झाईयों को कैसे ठीक करें | home remedies pack for frekles | झाईयों के लिए घरेलू उपाय |



झाईयों को दूर करें के लिये घेरेलू उपाय-
झाईयां चेहरे पर दिखने वाले काले धब्बे   धूप और सही खानपान के कारण हो सकती हैं। यह चेहरे की सुंदरता में दाग की तरह दिखाई देती है जिसे हमारी खूबसूरती कम हो जाती है ऐसे में हम झाइयों के कारण परेशान हो जाते हैं इन झाइयों को खत्म करने के लिए आप घर बैठ उपाय कर सकते हो। यहां हम  कुछ घरेलू उपाय बता रहे है जिनका उपयोग करके आप झाईयों को दूर कर सकते हैं।

नींबू  का रस:--- 
नींबू के रस को झाईयों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। नींबू का रस झाईयों को गहराई  से साफ करने में मदद कर सकता है।

•  कच्चा दूध:--- 
कच्चे  दूध को हल्दी मिलाकर बनी मिश्रण को झाईयों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को चमकदार और झाईयों से मुक्त बनाने में मदद कर सकता है।

आलू का रस---
आलू का रस झाईयों पर लगाने से भी उपयोगी हो सकता है। इसे रोजाना लगाएं और धो लें। कयोंकि आलू के रस से नैैचरूल ब्लीच का काम करता है 

• ऐलोवेरा जैल: ----
अलोवेरा जेल को झाईयों पर लगाएं और 20-30 मिनट तक रखें, फिर धो लें। यह त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और झाईयों को कम करने में मदद कर सकता है।
गुलाबजल:----
गुलाबजल को कोटन बॉल पर डालकर झाईयों पर लगाएं और चेहरे को 15-20 मिनट तक धोने से पहले रखें। यह झाईयों को कम करने में मदद कर सकता है।

बादाम का पेस्ट: ---
बादाम को भीगों और पीस लें, फिर इसे झाईयों पर लगाएं और 20-30 मिनट तक रखें, फिर धो लें। बादाम त्वचा को पोषण प्रदान करता है और झाईयों को कम करने में मदद कर सकता है।

शहद का लेप  ---
शहद को झाईयों पर लगाएं और 20-30 मिनट तक रखें, फिर धो लें। यह त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और झाईयों को कम करने में मदद कर सकता है।

• हल्दी और नारियल तेल:---
 हल्दी को नारियल तेल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे झाईयों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें। यह झाईयों को कम करने में मदद कर सकता है।

मेथी के बीज:---
 मेथी के बीज को पानी में भिगोकर पीस लें और इसे झाईयों पर लगाएं। 20-30 मिनट
लगा कर रखे और फिर हलके गुनगुन पानी से धोले।

गाजर का जूस-
 चेहरे की झाइयां खत्म करने के लिए गाजर का जूस भी बहुत महत्व रखता है अगर संभव हो सके दिन में एक गिलास गाजर का जूस बिना नमक मिलायें जरूर पिये इसे चेहरे का रंगत में निखार तो आएगी साथ में  झाइया भी साफ हो जाएंगे

टमाटर का लेप -
 झाइयों को साफ करने के लिए कच्चे टमाटर को कद्दूकस करके हल्के हाथों से मसाज करने से झाइयां कम हो जाएंगे और उसको थोड़ी देर लगा रहे थे फिर उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।
 
चेहरे की झाइयों को साफ करने के लिए बहारी उपायों के साथ अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें, जैसे- अपने खाने में विटामिन सी और आयरन वाली चीजों को जरूर शामिल करें ।  गाजर का रस, अनार, सेब और संतरा और मौसमी का जूस आदी। चेहरे पर झाइयां होना केवल बाहरी कमी के कारण नहीं बल्कि अंदरूनी कमी के कारण भी यह समस्या उत्पन्न होती है। जब तक अंदर की कमी पूरी नहीं होगी तो बाहर के लेप करने से समस्या ठीक नहीं हो सकती इसलिए अपने खानपन का विशेष ध्यान रखें चेहरे की झाइयां बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगी।
अगर आपकी समस्या बहुत ही ज्यादा गंभीर है तो इसके लिए अपने नजदीकी  स्किन केयर डॉक्टर की सलाह अवश्य करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ