भगवंत मान की जीवनी | भगवंत मान का अनसुनी बातें | C M bagwant maan biography in hindi |

भगवंत मान की जीवनी- 
 आज पंजाब में इलेक्शन का नतीजा आते ही चारों ओर भगवंत मान के नाम का शोर है। आम आदमी पार्टी ने अपना मुकाम हासिल कर लिए हैं और जिसके लिए भगवंत मान सबसे ज्यादा फेमस है। भगवंत मान को आम पार्टी ने सीएम चेहरे के रूप में मैदान में उतारा था, कि आज हम आपको उसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं कि कौन है भगवंत मान  कौन है ? 
Biography in Hindi-
भगवंत मान पहले एक हास्य कलाकार थे। परन्तु आज के समय राजनीतिक में सक्रिय है। पंजाब के संगरूर से लगातार दो बार लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की तरफ से जीते है। और पंजाब लोकसभा चुनाव 2022 में भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है।

पंजाब में यह एक ऐसे नेता है जिनके सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर चाहने वाले है। भाषण में अपनी बात को खुलकर बोलने वाले भगवंत मान भीड़ को अपनी तरफ खींच लेते है जिसके चलते अब वह विधान सभा चुनाव में पार्टी के मुख्य्मंत्री के चेहरे के साथ विधान सभा चुनाव के मैदान में उतारे थे जो अपना मुकाम हासिल किया है।

भगवंत मान एक प्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजनेता (सांसद), गायक और अभिनेता है। हाल ही में उनका नाम अधिक चर्चा में तब आया जब आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान जी को अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री का चहरा घोषित कर दिया। हालांकि इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में भगवंत मान ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था क्योंकि पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी की और से केवल इन्होंने ही जीत दर्ज की थी।

दोस्तों भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम मोहिंदर सिंह और वे एक अध्यापक थे। भगवंत मान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चीमा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी। भगवंत मान ने सुनाम के शहीद उधम सिंह महाविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक की डिग्री (B.Com) करने के लिए एडमिशन लिया था पर वो पहले वर्ष हो छोड़ दी थी। बहुत कम लोग ही जानते है कि भगवंत मान के घर का नाम जुगनू है।
भगवंत मान की शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई परन्तु दोनों का विवाह ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। साल 2015 में इन्होनें तलाक ले लिया और इनके दो बच्चे भी है।

Read more- कंगना राणावत की अनसुनी बातें 



read more दीपिका पादुकोण की 
पूरा नाम-  भगवंत मान मन्नू
निक नेम- जुगनू
पिता का नाम (Father) श्री मोहिंदर सिंहमाता का नाम (Mother)
 श्रीमती हरपाल कौरपत्नी का नाम (Wife)
श्रीमती इंद्रप्रीत कौर (तलाक)बच्चे1 पुत्र, 1 पुत्री जन्म स्थानसतौज, संगरूर, पंजाबजन्म तिथि17 अक्टूबर 1973 (आयु 48)व्यवसायराजनीतिक, हास्य कलाकार, अभिनेतापार्टी का नामआम आदमी पार्टीशिक्षा12वीं पासस्थायी पताH.No. 159, फेज-3B, पार्ट-2, मोहाली-160059, पंजाब
वर्तमान पता
144, साउथ एवेन्यू, नई दिल्ली-110011नेटवर्थ (Net Worth)
02.68 करोड़
मोबाइल नंबर
9815923450
भगवंत मान की पत्नी का नाम श्रीमती इंद्रप्रीत कौर है। और इनके दो बच्चें है जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। ये दोनों विदेश में रहते है और वहीं इन्होंने नागरिकता भी ले ली है। भगवंत मान और इनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर का तलाक वर्ष 2015 में हो गया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया की उनके बच्चें अब उनसे फ़ोन पर भी बात नहीं करते। मैंने अपने परिवार को समय नहीं दिया इस वजह से मेरा परिवार बिखर गया।

भगवंत मान कॉमेडी कैरियर

भगवंत मान ने यूथ कॉमेडी फेस्टिवल और इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला में उधम सिंह कॉलेज, सुनाम (संगरूर) के लिए एक प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते। मान ने राजनीति, व्यापार और खेल जैसे विषिश्ट मुद्दों के बारें में कॉमेडी रूटीन विकसित किया। जगतार जग्गी के साथ उनका पहला कॉमेडी एल्बम था। इसके बाद इन्होनें अल्फा ईटीसी पंजाबी के लिए “जुगनू कहना है“ नामक एक टेलीविजन कार्यक्रम बनाया। इसके अलावा मान ने राणा रणबीर के साथ एक कॉमेडी पार्टनरशिप की जिसमें इन्होनें एक कार्यक्रम बनाया जिसका नाम था “जुगनू मस्त मस्त“।

इसके बाद 2006 में मान और जग्गी फिर मिले और अपने शो के लिए जिसका नाम था “नो लाईफ विद वाईफ“ के साथ कनाडा और इंग्लैड का दौरा किया। इसके बाद साल 2008 में भगवंत मान ने स्टार प्लस पर ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज में भी भाग लिया जिससे इनके दर्शकों की वृद्धि हुई। इन्होनें एक पंजाबी फिल्म में भी काम किया जिसका नाम “मैं माँ पंजाब दी“ था जिसका निर्देषन बलवंत दुल्लत ने किया था।

राजनैतिक कैरियर-
 वर्ष 2011 की शुरुआती दिनों में भगवंत मान पंजाब पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गये। भगवंत मान ने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा जिसमें वे हार गये। मार्च 2014 में भगवंत मान ने संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और इन्होंने 2,11,721 मतों से जीत हासिल की। यह आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब से संयोजक थे लेकिन अरविंद केजरीवाल द्वारा ड्रग माफिया मामले में विक्रम सिंह मजीठिया से बिना शर्त मांगने के बाद इस्तीफा दे दिया।

सन् 2017 में भगवंत मान जलालाबाद से सुखबीर सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ चुनाव लड़ा जिसमें यह बादल से 18,500 वोटों से हार गये। लेकिन इसके बाद वर्ष 2019 में भगवंत मान एक बार फिर से संगरूर लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।
और वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान ने मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में मैदान में उतारा है।  और आज भगवंत मान ने मुकाम हासिल कर लिया है और भगवंत मान आने वाले कल के पंजाब के मुख्यमंत्री बन जाएंगे कुछ दिनों शपथ  लेकर आज वह अपनी जीत का जश्न मना  रहे है। अब भगवंत का नाम पंजाब के इतिहास में दर्ज हो जाएगा क्योंकि वह आने वाले कल तक पंजाब के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे इसे कहते हैं ,समय किसी का भी बदल सकता है।
Posted by-kiran

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ