त्रों में बहुत सारे मंत्र जप का विधान है, लेकिन सबसे सरल और उत्तम राम नाम मंत्र को माना गया है। इसे छोटा कोई भी मंत्र नहीं है। आइए जानते हैं विस्तार से इसकी विधि राम नाम मंत्र का जप कैसे करें।
रामनाम मंतर का जप किसी भी समय किया जा सकता है। यदि मन अनियंत्रित है और व्याकुल है तो मंत्र जाप हमेशा ऊंचे स्वर में करना चाहिए। मन को शांत और नियंत्रित करने का यह एक प्रभावशाली साधन है। यदि मन सधारण, शांत है तो मंत्र जप मंद स्वर में करना चाहिए और जब मन पूर्ण रूप से शांत नियंत्रित है तो मानसिक रूप से मंत्र जप करना सबसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है। 

 राम नाम महामन्त्र जप के लाभ है-
मंत्र जप करते समय समर्पण की भावना के साथ साथ गहन भक्ति भाव का होना भी बहुत जरूरी है। मंत्र जप से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है, मन शुद्ध होता है, इंसान में प्रखरता आ जाती है, चेहरे पर एक विशेष प्रकार का आभा उभरकर कर सामने आती है।  रोग या किसी भी समस्या के निवारण के लिए मंत्र जप को हमेशा लिखकर मंत्र जप किया जा सकता है।
मंत्र जप निश्चित रूप से परिणाम दायक और अध्यात्मिक शांति और सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रभाव कारी होती है । भगवान के दर्शन भगवान की प्राप्ति के अनेक अनेक साधन हैं उनमें से सबसे सरल और सीधा साधा तत्काल फल देने वाला भगवान का नाम का राम नाम का जप है। यह राम नाम का एक महामंत्र से भीज्यादा ताकत वाला महाशक्तिशाली अद्भुत तत्काल फल देने वाला महत्वपूर्ण विलक्षण मंत्र है।
 Read more- सुर्य भगवान की पुुजा कैैसे करें 

जप करने की विधि और चमत्कार -
मंत्रों में मंत्र में जप करने की विधि का बंधन है। मगर राम नाम के जपने किसी भी विधि की आवश्यकता नहीं और राम नाम का मंत्र जप से ज्यादा और शीघ्र फल देने वाला है।
राम नाम जप करना भगवान को पुकारना है, प्रभु को बुलाना है, राम नाम जप में जो शक्ति है, वह तप, दान ,यज्ञ आदि में भी उतनी नहीं है। राम नाम जप का प्रभाव बड़ा ही विलक्षण होता है।
भाव पूर्वक लगन पूर्वक राम नाम जप से मनुष्य इस संसार रूपी समुद्र को बहुत आसानी से पार हो सकता है।
राम नाम जप किसी भी समय किसी भी स्थान पर किसी भी विधि विधान से कर सकते हो। इस जप में स्थान और समय सूची का विचार नहीं होता।
मगर पुर्ण धयान को जप मैं लगाना जरूरी है ,जबकि दूसरी किसी बात की सोच, बातचीत करना ,बेमतलब हाथ पैर हिलाना, गर्दन हिलाना, इधर-उधर देखना यह काम नहीं करने चाहिए।
राम नाम जप से बुद्धि पवित्र हो जाती है। राम नाम जप से मन पूर्ण शांत, मन की एकाग्रता परम आवश्यक है।
राम नाम के जप में बिखरी हुई सारी मानसिक शक्ति केंद्रीय और घनीभूत होकर सूक्ष्म शक्तियों के विकास की ओर ले जाती हैं, और इससे जो मानसिक शांति स्फूर्ति आदि मिलती है उसका अनुभव जप करने वाला स्वयं ही कर सकता है। राम नाम का जप श्रद्धा भक्ति प्रेम भावना विश्वास आदि के साथ किया जाए तो सारे पापों से हम छूट सकते हैं।
राम नाम जाप से महान से महान संकट से भी दूर हो सकते हैं ।
राम नाम जप से असाध्य रोग ठीक हो सकते हैं। असंभव भी संभव हो सकता है।
दुर्भाग्य भाग्य में बदल जाएगा, मृत्यु टल सकती है, भगवान के दर्शन प्राप्त हो सकते हैं, इसमें किसी भी प्रकार की शंका नहीं है। बस जरूरत  है राम नाम जप का विश्वास के साथ जाप करने की है।
जहां जिस रोग में किसी भी प्रकार की दवाई और डॉक्टर काम नहीं करते,या किसी भी प्रकार का इलाज आदि से लाभ नहीं मिल रहा है, वहां राम नामोपैथी औषधि ही अवश्य ही काम करती है। इसको हजारों उदाहरण देखने और सुनने को मिल जाएंगे। राम नाम में भगवान श्री राम से भी ज्यादा ताकत है।

यह भी पढ़े-- मैं कौन हूं, और भगवान के दर्शन कैसे करूं 

  राम नाम का महात्मा गांधी जी अनुभव - 

राम नाम के लेखन और जप के बारे में महात्मा गांधी जी ने अपने कुछ अनुभव शेयर किए हैं जिन्हें  आप भी पढ़ कर हैरान रह जाओगे। महात्मा गांधी जी जिन्होंने सिर्फ भारतवर्ष को ही नहीं पूरे विश्व को जागृत किया और अहिंसा की एक नई ताकत का परिचय इसके लिए सिर्फ उन्होंने अपने साथ राम नाम के जाप को श्रेय दिया है। गांधी जी का राम लेखन एवं राम नाम कीर्तन में बहुत ज्यादा विश्वास था वह बिना नियम तोड़े हर रोज राम नाम लिखते थे और राम नाम का जाप करते थे।
जिसकी वजह से राम नाम को सबसे बड़ी और मजबूत शक्ति महात्मा गांधी जी मानते थे। उनका कहना है कि उन्होंने यह देवी शक्ति सिर्फ राम नाम से ही मिली है। वह लिखते हैं जब जब मुझ पर संकट और बुरी परिस्थितियां आई हैं,  मैंने सिर्फ राम नाम लिया और मैं बच गया अनेक संकटों से, राम नाम ने मेरी हरबार रक्षा की है। मेरे पास एकमात्र राम नाम के सिवाय कोई और दूसरी शक्ति नहीं थी और यही नहीं मेरा एकमात्र सहारा सिर्फ राम नाम मंतर था।
यदि कोई भी इनसान हृदय से राम नाम ले तो किसी भी प्रकार का कष्ट हो वह हमेशा नष्ट हो ही जाता है। 
राम नाम संपूर्ण बीमारियों का एक शर्तिया इलाज है,फिर वह शारीरिक हो या मानसिक या आत्मिक।
राम नाम का प्रताप,  राम नाम तेरे सामने जो भी झुका उसको राम नाम हमेशा ही मालामाल किया है।
राम नाम कृपा ने क्या क्या नहीं किया राम नाम का जप हृदय से किया जाए तो राम का रूप बंद आंखों के सामने अपने आप ही आ जाएगा, और राम के रूप आखों के सामने आ जाए तो हृदय में बस जाए तो और फिर इंसान को क्या चाहिए।
राम  मिल गया तो सब कुछ ही  मिल गया।
राम नाम ध्यान से, राम नाम का जप तो मनुष्य जितना अधिक करेगा उसको उतने ही अधिक सिद्धि प्राप्त होगी। राम को जपना यानी राम को प्राप्त करना है।
जिसको राम मिल गया उसको इस संसार में फिर किसी भी प्रकार की इच्छा नहीं रहती।

राम नाम महामन्त्र कैसे करें-
अब जानते हैं राम नाम महामंत्र किस प्रकार करें।
राम नाम महामंत्र हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ,हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे इस मंत्र की कम से कम 16 माला या फिर कम से कम एक माला नित्य प्रति जपने वाले को प्रत्यक्ष अनुभव होगा । जिस व्यक्ति को प्रभु के जिस भी नाम की लग्न  हो उसी नाम से उसी मंत्र का जप करना उचित है। मगर जप होना चाहिए पूर्ण विश्वास और श्रद्धा की भावना के साथ। कलयुग में तो केवल भगवान नाम जप अथवा भगवान के कीर्तन से ही हमें मोक्ष की प्राप्ति दे देते हैं।
महात्मा गांधी जी ने कहा है कि राम नाम ने तो मेरी लंदन यात्रा में भी पग पग पर रक्षा की है।
इस राम नाम में अपार शक्ति है इसको जिसने जापा उसकी नैया पार लगी है, इसमें किसी भी प्रकार का शक नहीं है।
आप भी अगर कोई और मंत्र या उपाय नहीं कर सकते हैं इससे छोटा मंत्र ना कोई है ना ही कोई बन सकता है। सिर्फ राम नाम जपते चले जाओ और अपने हर तरह की  इच्छा को पूर्ण कर सकते हो।

राम नाम का मंत्र बहुत ही छोटा और सरल है इसको जप करना बहुत ही आसान है, इसके लिए कोई विधि विधान का नियम नहीं है।
राम नाम एक महान अद्भुत शक्ति राम नाम को मन से जगत थोड़े समय में इंसान को सर्व सिद्धि और प्रभु नारायण राम के दर्शन कर सकता है। राम नाम से इंसान की सारी इच्छाएं कामनाएं पूरी हो जाती हैं। प्रभु नारायण के किसी भी एक नाम से जप तप में  एक महान शक्ति है।
भगवान बुद्ध ने भगवान की भक्ति और ध्यान लगाकर ही भगवान से दिव्य शक्ति मुक्ति प्राप्त कर ली थी और वह संसार में अमर हो गए थे।  इसी प्रकार आप भी राम नाम मंत्र का जप करके अपनी मनोकामना और मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं ।

Last alfaaz-
अगर आपको मेरा यह राम नाम लेखन अच्छा लगा हो तो प्लीज अपने चाहने वाले और जाने वाला को जरुर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ