कब्ज को कैसे ठीक करें | कब्ज के लिए घरेलू नुस्खे |

Tittle- कब्ज की समस्या को कैसे ठीक करें- कब्ज अनेक रोगों की जड़ माना जाता है।  

अधिकांश लोगों को इसके कारण आतं से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ता है। कब्ज के कारण कई तरह के रोग हमारे शरीर को घेर लेते हैं क्योंकि हमारा सुखा भोजन आंतों में सड़न पैदा करने के बाद जो एक तरह से कब्ज का रूप ले लेता है ।कब्ज के कारण मन में मलनिता रहती है और शरीर में साहस तथा उत्साह नहीं होता और अलास्य हमें घेर लेता है। 


जरूरत से ज्यादा खाना और जरूरत से कम खाना भी दोनों ही स्थिति में कब्ज का कारण बनता है। कबज से बचने के लिए बहुत सारे घेरेलू उपाय  का इस्तेमाल किया जाता है ताकि इससे मुक्ति पाए जा सके। कब्ज होने पर बहुत सारे ऐसे घरेलू उपाय अपनाये जा सकते हैं.


 जिनको अपनाकर आप घर बैठे अपने कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आईए जानते हैं कुछ ऐसे छोटे-छोटे उपाय जिनको अपनाकर हम कब्ज की समस्या से बच सकते हैं।

यह भी पढ़े- मेहंदी लगाने के फायदे

यह भी पढ़े- सेब खाने के स्वास्थय लाभ


पेट साफ करने के लिए घरेलू उपाय- 

 पानी पीना : रोजाना 7 से आठ गिलास  पानी पीना कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

  1. फल और सब्जियाँ: अधिक फल और सब्जियाँ खाना, विशेष रूप से फाइबर युक्त फल जैसे कि सेब, अंगूर, अनार, और केला, कब्ज को दूर करने में मदद कर सकता है।

  2. अधिक फाइबर खाना: गेहूं, दालें, और ब्राउन राइस जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाना।

  3. दिनभर में आहार का समय निर्धारित करें: नियमित खाने के समय तय करें और विशेषत: समय समय पर नियमित खाएं।

  4. ताजा नारियल पानी: ताजा नारियल पानी पीना भी कब्ज को दूर करने में मदद कर सकता है।

  5. अधिक ताजा फलों का रस पीना: ताजा फलों का रस पीना, जैसे कि अंगूर, संतरा, और नारंगी, कब्ज को दूर करने में मदद कर सकता है।

  6. हरित पत्तियाँ: हरित पत्तियों के रस का सेवन करना कब्ज को दूर कर सकता है।

  7. जायफल का पाउडर: जायफल का पाउडर गर्म पानी के साथ मिलाकर पीने से भी कब्ज में लाभ मिल सकता है।

  8. त्रिफला: त्रिफला एक प्राकृतिक उपचार है जो पाचन को सुधारता है और कब्ज को दूर करने में मदद कर सकता है।

  9. गुड़: गुड़ का सेवन भी कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

  10. योग और व्यायाम: नियमित योग और व्यायाम करना भी पाचन को सुधारता है और कब्ज को दूर करता है।

  11. बादाम: बादाम में विटामिन ई होता है जो पाचन को सुधारता है।

  12. खाने में तेल कम करें: तेल की मात्रा को कम करके भोजन पकाना चाहिए ।

  13. प्राकृतिक तेल: जैतून का तेल या कानोला तेल का उपयोग करना चाहिए ।

  14. प्राकृतिक पदार्थ: प्राकृतिक चिकित्सा के रूप में आम के  पते खाने से भी कब्ज दूर हो सकता है।

  15. हर्बल टी: हर्बल टी का सेवन करना भी कब्ज को दूर कर सकता है।

16: इसबगोल का सेवन गर्मी के दिनों में सुबह-शाम ईसबगोल की भूसी को मिश्री के साथ जल में कुछ देर भिगोकर पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाते हैं।


17:  पके हुए टमाटर का रस या सूप प्रतिदिन सेवन करने से कब्ज रोग का नाश हो जाता है।


18: रात को 20 ग्राम त्रिफला चूर्ण को भिगोकर रख दें और सुबह सोच से पहले त्रिफला के पानी को छानकर  पी ले कुछ ही दिनों में कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। 


19:  आवाले का चूर्ण शहद में मिलाकर रात को खाने से कब्ज दूर हो जाती है। 


20:  तांबे के बर्तन में रखा हुआ बासी पानी पीने से भी पेट साफ होने लग जाता है।


21:  रात को सोते समय दूध में मुनक्का उबालकर खाने से कब्ज की समस्या ठीक हो जाती है।

इस प्रकार आप यह छोटे-छोटे उपाय कर सकते हो। कबज इतनी भी भयंकर बीमारी नहीं है इसको आप ठीक ना कर सको। यह अपने खान-पान और अपने जीवन शैली में थोड़ा सा परिवर्तन लाकर अपने स्वास्थ्य को आप ठीक कर सकते हो। अगर पेट साफ नहीं हो सकता नहीं होता तो आपको बीमारियां बहुत सारी घेर लेती हैं, पर कब्ज को ठीक करना कोई गंभीर समस्या नहीं है। यह छोटे-छोटे उपाय से ठीक हो जाती है, इसलिए उपाय करें और अपनी स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 अगर आपकी समस्या बहुत ज्यादा गंभीर है और आपका पेट बहुत दिनों तक साफ ही नहीं होता यह सब उपाय करने के बाद भी तो फिर अपने डॉक्टर से जरूर सलाह करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ