माँ लक्ष्मी के अनुसार लडकियों के नाम | Girls baby name according to Goddess laxmi |

हिंदू धर्म के अनुसार लड़कियों के लिए मां लक्ष्मी के 15 यूनिक नाम: Girls baby name list - 

अगर आपके घर में भी एक नन्ही परी ने जन्म लिया है और आप उसके लिए कुछ यूनिक और मां लक्ष्मी के अनुसार नाम ढूंढ रहे हैं तो हम आज आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे नाम बताएंगे जो मां लक्ष्मी के नाम के अनुसार लिखे गए हैं।

 मां लक्ष्मी धन और संपन्नता का  प्रतीक  माना जाता है और नाम के बारे में ऐसा कहा जाता है कि बच्चों के नाम का असर उसके जीवन पर बहुत प्रभाव डालता है।


read more- माँ सरस्वती के अनुसार लडकियों के युनिक नाम


read more- All alphabet girls baby modern and unique name 

  आप भी अपने नन्ही परी के लिए इन नाम में से कोई भी एक नाम चुन सकते हो। यह सब नाम हमारे धार्मिक शास्त्रों के अनुसार लिखे गए हैं। आज हम आपके साथ कुछ ऐसे 15 नाम शेयर करेंगे जो मां लक्ष्मी के नामों  में से लिए गए हैं। 



मां लक्ष्मी के 15 विशेष नाम लिस्ट :


अदित्रि :

 मां लक्ष्मी को अदित्रि के नाम से जाना जाता है। अदित्रि नाम का मतलब होता है सर्वोच्च सम्मान या सीखा हुआ। आप अपनी बेटी को यह प्यारा-सा नाम रख सकते हैं।

यह भी पढ़े- according to Goddess laxmi girl baby name

सारान्या : 

यह भी माँ लक्ष्मी का एक यूनिक और साउथ में रखे जाने वाला मॉडर्न नाम है अगर आप अपनी बेटी स अक्षर से कुछ अलग नाम रखना चाहते हैं तो यह रख सकते  हो।


देवाश्री :

 अगर आपकी बेटी का नाम 'द' अक्षर से निकला है, तो आप उसे देवाश्री नाम दे सकते हैं। मां लक्ष्मी को देवाश्री भी कहा जाता है।


कृति :

 आपको अपनी नन्ही परी  के लिए कृति नाम पसंद आ सकता है। कृति नाम का मतलब होता है कार्य और कला से निपुण होना।


कल्याणी :

 इस नाम का अर्थ होता है सबसे ज्यादा शुभ आप अपने बेटी के लिए मां लक्ष्मी के इस नाम को भी पसंद कर सकते हो



सुदीक्षा :

 अगर आप भी अपनी बेटी का नाम मां लक्ष्मी के नाम और स अक्षर से रखना चाहते हैं तो उसके लिए आप सुदीक्षा नाम रख सकते हो मां लक्ष्मी को सुदीक्षा के नाम से भी पुकारा जाता है।



शिरसा :

 धन की देवी मां लक्ष्मी को शिरसा भी कहा जाता है यह एक यूनीक और मॉडर्न नाम है।



कलिका : 

इस नाम का अर्थ है कोहरा, सुगंधित, और एक कली यदि आप भी अपनी बेटी को क अक्षर से नाम रखना चाहते हैं तो यह नाम चुन सकते हैं।



अनिषा :

 इस नाम का अर्थ है प्रकाश या सूर्य की तरह चमकने वाला अगर आप भी अपनी बेटी का नाम ए अक्षर से ढूंढ रहे हैं तो अनीशा नाम रख सकते हो


दित्या : 

आदित्य नाम का अर्थ है प्रार्थनाओं का उत्तर यह लक्ष्मी का दूसरा नाम माना जाता है अगर आप अपनी बेटी का द अक्षर से नाम रखना चाहते हैं तो इस नाम को चुन सकते हो


देविका :

 यह भी लक्ष्मी का एक छोटे नाम से जाना जाता है यानी छोटी देवी इस नाम का अर्थ है।


सानवी :  

इस नाम का अर्थ है कमल से पैदा हुई मां लक्ष्मी के बारे में ऐसा माना जाता है कि वह कमल से उत्पन्न हुई ही एक ऐसी देवी है जो धन के लिए मानी जाती है। 



श्रिनिका 

इस नाम का अर्थ है कमल का फूल आप अपनी बेटी का नाम अगर श्र अक्षर  से रखना चाहते हो तो यह  चुन सकते हो।



आरना :

आप अपने बेटी का आरना नाम भी रख सकते हैं इस नाम का अर्थ लहर या सागर होता है लेकिन इसका मां लक्ष्मी से भी कनेक्शन है क्योंकि देवी लक्ष्मी दूध जैसे महासागर शक्तिशाली राजा की बेटी थी।


नंदिका :

 जो लोग अपनी बेटी के लिए न अक्षर से नाम रखना चाहते हैं तो वह नंदीका नाम रख सकते हैं नंदीका मां लक्ष्मी को इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका अर्थ होता है सुखी और खुश रहने वाली महिला। यह भी मां लक्ष्मी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण नाम है


निष्कर्ष- 

अगर आपको अपनी बेटी के लिए इनमें से कोई भी नाम अच्छा लगता है तो आप जो आपको पसंद आए उसे नाम को रख सकते हैं । यह सब नाम मां लक्ष्मी के अनुसार लिखे गए हैं।

 बच्चा लड़का हो या लड़की दोनों ही बहुत प्यारे होते हैं और हर मां बाप अपने बच्चों के लिए कुछ यूनिक और नया नाम रखना चाहते हैं। नाम का प्रभाव इंसान के व्यक्तित्व  के ऊपर पड़ता है। इसलिए नाम हमेशा सोच समझ कर रखें।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ