gond katira Benefit | गोंद कतीरा खाने के फायदे | गोंद कतीरा को कैसे सेवन करें |

Tittle-गोंद कतीरा खाने के फायदे- हम सब ने गोंद के बारे में जरूर सुन रखा होगा। आज हम आपको गोंद कतीरा के खाने के कुछ ऐसे फायदे बताएंगे जिन को पढ़कर आप भी फायदा उठा सकते हैं। क्योंकि इस गोंद की तासीर ठंडी मानी जाती है जो खासकर महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है।आइये   जानते हैं विस्तार से गोंद कतीरा खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

गोंद कतीरा कया है-
आयुर्वेद में बहुत सारी जड़ी बूटियां पाई जाती है उन्ही में से एक है गोंद कतीरा।
यह एक स्वादहीन, गंधहीन, चिपचिपा और पानी में घुलने वाला प्राकृतिक गोंद है। गोंद कतीरा खाने का सबसे अच्छा  गर्मियों में माना जाता  है, क्योंकि इसमें ठंडक रहती है। जिससे शरीर में ताकत आती है और मुत्र  संबंधी बीमारियों के लिए यह दवाई की तरह काम करता है।
गोंद कतीरा शरीर से निकलने वाले खून की रोकथाम करता है। इसके अलावा उल्टी, माइग्रेन, थकान , कमजोरी और महिलाओं  मे internal infections में बहुत फायदेमंद रहता है।


बालो और त्वचा के लिए-
इसके अलावा सिर के बालों को झड़ने से रोकता है। यह पेड़ से निकालने वाला एक तरह का गोंद है। इसका कांटेदार पेड़ भारत में गर्म पथरीले क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी छाल काटने और टहनियों से जो तरल निकलता है वही जम कर सफेद पीला हो जाता है।  इस पदार्थ को हम गोंद कतीरा कहते है। 
 गोंद कतीरा को हम अपने चेहरे पर भी लेप कि तरह लगा सकते है  इसमेंं थोड़ा एलोवेरा जल मिलाकर चेहरेेे पर मास्क की तरह लगाये  और कुछ देर बाद अपनेेे चेहरे को पानी से धो ले। 

गोंद कतीरा के गुण-
इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से भी राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके सेवन करने से गर्मियों में  लगने वाली लू से तो बचा जा सकता है पर साथ में  हम कई कई रोगों से भी निजात पा सकते हैं। गोंद कतीरा का उपयोग कई प्रकार से किया जाता है जैसे दूध, आईसक्रीम और शरबत आदि में।

गोंद कतीरा खाने के फ़ायदे -

हाथ-पैरों में जलन -
 अगर हाथ-पैरों में जलन की समस्या हो तो 2 चम्मच गोंद कतीरा को रात को 1 गिलास पानी में भिगों दें, सुबह इसमें शक्कर या फिर मिसरी  मिला कर खाने से राहत मिलती है।

एंटी-एजिंग से बचने के लिए-
गोंद कतीरा आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है और यह आपकी सुंदरता को बढ़ाता है गोंद कतीरा में एंटी-एजिंग गुण होते हैं ,जो झुर्रियों जैसी समस्या को दूर करता है।

कमजोरी और थकान से छुटकारा मिलता है-
 हर रोज सुबह आधा गिलास दूध में कतीरा गोंद और मिश्री डाल कर पीने से कमजोरी और थकान से छुटकारा मिलता है।

माइग्रेन, थकान, कमजोरी- 
गोंद कतीरा के सेवन से माइग्रेन, थकान, कमजोरी, गर्मी की वजह से चक्कर आना, उल्टी आने पर आराम मिलता है।

टांसिल की समस्या से निजात पाने के लिए-
 अगर आपको बार बार टांसिल की समस्या होती है तो 2 चम्मच गोंद कतीरा में धनिया के पत्तों के रस में मिलाकर रोजाना गले पर लेप करने से यह पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।

छाले और अल्सर- यह मुंह के छाले और अल्सर को ठीक करने में भी मदद करता है।

गर्मी से राहत-
जिन लोगों को पसीना ज्यादा आता हो,  और गरमी जयादा लगती हो उन्हें गोद कतीरा का सेवन करने से यह समस्या दूर हो जाती है।

रक्त की शुद्धि के लिए-
10-20 ग्राम गोंद कतीरा पानी में भिगोकर सुबह शरबत बनाकर पीने से रक्त संबंधी बीमारियां दूर हो जाती है।

महिलाओं के लिए
गोंद कतीरा को मिश्री के साथ पीसकर दो चम्मच कच्चे दूध के साथ सेवन करने से स्त्री रोग जैसे महामारी, ल्यूकेमिया, माँ बनने के बाद की कमजोरी में फायदा होता है।

पुरूषों के लिए-
गोंद कतीरा के सेवन करने  से पुरूषों  में सेक्शुअल पावर और सैक्स की  इच्‍छा बढ़ती है। इसके रेगुलर सेवन से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और नाईटफाल जैसे  समस्या भी दूर होती है। 


ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के लिए-
ऐसा माना जाता है कि गोंद जिन बहनों को अपनी breast का साइज बढाना चाहती हो तो गोंद   कतीरा खाने से ब्रेस्ट का आकार बढ़ने में मदद मिलती है। इसके लिये एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच गोंद कतीरा रात भर के लिए भिगोएं। अगली सुबह इस फूले हुए गोंद कतीरे के साथ मिश्री मिला खाएं। पर यह भी धयान गोंद कतीरा खाने के लिए समय दोपहर 2:00 बजे से पहले ही रखें दोपहर के बाद गोंद कतीरा ना खाएं

गोंद कतीरा में ढेर सारा प्रोटीन और फॉलिक एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को तुरंत ताकत मिलती है। इसे खाने से खून गाढ़ा होता है। 20 ग्राम गोंद कतीरा को एक गिलास पानी या फिर दूध में भिगो कर रखें और फिर सुबह मिश्री मिलाकर शर्बत बनाकर पिएं।

मासिक धर्म के लिए-
यदि किसी महिला के मासिक धर्म अनियमित हैं तो गोंद कतीरा और मिश्री को साथ में पीस कर 2 चम्‍मच दूध में मिला कर सेवन करें।

वजन कम करने के लिए-

गोंद कतीरा शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाता है। इसमें पाया जाने वाला हाई फाइबर कंटेंट आपको अधिक समय तक भरा रखती है। इसके अतिरिक्त यह  हेल्‍थ को भी सुधार करने के लिए जाना जाता है। इसका उपयोग करने के लिये एक चम्मच गोंद कतीरा रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें। इसके बाद, एक गिलास दूध में शहद या मिसरी  के साथ सेवन करें। वजन कम करने के लिए हर दिन इस टॉनिक को औषधि समझकर पिये।

गोंद कतीरा  कहाँ से खरीदे 
यह आपको पंसारी की दुकान पर
बहुत आसानी से मिल जाएगा।

गोंद कतीरा खाने की सावधानियां- 

वैसे तो गोंद कतीरा खाने की कोई ज्यादा नुकसान नहीं बताया गए  है लेकिन  फिर भी थोड़ी सी सावधानियों को बरतनी जरूरी है इसे खाने से पहले।
गोंद कतीरा खाने से पहले सबसे पहले के समय का जरूर ध्यान रखें क्योंकि ऐसा माना जाता है कि गोंद कतीरा  खाने के लिए समय दोपहर से पहले का ही होना चाहिए।
शाम को गोंद कतीरा नहीं खाना चाहिए।
गोंद कतीरा खाने के लिए एक चम्मच से अधिक प्रयोग ना करें, क्योंकि यह ज्यादा मात्रा में खाने से हमें नुकसान भी कर सकता है।

गर्भवती महिला और स्तनपान करवाने वाली महिला डॉक्टर की सलाह से ही खाएं। 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ