top list Google search famous people | Google पर सबसे जयादा सर्च होने वाले लोग || Google search celebrity ||

Tittle-  five people top list in Google search -
इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले गूगल पर इन पांच लोगों को बहुत ज्यादा सर्च किया गया है। क्या आप भी जानना चाहते हैं कि वह कौन-कौन हैं। 2022 का अंत हो चुका है और 2023 का शुरुआत चल रही है। यह साल के अंत में गूगल अपनी सर्च के नाम की लिस्ट जारी करता है। जिसमें यह बताया जाता है कि इस साल सबसे ज्यादा किन लोगों को सर्च किया गया है।  इस लिस्ट के हिसाब से कुछ लोगों की कैटेगरी में जो  नाम आते हैं, उनसे सबसे ऊपर नूपुर शर्मा, द्रौपदी मुर्मू, सुष्मिता सेन, ललित मोदी और ऋषि सुनक जैसे तमाम लोगों के नाम शामिल हैं। जो 2022 के अंत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए हैं।
 आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से यह सब इतने सर्च  क्यों किये गये। 
 नूपुर शर्मा----
 सबसे ज्यादा टॉप लिस्ट में जो नाम सबसे पहले आता है वो है नूपुर शर्मा का है, क्योंकि नूपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल के माध्यम से एक डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दे दिया था, जिसके बाद पूरे देश में उनके खिलाफ कई तरह के प्रदर्शन किए गए और बीजेपी पार्टी से उनको निलंबित करने के लिए गुजारिश की गई। नूपुर शर्मा के खिलाफ कई तरह के मामले दर्ज हुए। यह विवाद सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया के मुसलिम देशों तक पहुंच गया था।
नूपुर शर्मा ने बाद में फिर अपने उस बयान के लिए माफी भी मांगी थी।
द्रौपदी मुर्मू-----
द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने के कारण वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही, क्योंकि वह झारखंड के राजयपाल के पद पर रह चुकी है।  द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दल के उम्मीदवार यशवंत सिन्ह  को भारी अंतर से हराकर राष्ट्रपति पद का हासिल किया है।  इसलिए उनका नाम इस चर्चा में सबसे जयादा  रहा है। क्योंकि वह एक आदिवासी महिला थी और उन्होंने अपने जीवन में बहुत ज्यादा संघर्ष किया था, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी परिस्थितियों से आगे हार नहीं मानी। इसलिए इस लिस्ट उनका नाम दूसरे नंबर पर रहा।
ऋषि सुनक----
तीसरी कैटेगरी में ऋषि सुनक का नाम  ज्यादा चर्चा में रहा, क्योंकि वह हाल में ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं। जो भारतीय मूल के होने की वजह से उनको सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा चर्चा में  रहे और उनको भारत में तो बहुत ही ज्यादा सर्च किया गया है।  ऋषि सुनक का ब्रिटेन की राजनीति में बहुत तेजी से उदय हुआ उन्होंने 2015 में 33 साल की उम्र में पहली बार संसद का चुनाव जीता था। केवल  वह 7 वर्षों में ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए। क्योंकि एक समय था जब अंग्रेजों ने भारत पर राज किया था और आज उन पर भारतीय मूल के वयक्ति का वहां का प्रधानमंत्री बनना किसी चमत्कार से कम नहीं था। इसलिए वह इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए।
सुष्मिता सेन और ललित मोदी-
 गूगल के लिस्ट में चौथे नंबर पर ललित मोदी और सुष्मिता का नाम भी बहुत ज्यादा सर्च किया गया। यह दोनों इस साल  चर्चा में बहुत ज्यादा तब आए जब ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की और जिन पर लिखा हुआ था कि में अपने परिवार यानी  मेरी पत्नी सुष्मिता सेन छुटीयाँ बिताने के बाद लंदन में वापसी। आखिरकार नई जिंदगी की शुरुआत बेहद खुशी वाला यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हुआ और इसके बाद ललित मोदी और सुष्मिता सेन को सोशल मीडिया पर जमकर टरोल किया गया था। अभी तक इसके बारे में कोई सही जानकारी नहीं है यह सिर्फ एक अफवाह थी यह सच में ही दोनों का कोई संबंध है। पर इस ट्वीट के बाद इन दोनों को बहुत ही ज्यादा सर्च किया गया था।

कुछ नाम जो इस लिस्ट में शामिल है वो इस प्रकार हैं 5 लोगों के अलावा। इस कैटेगरी में अंजलि अरोड़ा, अब्दु रोजिक, एकनाथ शिंदे , प्रवीण तांबे और अंबर हर्ड के नाम भी सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। गूगल के अनुसार   इन लोगों को भी बहुत ज्यादा सर्च किया गया है

GOOGLE----‐
गूगल लोगों का लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जिस पर आप किसी की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हो। यह सर्च करने के लिए सबसे बड़ा माध्यम है। गूगल में लोगों की जिंदगी बहुत ही आसान कर दिया हैं। जब से गूगल आया है लोग घर बैठे पता नहीं कितने लोगों के बारे में सर्च करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और यह ही नहीं Google के माध्यम से घर बैठे लोग ऑनलाइन भी बहुत सारे अपने निजी  काम कर सकते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसने लोगों की जिंदगी को बहुत ही आसान बना दिया है। अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगे तो प्लीज अपने चाहने वाले दोस्तों में जरूर शेयर करें। धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ