प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढाये | गोंद का सेवन कैसे करें | सर्दी में गोंद कैसे खाये |

Tittle- सर्दियों में शरीर की इम्नयुटी बढ़ाने के लिए गोंद को कैसे खाये -
सर्दियों में शरीर की ईम्नुयटी और शरीर की तासीर को गर्म रखने के लिए कई प्रकार के आयुर्वेदिक और घरेलू सामग्री का उपयोग किया जाता है, ताकि हमारा शरीर गर्म बना रहे और मौसम में आने वाली बीमारियों से हम अपने शरीर की  बना सके क्षमता को बढा सके। इसके लिए हम आपको गाइड करेंगे कि सर्दियों में गोंद के लड्डू जरूर खाएं जो बहुत ही ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

गोंद कया है- 
 गोंद एक प्राकृतिक औषधि है
 जो पेड़ पौधों में पाया जाता है। गोंद में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फोलिक एसिड, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट आदि गुण पाए जाते हैं।
 जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गोंद खाने से शरीर में ताकत तो आती है पर साथ में शरीर को मजबूत और सर्दी से बचाता है। हम आपको बता दें गोद बबलू के पेड़ की सबसे अच्छी मानी जाती हैं। गोंद को हम लड्डू और पंजीरी दोनों में मिलाकर आसानी से खा सकते हैं।

गोंद खाने के फायदे-

गोंद  हमारे अन्दर  गर्मी पैदा करता है और तो ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाता है। गोंद  शरीर को अंदरूनी रूप से गर्म रखता है जिसमें फ्लू जैसी बीमारियां दूर रहती हैं और सर्दी खांसी जुकम से हमें यह बहुत आसानी से बचा सकता है।

दिल के लिए-
 गोंद को दिल के लिए भी बहुत ज्यादा हल्दी और स्वस्थ माना जाता है। गोंद खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने वाला खतरा कम होता है। गोंद खाने से शरीर में लंबे समय तक गर्मी बनी रहती है और  ब्लड सरकुलेशन ठीक रहता है। इसके नियमित सेवन से दिल  तंदुरुस्त और स्वस्थ रहता है।

कमजोरी को ठीक करता है-
 गोंद  हमारे शरीर की कमजोरी, थकान और हड्डियों को मजबूत बनाता है। गोंद खाने से फेफड़े भी हेल्दी और स्वस्थ रहते हैं। अगर आपको थकान या कमजोरी का अनुभव होता है तो सर्दियों में अपने खाने में गोंद के लड्डू अवश्य शामिल करें।
 यह लड्डू और पंजीरी दोनों 
रूप में खाया जा सकता है।

हड्डियों के लिए बेहतर उपाय-
 गोंद  को हड्डियों के लिए बहुत ही बेहतर उपाय माना जाता है।  सर्दियों में गोंद खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमे  में पाए जाने वाले कैल्शियम मांसपेशियों को मजबूत बनाकर स्वस्थ और हल्दी रखते हैं।  अगर आपको  शरीर दर्द का अनुभव होता है तो ऐसे में गोंद के लड्डू बनाकर जरूर खाएं। यह टूटी हुई हड्डी को जोड़ने के लिए भी कारगर साबित होता है। अगर किसी के शरीर में किसी भी तरह का कोई चोट  आ जाए तो सबसे पहले तो  डॉक्टर से इलाज तो बहुत जरूरी है।  इस समय पर गोंद के लड्डू भी बनाकर खाये क्योंकि दोनों गोंद में जोड़ने की ताकत पाई जाती है और वह टूटी हुई हड्डियों को जोड़ने में हमारी मदद करता है।

त्वचा के लिए बेहतर उपाय-

 गोंद को त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे नियमित रूप से सेवन करें और बढ़ती हुई उम्र के लिए गोंद  खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है, क्योंकि गोंद खाने से हमारे उम्र कम लगती है और साथ में हमारी त्वचा पर ग्लो रहता है।

गोंद खाने का तरीका-
 गोंद ऐसे कभी नहीं खाया जाता क्योंकि यह बहुत ही सख्त होता है। इसको आप  देसी घी में भून ले और फिर  हल्का सा पिस ले या तो इसके लड्डू बना ले या फिर  आटे में मिलाकर पंजीरी बना और साथ में  देसी खांड मिलाकर उसके बीच में मिक्स करके खाया जाता है।  यह घी में भुभुनने  बाद बिल्कुल एकदम नरम और मुलायम बन जाता है। 
गोंद सर्दी से बचने के लिए और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत ही सस्ता और घरेलू उपाय हैं। इसको बनाना बहुत आसान है इसलिए सर्दियों में खाएं खुद और अपनों को सुरक्षित रखें।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ