रेखा के बारे में अनसुनी बातें | Unknown Facts About Rekha | Celebrity Facts |

रेखा के बारे अनसुनी बातें- (रोचक तथ्य ) रेखा फिल्मी दुनिया की   celebrity है  जो किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनकी पहचान और ब्युटी के लिए वह हमेशा एवरग्रीन मानी जाती है। उनकी सुनूदरता और  अदाओं के कारण आज भी लोग उनके बहुत दीवाने हैं।  रेखा ने फिल्मी दुनिया में कॉमेडी से लेकर ग्लैमर की हर तरह की फिल्में में काम किया है। जब रेखा के फिल्म उमराव जान आई थी तो रेखा पर्दे पर रोक थी और लोग उनके साथ फिल्म देखते हुए रोए थे।

रेखा उस हीरोइन का नाम है जिसने मात्र केवल 13 साल की उम्र से ही अपनी पहचान मिलनी  शुरू कर हो गई थी। वह फिल्मी दुनिया की बेमिसाल अदाकारा मान जाती है।

 आईए जानते हैं  रेखा के बारे में कुछ रोचक तथ्य


रेखा का जन्म-

रेखा, जिनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था, तमिल अभिनेता जैमिनी गणेशन और तेलुगु अभिनेत्री पुष्पावली की संतान हैं। जन्म के बाद उन्हें भानुमति रेखा नाम दिया गया। रेखा का बचपन चेन्नई में बीता और उन्होंने तेलुगु को अपनी मातृभाषा माना, हालांकि वे हिंदी, तमिल, और अंग्रेजी भी धाराप्रवाह बोलती हैं।

* रेखा का अभिनय करियर शुरू करने का निर्णय उनके बिगड़े आर्थिक हालातों के कारण हुआ। उन्हें स्कूल छोड़कर अभिनय करना पड़ा, जबकि शुरुआत में उनकी इसमें कोई विशेष रुचि नहीं थी। 

* उन्होंने मात्र 12 साल की उम्र में एक तेलुगु फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इसके तीन साल बाद, उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म में नायिका के रूप में पदार्पण किया।

* हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहली फिल्म 'अंजाना सफर' थी, जिसमें विश्वजीत उनके सह-कलाकार थे। इस फिल्म में एक चुंबन दृश्य था, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। हालांकि, यह फिल्म सेंसरशिप की समस्याओं के चलते लगभग दस साल बाद 'दो शिकारी' नाम से रिलीज हुई।

* रेखा के पिता ने उनके बचपन में उन्हें अपनी संतान के रूप में स्वीकार नहीं किया था, क्योंकि उनके जन्म के समय उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। उनके पिता की दूसरी शादियों से उनके छह सौतेले भाई-बहन भी हैं। रेखा की एक सगी बहन भी है। अपने शुरुआती फिल्मों के दौरान रेखा सांवली और मोटी थीं, और उन्हें "अग्ली डकलिंग" (बदसूरत बत्तख का बच्चा) कहकर बुलाया जाता था।


* रेखा का सपना था कि वे दुनिया घूम सकें और इसलिए वे एयरहोस्टेस बनने की इच्छा रखती थीं। उन्हें मेकअप का भी बेहद शौक था, और उनकी एयरहोस्टेस दोस्त उनके लिए विदेशों से मेकअप किट लाती थीं। अपनी शिक्षा उन्होंने कांवेट स्कूल में आयरिश ननों से प्राप्त की, जहां वे एक समय नन बनने की भी ख्वाहिश रखती थीं।


* कैरियर के शुरुआती दौर में रेखा को तेलुगु की बी और सी-ग्रेड की फिल्मों में भी काम करना पड़ा।


* रेखा ने उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। शादी के मुछ महीनों बाद ही मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी।

* फिल्मी करियर के दौरान, रेखा का नाम अमिताभ बच्चन, राज बब्बर, विनोद मेहरा, नवीन निश्चल, जीतेंद्र, यश कोहली, शत्रुघ्न सिन्हा और अक्षय कुमार के साथ जुड़ा और आज भी लोगों का ऐसा मानना है कि वह अमिताभ के नाम का सिंदूर आज भी लगाती है।


* रेखा के विनोद मेहरा के साथ शादी करने की खबरें भी सामने आईं परंतु रेखा ने उन्हें इनकार कर दिया।


* रेखा का नाम संजय दत्त के साथ भी जोड़ा गया, जो उनसे 5 साल छोटे हैं। इस विषय में रेखा ने एक बार कहा कि उन्होंने संजय दत्त से दोस्ती अमिताभ बच्चन को जलाने के लिए की थी।


* अमिताभ और रेखा एक-दूसरे के बेहद करीब रहे। अमिताभ की संगत में रेखा की शख्सियत में गजब के परिवर्तन हुए। वे अपने लुक के प्रति सजग हो गईं और जिंदगी को देखने का उनका नजरिया भी बदल गया।


* रेखा को डबिंग का भी शौक है। उन्होंने नीतू सिंह की आवाज में फिल्म याराना और स्मिता पाटिल की आवाज में फिल्म वारिस में डबिंग की है। 



* रेखा को गाने का बहुत शौक है और उन्होंने संगीतकार आर डी बर्मन के कहने पर फिल्म खूबसूरत में दो गाने गुनगुनाए हैं।


 * रेखा के जबरदस्त लुक के पीछे कोई स्टाइलिस्ट नहीं हैं। वह अपना लुक खुद चुनती हैं। वह सबसे ज्यादा सिल्क की साड़ियां पहनना पसंद करती है और अपने बालों को हमेशा खुला रखती है।


* रेखा समय की बहुत पाबंद हैं और सभी जगह नियत समय पर पहुंचती हैं।


* रेखा और हेमा मालिनी बहुत अच्छी दोस्त हैं। रेखा हेमा मालिनी के स्पीड डायल पर हैं।



* रेखा ऐसी पहली हीरोइन थी जिन्होंने जिम जाना शुरू किया था। रेखा ने जिम में बैसिक एक्ससाइज से शुरुआत की थी। वह योग में भी माहिर थी।

* रेखा का जीवन एक ऐसी अनबुझ  पहली के तरह है जिसको कोई भी आसानी से समझ नहीं सकता। रेखा के घर में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है कुछ खास लोग ही उसके घर में जा पाते हैं।


* रेखा का जीवन आज भी रहस्यों से भरा हुआ है क्योंकि वह अपने घर और ज़िन्दगी में  किसी को भी आने की इजाजत नहीं देती।


* रेखा ने एक टीवी शो पर कहा था कि उसे जिंदगी माँ न बन पाने का बहुत बड़ा दुख है।


* रेखा ने अपने लिए एक पर्सनल सेक्रेटरी एक औरत को रखा हुआ है, जो पहनावा सिर्फ जेंट्स की तरह पहनती है उसका नाम फरजाना है।

* रेखा की जिंदगी हमेशा विवादों से घी रही है रेखा ने सिम्मी  ग्रेवाल के शो में यह बात सविकार की थी उनका छत से कुद जाने का मन करता था, लेकिन वह इसलिए करना चाहती थी बचपन बाल मन के कारण उन्हें उड़ने की इच्छा होती थी। उसका कहने का भाव था जब भी किसी ऊंची छत या बिल्डिंग को देखती थी तो उसका मन उड़ान भरने को करता था इसलिए वह ऐसा सोचती थी।

रेखा हमेशा अपनी मांग में सिंदूर रखती है लोगों को ऐसा मानना है कि वह अमिताभ बच्चन का नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाती है क्योंकि वह एक समय था जब अमिताभ बच्चन से शादी करना चाहती थी, पर अमिताभ पहले से शादीशुदा होने के कारण रेखा से शादी नहीं कर पाये और साथ में अमिताभ के मां-बाप जया बच्चन को बहुत ज्यादा पसंद करते थे। इसलिए इन दोनों की शादी नहीं हो पाई पर लोगों का ऐसा मानना है कि वह एक दूसरे को आज भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।


* रेखा के पास मुंबई मे बीच के पास एक बहुत बड़ा बंगला है।


रेखा सिल्क की साड़ियों की बहुत बड़ी शौकीन है वह महंगी से महंगी साड़ियां पहनती है।वह एक साड़ी को सिर्फ एक बार ही पहनती  हैं। 

निष्कर्ष- 

यह देख फिल्मी सितारा रेखा के बारे में कुछ ऐसी अनसुनी बातें जो आपने पहले नहीं सुनी हो। अगर आपको यह अच्छी लगे तो प्लीज इन्हें आगे जरुर शेयर करें।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ